1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. सैमसंग गैलेक्सी के इस 5जी फोन पर जबर्दस्त डील, लॉन्च कीमत से 12,500 रुपये सस्ता खरीदने का लास्ट चांस

सैमसंग गैलेक्सी के इस 5जी फोन पर जबर्दस्त डील, लॉन्च कीमत से 12,500 रुपये सस्ता खरीदने का लास्ट चांस

 Published : Dec 29, 2025 11:52 am IST,  Updated : Dec 29, 2025 11:52 am IST

सैमसंग के गैलेक्सी लाइनअप के फोन तो पहले से ही युवाओं के लिए काफी आकर्षक ऑप्शन रहते हैं और अब इस पर जो डील मिल रही है, वो लपकने का अच्छा मौका बन रहा है।

Samsung Galaxy A35 5G- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी A35 5G Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy Phone in Sale: सैमसंग गैलेक्सी A35 5G खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छा मौका है क्योंकि फ्लिपकार्ट पर ईयर एंड सेल में इस पर हैवी डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि फ्लिपकार्ट पर ईयर एंड सेल का आज आखिरी दिन है और इसमें सैमसंग गैलेक्सी A35 5G पर भारी 12,500 रुपये यानी साढ़े 12 हजार रुपये की छूट मिल रही है।

दरअसल सैमसंग गैलेक्सी A35 5G की लॉन्चिंग के समय कीमत 30,999 रुपये थी और ये प्राइस इसके 8जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए थी। अब फ्लिपकार्ट पर ईयर एंड सेल में आप इस फोन को 18499 रुपये में खरीद सकते हैं और सीधा 12500 रुपये बचाते हुए प्रीमियम स्मार्टफोन को 20 हजार रुपये से भी कम में घर ला सकते हैं। ये इसका अब तक का सबसे अच्छा ऑफर कहा जा सकता है जिसमें सीधा 12,500 रुपये की छूट मिल सकती है।

फ्लिपकार्ट पर ईयर एंड सेल के बैंक ऑफर्स के बारे में जानें

एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड का यूज करने वालों को 5 परसेंट का कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा इस पर फ्लिपकार्ट ईएमआई ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर भी मुहैया करा रहा है।

Galaxy A35 5G के स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी A35 5G में 6.6 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसके अलावा फोन में Samsung Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy A35 में 50MP का मेन OIS कैमरा , 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा मिलता है। फोन में 25W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6 पर काम करता है। सैमसंग ने इस फोन में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह ही Google Gemini बेस्ड Galaxy AI फीचर्स दिए हैं।

ये भी पढ़ें

OnePlus Turbo 6, OnePlus Turbo 6V की लॉन्च तारीख का ऐलान, प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक