Google AQI feature for smartphones: अक्टूबर का महीना अब कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा और ठंडक ने भी हल्की हल्की दस्तक देना शुरू कर दिया है। वैसे तो गर्मियों की अपेक्षा जाड़े का मौसम लगभग हर किसी को अच्छा लगता है लेकिन दिल्ली वासियों की बात की जाए तो यह मौसम एक बड़ी परेशानी लेकर भी आता है। सर्दी आते ही दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने लगता है और एयर क्वॉलिटी इंडेक्स यानी AQI का स्तर तेजी से नीचे गिरने लगता है। AQI का नीचे आना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकलते हैं तो AQI चेक करना बेहद जरूरी है।
कई लोग लोग ऐसे है जो AQI को चेक करने के लिए बार बार गूगल पर विजिट करते हैं लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। दरअसल स्मार्टफोन में ही आपको कुछ ऐसी सेटिंग मिलती है जिससे आप गूगल डिस्कवर फीड के जरिए सिर्फ एक स्वैप से ही तापमान और AQI को चेक कर सकते हैं। गूगल ने इसके लिए डिस्कवर फीड पर एक कार्ड भी जारी किया है।
आपको बता दें कि एंड्रॉयड फोन में जब लेफ्ट की तरफ से स्वाइप करते हैं तो गूगल डिस्कवर फीड नजर आने लगती है। इसमें हमें ट्रेंडिग खबरें और तापमान की भी जानकारी मिलती है। अगर आप गूगल क्रोम ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ऐप ओपन करने पर भी डिस्कवर फीड पता चलती है। हालांक बार बार ऐप में जाने से अच्छा है कि आप सिर्फ एक स्वाइप से ही मौसम की जानकारी पा लें।
अगर आप के फोन में लेफ्ट से राइट में स्वाइप करने पर डिस्कवर फीड नहीं खुलता तो हम इसे ओपन करने की ट्रिक्स आपको बताते हैं।

संपादक की पसंद