1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. सड़क हादसे का खौफनाक VIDEO, देखिए कैसे डीसीएम वैन में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन छात्रों ने गंवाई जान

सड़क हादसे का खौफनाक VIDEO, देखिए कैसे डीसीएम वैन में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन छात्रों ने गंवाई जान

 Reported By: Surekha Abburi Edited By: Malaika Imam
 Published : May 21, 2025 01:56 pm IST,  Updated : May 21, 2025 02:01 pm IST

नारायण कॉलेज के पास एक डीसीएम वैन और एक स्कोडा कार की टक्कर हो गई, जिसमें तीन छात्रों ने जान गंवा दी। दुर्घटना उस समय हुई जब डीसीएम वैन कुंतलूर से पासुममुला की ओर जा रही थी।

डीसीएम वैन और कार में जोरदार टक्कर- India TV Hindi
डीसीएम वैन और कार में जोरदार टक्कर

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सड़क हादसे का दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस भीषण सड़क दुर्घटना में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा हयातनगर क्षेत्र स्थित कुंतलूर में नारायण कॉलेज के पास हुआ, जहां एक डीसीएम वैन और एक स्कोडा कार की टक्कर हो गई।

कुंतलूर के निवासी थे तीनों छात्र

मृतकों की पहचान पिन्नंती चंद्रसेना रेड्डी (24), चुंचु त्रिनाथ रेड्डी (24) और चुंचु वर्षित रेड्डी (23) के रूप में हुई है। ये तीनों छात्र कुंतलूर के निवासी थे और पासुममुला गांव से स्कोडा कार (MH-02-DG-0771) में यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना उस समय हुई जब डीसीएम वैन (टीएस-07-यूके-2664) कुंतलूर से पासुममुला की ओर जा रही थी।

वैन के नीचे दब गई कार

वीडियो में देखा जा सकता है कि सामने से आ रही कार टकराकर वैन के नीचे दब गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में घायल हुए अलीमेत पवन कल्याण (24) को तुरंत हयातनगर के सनराइज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचित किया और हादसे के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि हादसे का कारण तेज रफ्तार हो सकता है।

ये भी पढ़ें-

'जट रंधावा' कौन है, पाकिस्तान में किससे मिली? 'जासूस' ज्योति मल्होत्रा के कबूलनामे में चौंकाने वाले खुलासे

"इंसान और पतंग ज्यादा हवा में उड़े तो...", प्रियंका चतुर्वेदी पर संजय राउत ने साधा निशाना, जानें क्यों

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।