1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. चुनाव से पहले KCR बोले- जैसे-जैसे मैं दौरा कर रहा हूं, कांग्रेस हार रही है

चुनाव से पहले KCR बोले- जैसे-जैसे मैं दौरा कर रहा हूं, कांग्रेस हार रही है

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 21, 2023 05:18 pm IST,  Updated : Nov 21, 2023 05:18 pm IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में एक दर्जन से अधिक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

 तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव - India TV Hindi
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव Image Source : PTI

तेलंगाना की सभी 119 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए वोटिंग 30 नवंबर को होनी है। उससे पहले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में पहले के मुकाबले आधिक सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखेगी, जबकि कांग्रेस को विधानसभा में 20 से भी कम सीट पर संतोष करना पड़ेगा। तेलंगाना के माधिरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में एक दर्जन से अधिक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। 

सरकार बनाने का किया दावा

केसीआर उपनाम से लोकप्रिय राव ने कहा, "कांग्रेस जीतने नहीं जा रही है। मैं आपसे दावे के साथ कह रहा हूं। कांग्रेस के लिए वही 20 सीट, बल्कि 20 से भी कम सीट। मैं चुनाव अभियान के तहत 70वें निर्वाचन क्षेत्र मधिरा के दौरे पर आया हूं। अब केवल 30 बचे हैं। अगर मैं बाकी के सभी 30 निर्वाचन क्षेत्रों में जाऊंगा, तो कांग्रेस और हार जाएगी। जैसे-जैसे मैं दौरा कर रहा हूं, कांग्रेस हार रही है।" उन्होने विश्वास जताया कि जबरदस्त बहुमत के साथ प्रदेश में बीआरएस की सरकार बनेगी, अतीत में मिली सीट से कुछ अधिक सीटें इस बार मिलेंगी। 

पन्नू के इशारे पर दिल्ली में खालिस्तानी नारे लिखने वाला पकड़ा गया, निशाने पर था वर्ल्‍ड कप फाइनल

कांग्रेस को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोई शंका नहीं है। केसीआर ने आरोप लगाया कि साल 2014 में तेलंगाना राज्य के गठन के पहले अविभाजित आंध्र प्रदेश में शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी पीने और सिंचाई के लिए पर्याप्त जल तक की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता 'इंदिरम्मा राज्यम' (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कल्याणकारी शासन) का वादा करते हैं, लेकिन उस अवधि को आपतकाल के रूप में चिह्नित किया गया है और बड़ी संख्या में दलितों की दशा अब भी वैसी ही है। उन्होंने पूछा कि यदि आजादी के तुरंत बाद बीआरएस सरकार की 'दलित बंधु' जैसी कल्याणकारी योजना लागू की गई होती, तो क्या दलित गरीब बने रहते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।