1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi ने की बड़ी तैयारी, Samsung, Motorola, Oppo को टक्कर देने के लिए ला रहा Mix Flip

Xiaomi ने की बड़ी तैयारी, Samsung, Motorola, Oppo को टक्कर देने के लिए ला रहा Mix Flip

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 17, 2024 02:57 pm IST,  Updated : May 17, 2024 03:32 pm IST

Xiaomi Mix Flip का रेंडर सामने आया है। शाओमी का यह पहला फ्लिप स्मार्टफोन होगा, जिसका डिजाइन Samsung, Motorola, Oppo के फ्लिप फोन की तरह होगा। कंपनी पिछले साल जनवरी से इस फ्लिप फोन पर काम कर रही है।

Xiaomi Mix Flip- India TV Hindi
Xiaomi Mix Flip Image Source : FILE

Xiaomi Mix Flip स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी का यह पहला फ्लिप फोन होगा, जिसका रेंडर ऑनलाइन सामने आया है। चीनी ब्रांड ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Mi Mix Fold 2021 में लॉन्च किया था। पिछले साल जनवरी 2023 में पहली बार खबर सामने आई थी कि शाओमी अपना फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। शाओमी का यह फ्लिप फोन Samsung, Motorola, Oppo, Tecno जैसे ब्रांड्स के फ्लिप फोन की तरह ही होगा। इसमें Clamshell डिजाइन देखने को मिलेगा।

3C पर हुआ लिस्ट

शाओमी के इस फ्लिप स्मार्टफोन को चीन के सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन का रेंडर भी सामने आया है। GSMCHINA ने इस फ्लिप फोन का रेंडर ऑनलाइन लीक किया है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के दोनों कैमरे हॉरिजोन्टली अलाइंड हैं। इसके साथ LEICA की ब्रांडिग देखी जा सकती है। शाओमी के फ्लैगशिप फोन में LEICA के कैमरा मॉड्यूल का इस्तेमाल होता है। फोन में एक बड़ी सेकेंडरी स्क्रीन देखी जा सकती है। वहीं, फोन के फ्रंट में पंच-होल डिजाइन वाला फोल्डेबल स्क्रीन दिया गया है।

Xiaomi Mix Flip
Image Source : GSM CHINAXiaomi Mix Flip

मिलेंगे ये फीचर्स

सामने आए रेंडर में इसके फोल्डेबल डिस्प्ले के चारों ओर बेहद पतले बेजल्स देखने को मिलते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फ्लिप फोन में 1.5K रेजलूशन वाला फोल्डेबल डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा इसका फोल्डेबल डिस्प्ले 5 लाख बार फोल्ड किया जा सकता है। कंपनी ने Mix Fold 3 को भी 5 लाख फोल्ड लिमिट के साथ उतारा है। Xiaomi Mix Flip के बारे में इसके अलावा कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

Xiaomi Mix Flip का सीधा मुकाबला Samsung Galaxy Z Flip 6 और Oppo Find N4 Flip से हो सकता है। इन दोनों ब्रांड्स के फ्लिप स्मार्टफोन यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। शाओमी के इस फ्लिप फोन की कीमत 60,000 रुपये से 70,000 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, यह फोन भारत में लॉन्च होगा या नहीं इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक