AZAM KHAN
-
इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज ने सपा नेता आजम खान से जुड़े सभी केस की सुनवाई से खुद को किया अलग, जानें पूरा मामला
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति समीर जैन ने आजम खान के केस की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रायल कोर्ट के अंतिम निर्णय पर लगी रोक अगली सुनवाई तक प्रभावी रहेगी।
उत्तर प्रदेश | Nov 21, 2025 10:31 pm IST -
दो पैन कार्ड रखने के आरोप में आजम खान और उनके बेटे को 7 साल की सजा, एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला
आजम खान के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को भी सात साल की सजा सुनाई गई है। दोनों के पास एक से ज्यादा पैन कार्ड थे। एमपी एमएलए कोर्ट ने दोनों को सजा सुनाई है।
उत्तर प्रदेश | Nov 17, 2025 03:56 pm IST -
Advertisement
-
यूपी: सपा नेता आजम खान से जुड़ी बड़ी खबर, हेट स्पीच मामले में कोर्ट से बरी हुए
सपा नेता आजम खान एक बार फिर एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए लेकिन उन्हें कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है। गौरतलब है कि आजम खान हालही में जेल से छूटकर बाहर आए हैं।
उत्तर प्रदेश | Nov 11, 2025 02:33 pm IST -
सपा नेता आजम खान को लखनऊ कोर्ट से बड़ी राहत, RSS को बदनाम करने के केस में बरी
लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ आरएसएस को बदनाम करने के एक मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने अब उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया है।
उत्तर प्रदेश | Nov 07, 2025 10:11 pm IST -
Advertisement
-
इस बार आजम खान आए अखिलेश के पास, बोले- "हमारे साथ अन्याय हुआ... जानबूझकर रेल की पटरी पर सिर नही रखूंगा"
जेल से छूटने के बाद आजम खान, अखिलेश यादव से दूसरी बार मिले। खास बात ये रही कि इस बार आजम खुद अखिलेश से मिलने गए। खबर में समझें आजम और अखिलेश की मुलाकात क्या इशारा कर रही है।
उत्तर प्रदेश | Nov 07, 2025 01:49 pm IST -
सपा में सबकुछ ठीक नहीं? स्टार प्रचारकों में नाम देखने के बाद आजम खान ने दिया ऐसा बयान, सोच में पड़ गए सब
बिहार चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने कहा उनकी तबीयत ठीक नहीं है। आजम खान के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि बिहार में उनके चुनाव प्रचार करने की संभावना कम ही है।
राजनीति | Oct 25, 2025 08:14 pm IST -
Advertisement
-
सपा के सीनियर नेता आजम खान ने सरकार से मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा लेने से किया इनकार, सामने आई वजह
सपा नेता आजम खान ने सरकार से मिली सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। इसके पीछे की वजह भी सामने आई है। आजम खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम ने बताया कि सुरक्षा का खर्च वहन नहीं कर पाएंगे।
उत्तर प्रदेश | Oct 14, 2025 11:01 pm IST -
Fact Check: जेल से निकलते ही CM योगी के पास भागे-भागे पहुंचे आजम खान? जानें वायरल VIDEO का सच
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 'जेल से निकलते ही आजम खान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे।' आइये जानते हैं वायरल हो रही इस पोस्ट के दावे का का पूरा सच क्या है?
फैक्ट चेक | Oct 21, 2025 11:28 am IST -
Advertisement
-
'रामपुर में कोई ऐसा पैदा नहीं हुआ जो...', आजम खान पर भड़के सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने आजम खान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें 'रामपुर आने से कोई नहीं रोक सकता'। नदवी ने यह भी कहा है कि उनकी सात पुश्तों की कब्रें यहां हैं जबकि आजम खान के दादा बिजनौर से आए थे।
उत्तर प्रदेश | Oct 09, 2025 11:50 pm IST -
'आजम खान हमारी पार्टी की बुनियाद, झूठे मुकदमे लगाए गए...', मुलाकात के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान से मुलाकात की है। आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद दोनों नेताओं की ये पहली मुलाकात है।
उत्तर प्रदेश | Oct 08, 2025 11:45 pm IST -
Advertisement
-
आजम खान से मिलने रामपुर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रामपुर सांसद नदवी नहीं थे साथ
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान से मिलने रामपुर पहुंच गए हैं।
उत्तर प्रदेश | Oct 08, 2025 01:45 pm IST -
Rajat Sharma's Blog | पूजा से पहले डूबा कोलकाता: सबसे पहले ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारें
पूरे बंगाल में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर है, पूजा मंडपों के डेकोरेशन का काम आखिरी दौर में है लेकिन मंगलवार को हुई जबरदस्त बारिश ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया। पूजा के पंडाल पानी में डूब गए। कई जगह पानी में करंट आने से सात लोगों की मौत हो गई।
राष्ट्रीय | Sep 24, 2025 05:51 pm IST -
Advertisement
-
VIDEO: 'एक नंबर याद था वो मेरी बीवी का था, मैं वो भी भूल गया....' आजम खान ने क्यों कहा ऐसा?
