जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने जैसे ही रिचार्ज प्लान्स महंगे किए मानों बीएसएनएल के दिन ही बदल गए। 3 जुलाई 2024 वो दिन था जब निजी टेलिकॉम कंपनियों ने प्लान्स में प्राइस हाइक का कदम उठाया और इस फैसले के बाद BSNL की चर्चा होने लगी। अभी तक सस्ते रिचार्ज प्लान्स के लिए BSNL की हर कोई तारीफ कर रहा था लेकिन, अब कंपनी के 4G और 5G नेटवर्क की भी चर्चा तेज हो गई है।
पिछले एक महीने के अंदर BSNL को लेकर अलग अलग चर्चाएं सामने आ रही है। महंगे रिचार्ज प्लान्स बचने के लिए लोग सरकारी टेलिकॉम कंपनी की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के BSNL 5G नेटवर्क से वीडियो कॉल वीडियो ने लोगों में एक नई उम्मीद जगा दी है।
BSNL ने देशभर के कई जगहों पर अपनी 4G सर्विस को शुरू कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने मोबाइल में BSNL 4G को सेटअप कर सकते हैं। BSNL 4G को सेटअप करते ही आपको आसानी हाई स्पीड डेटा कनेक्टिविटी का फायदा उठा सकते हैं।
आपको बता दें कि जब से प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों ने प्लान्स महंगे किए हैं लोग बीएसएनएल की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई के महीने में ही करीब 2 लाख 20 हजार से अधिक लोगों ने बीएसएनएल के नेटवर्क को चुना है। निजी टेलिकॉम कंपनियों के फैसले ने एक बार फिर से लोगों की नजरों में बीएसएनएल को ला दिया है।
संपादक की पसंद