हैदराबाद में एक अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है जो पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। आपको बता दें कि हैदराबाद पुलिस ने रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हो वो सभी राजस्थान के रहने वाले हैं और उन्हें पॉपी स्ट्रो को बेचने और ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रविवार की शाम को मीरपेट पुलिस स्टेशन में उन आरोपियों के संबंध में खुफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद सोमवार को उन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
Related Stories
पुलिस आयुक्त ने इस मामले में क्या बताया?
इस भंडाफोड़ और गिरफ्तार के संबंध में राचकोंडा के पुलिस आयुक्त जी. सुधीर बाबू ने बताया कि, 'पुलिस ने लगभग 53.5 किलोग्राम पोस्ता जब्त किया, जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपये है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान राजस्थान के निवासी के रूप में हुई है। वो सभी मध्य प्रदेश के एक सप्लायर से ड्रग्स लेते थे और शहर एवं उसके आसपास के लोगों को बेचने के लिए पॉपी स्ट्रो को हैदराबाद ले जा रहे थे।'
पुलिस ने 3 फोन किए बरामद
आपको यह भी बता दें कि पुलिस की इस अभियान में आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सबूत बरामद हुए हैं। पुलिस उन सबूतों की जांच कर रही है ताकि ड्रग सप्लाई चेन की आगे की जांच करने और रैकेट में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने में मदद मिल सके। वहीं पुलिस इस सिडिंकेट के फरार साथियों और इस अवैध व्यापार में जुड़े सभी लोगों की तलाश भी कर रही है।
नारकोटिक ड्रग है पॉपी स्ट्रो
1985 के NDPS एक्ट में पॉपी स्ट्रो को एक नारकोटिक ड्रग के रूप में परिभाषित किया गया है। इसका अवैध उपयोग सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है। इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और रैकेट का दूसरे राज्यों से कनेक्शन होने से जुड़ी जानकारी जल्द सामने आ जाएंगी।
ये भी पढ़ें-
हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना का विस्तार, CM रेड्डी के निर्देश में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज
जेल में कैसे कटी अल्लू अर्जुन की रात, उन्होंने क्या खाया? कारागार अधिकारी ने दी सारी जानकारी