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान 23 महीने के बाद जेल से बाहर आ गए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, एक नंबर ही मुझे याद था, वो भी मेरी बीवी का था, मैं तो वो भी भूल गया हूं। जानें आजम खान ने और क्या क्या कहा?
उत्तर प्रदेश | Sep 24, 2025 08:53 pm IST -
'ये मेरे लोग नहीं, मुसाफिर हैं...', जेल से बाहर आते ही आजम खान की पुलिसवालों से हुई बहस-VIDEO
आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता स्वागत के लिए पहुंचे। जब वह सीतापुर जेल से रामपुर जा रहे थे तो सड़क पर गाड़ियों का लंबा काफिला था।
उत्तर प्रदेश | Sep 23, 2025 07:26 pm IST -
Advertisement
-
'हर झूठ की एक मियाद...', आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव ने लिखा भावुक पोस्ट, जानिए क्या कहा?
सीतापुर की जेल में 23 महीने रहने के बाद आजम खान को रिहाई मिल गई। आजम खान समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता माने जाते हैं। आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव ने एक भावुक पोस्ट लिखा है।
उत्तर प्रदेश | Sep 23, 2025 05:45 pm IST -
जेल से बाहर आने के बाद आजम खान का पहला रिएक्शन, BSP में जाने के सवाल का भी दिया जवाब
सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद, सपा नेता आजम खान का पहला बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए आजम खान ने कहा, "सबका बहुत शुक्रिया। बहुत सी दुआएं उनके लिए (जिन्होंने समर्थन दिया)।"
उत्तर प्रदेश | Sep 23, 2025 05:32 pm IST -
Advertisement
-
साइकिल को छोड़कर हाथी पर सवार होंगे आजम खान? पत्नी का बयान भी आया था सामने
जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान के बसपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। बसपा ने उन्हें खुला न्योता दिया है, जिससे यूपी की सियासत में नया बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर आजम खान बसपा में जाते हैं, तो सपा के मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लग सकती है।
उत्तर प्रदेश | Sep 23, 2025 02:59 pm IST -
आजम खान की जेल से रिहाई पर सामने आया अखिलेश यादव और शिवपाल का पहला रिएक्शन, बसपा में जाने की अटकलों पर भी बोले
आजम खान 23 महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं। इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे पार्टी के लिए खुशी का मौका बताया है। वहीं दूसरी तरफ शिवपाल सिंह यादव ने आजम के बसपा में जाने की अटकलों को खारिज किया है।
उत्तर प्रदेश | Sep 23, 2025 01:11 pm IST -
आजम खान को जेल से लाने गई 25 गाड़ियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 73500 रुपये का कटा चालान
आजम खान को लेने के लिए उनके बेटे 25 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे। हालांकि नो पार्किंग की वजह से पुलिस ने अब इन 25 वाहनों का चालान किया है। पुलिस ने 73500 रुपये का चालान काटा है।
उत्तर प्रदेश | Sep 23, 2025 11:16 am IST -
यूपी: आजम खान सीतापुर जेल से रिहा हुए, 23 महीने बाद मिली राहत
समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान सीतापुर जेल से रिहा हो गए हैं। वह 23 महीने से जेल में बंद थे। उनकी रिहाई आज सुबह 9 बजे होनी थी लेकिन कानूनी अड़चन की वजह से टाइम लग गया।
उत्तर प्रदेश | Sep 23, 2025 12:32 pm IST