1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. खुले में रखा है Split AC का आउटडोर यूनिट तो ये गलती पड़ेगी भारी, होगा बड़ा नुकसान

खुले में रखा है Split AC का आउटडोर यूनिट तो ये गलती पड़ेगी भारी, होगा बड़ा नुकसान

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 11, 2024 02:34 pm IST,  Updated : Jul 11, 2024 02:34 pm IST

गर्मियों में जिस तरह एसी में आग लगने की संभावना रहती है। ठीक उसी तरह बरसात के मौसम में भी एसी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। खास तौर पर Split AC के आउटडोर यूनिट में अगर कोई दिक्कत आ गई तो लेने के देने पड़ सकते हैं। इसकी रिपेयरिंग कॉस्ट काफी ज्यादा होती है।

Split AC outdoor unit, AC Safety tips- India TV Hindi
Split AC outdoor unit Image Source : FILE

AC Safety Tips: बरसात का मौसम आते ही एसी का इस्तेमाल कम हो गया है। हालांकि, इस उमस भरी गर्मी में भी कभी-कभी एसी की जरूरत होती है। जिस तरह गर्मी के मौसम में एसी के ब्लास्ट होने या फिर आउटडोर यूनिट में आग लगने की संभावना ज्यादा रहती है, ठीक उसी तरह बारिश के मौसम में भी एसी के आउटडोर यूनिट में खराबी आने के चांस बढ़ जाते हैं। खास तौर पर Split AC के साथ ऐसा होता है, क्योंकि इसका आउटडोर यूनिट बाहर दीवारों पर लगे होते हैं, जिसकी वजह से इनमें दिक्कत आ सकती हैं।

आउटडोर यूनिट कहां लगाएं?

आउटडोर यूनिट को आम तौर पर बाहर दीवारों या फिर छत पर लगाया जाता है, ताकि उसमें पर्याप्त मात्रा में एयरफ्लो मिल सके। बाहर खुले में लगे होने की वजह से जहां गर्मी के दिनों में धूल-मिट्टी जमा होने की वजह से ओवरहीटिंग होने का खतरा रहता है, वहीं बरसात के मौसम में इसमें पानी जाने का खतरा रहता है। पानी जाने से इसमें लगा सर्किट बोर्ड डैमेज हो सकता है और इसमें खराबी आ सकती है।

घर को ठंडा रखने वाले AC का इंडोर यूनिट जितना जरूरी होता है। उतना ही जरूरी एसी का आउटडोर यूनिट भी है। इसमें आई कोई भी दिक्कत आपके इंडोर यूनिट को सही कूलिंग नहीं देगा और कमरा ठंडा नहीं होगा। ऐसे में आउटडोर यूनिट को उस दीवार पर लगाना चाहिए, जिसके ऊपर छत हो और पानी जाने की संभावना न हो। साथ ही, इसे समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए, ताकि धूल और मिट्टी से होने वाली दिक्कत न आए।

शेडिंग क्यों है जरूरी?

ज्यादातर AC बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि Split AC का आउटडोर यूनिट खुले में होना चाहिए, ताकि सही से हवा मिल सके। हालांकि, आउटडोर यूनिट के ऊपर शेडिंग बहुत जरूरी है, ताकि बरसात का पानी इसमें न जा सके और सर्किट को डैमेज न करे। एसी के आउटडोर यूनिट के आस-पास अगर पेड़ लगे हैं तो यह सोने पर सुहागा रहेगा, क्योंकि इसमें एयरफ्लो बना रहे।

यह भी पढ़ें - HMD का पहला फोन Arrow भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स आए सामने

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक