BIHAR POLITICS
-
बिहार का अगला CM कौन होगा? नीतीश के मंत्री बोले, “थोड़ा इंतज़ार का मजा लीजिए!”
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने वाले हैं, अब उनकी जगह मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर कयासबाजी जारी है। अब नीतीश कैबिनेट के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा है-थोड़ा इंतजार कीजिए, सब पता चल जाएगा।
बिहार | Mar 21, 2026 05:26 pm IST -
'नीतीश ने सम्राट चौधरी को नए CM के रूप में पेश नहीं किया', बिहार के मंत्री का दावा
बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस बीच राज्य के मंत्री विजय चौधरी ने दावा किया है कि सीएम नीतीश ने सम्राट चौधरी को नए CM के रूप में पेश नहीं किया है।
बिहार | Mar 19, 2026 02:05 pm IST -
Advertisement
-
अनंत सिंह को मिली बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में बेल, जानें कब तक आएंगे जेल से बाहर
जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह को कोर्ट ने जमानत दे दी है। बता दें कि अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड के केस में पटना के बेउर जेल में बंद थे। अब वह जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं।
बिहार | Mar 19, 2026 01:57 pm IST -
सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख नीतीश ने फाइनल कर दिया बिहार के अगले CM का नाम? क्या कहती हैं तस्वीरें
अगले महीने बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा चले जाएंगे, उनकी जगह नया सीएम कौन होगा? इसे लेकर बिहार की सियासत चरम पर है। लेकिन नीतीश कुमार ने खुद ऐसे संकेत दिए हैं जिसे लेकर कयासबाजी का दौर जारी है। देखें तस्वीरें...
देश | Mar 18, 2026 05:12 pm IST -
Advertisement
-
'JDU में मचेगी भगदड़, नहीं तो दे दूंगा इस्तीफा', जहानाबाद के राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने जेडीयू को लेकर कसा तंज
बिहार के सीएम नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने वाले हैं और बिहार को अब नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। इसे लेकर राजद नेता सुरेंद्र यादव ने जदयू को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा, देखिएगा जदयू में अब भगदड़ मचेगी, नहीं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।
बिहार | Mar 17, 2026 08:57 pm IST -
Rajat Sharma's Blog | नीतीश युग का अंत : क्या कोई बिहार में इस शून्यता को भर पाएगा?
लालू यादव के शासन में लोगों ने जंगलराज देखा। नीतीश कुमार की छवि सुशासन बाबू की बनी। ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।
राष्ट्रीय | Mar 06, 2026 04:07 pm IST -
Advertisement
-
Coffee Par Kurukshetra: बिहार छोड़ना नीतीश कुमार के लिए जरूरी या मजबूरी ?
एक तरफ बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ. 20 साल तक सीएम रहने के बाद नीतीश कुमार अब दिल्ली आ रहे हैं. नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया. अमित शाह मौजूद रहे. सवाल ये है कि अब नीतीश कुमार की जगह कौन नया मुख्यमंत्री बनेगा.
कुरुक्षेत्र | Mar 06, 2026 03:15 am IST -
Aaj Ki Baat : नीतीश कुमार बिहार छोड़ दिल्ली क्यों चल दिए, इनसाइड स्टोरी
अब नीतीश पटना से दिल्ली आएंगे. राज्यसभा के मेंबर बनेंगे. नरेन्द्र मोदी की सरकार में मंत्री बनेंगे. अमित शाह ने नीतीश कुमार के लिए विदाई भाषण भी दे दिया. हालांकि नीतीश कुमार अभी भी बिहार के मुख्यमंत्री हैं.
आज की बात | Mar 06, 2026 03:09 am IST -
Advertisement
-
Rajat Sharma's Blog | नीतीश का दिल्ली जाना: ‘तुम्हारी भी जय-जय, हमारी भी जय-जय’
मेरा मानना है, नीतीश कुमार भारतीय राजनीति के वो जादूगर हैं, जो हर बार अपने खेल से चौंकाते हैं। ये सही है कि उनका स्वास्थ्य ऐसा नहीं है कि बिहार जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी ज्यादा समय तक संभाल पाएं लेकिन ये भी सही है कि बिहार में मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग नीतीश कुमार के साथ है।
राष्ट्रीय | Mar 05, 2026 03:27 pm IST -
बिहार के सीएम का पद छोड़कर राज्यसभा क्यों जा रहे नीतीश? जानें JDU चीफ के इस फैसले के पीछे के मुख्य कारण
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं, जिसे उनकी राजनीतिक यात्रा का नया चरण माना जा रहा है। उनके इस कदम के पीछे स्वास्थ्य, कम सक्रिय भूमिका की इच्छा और पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी को प्रमुख कारण बताया जा रहा है।
बिहार | Mar 05, 2026 02:17 pm IST -
Advertisement
-
हमने पहले ही कहा था कि नीतीश CM नहीं रहेंगे, हमारी सहानुभूति है: तेजस्वी यादव
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान पर तेजस्वी यादव का बयान आया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ हमारी सहानुभूति है। जो हो रहा है, हमें पहले से पता था।
बिहार | Mar 05, 2026 01:28 pm IST -
"नीतीश कुमार ने ये पोस्ट नहीं किया", बिहार CM के राज्यसभा जाने के ऐलान पर RJD का बयान
राज्यसभा जाने के नीतीश कुमार के पोस्ट पर आरजेडी का बयान आया है। आरजेडी नेता ने कहा कि ये पोस्ट दिल्ली दरबार से हुई है। उन्होंने कहा कि ये शिंदे मॉडल को लागू करने की कोशिश है।
बिहार | Mar 05, 2026 12:29 pm IST -
Advertisement
-
नीतीश कुमार ने किया CM पद छोड़ने का ऐलान, राज्यसभा जाने को लेकर दिया पहला बयान
बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम का पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं। अब नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर के इस बारे में जानकारी दी है।
बिहार | Mar 05, 2026 11:25 am IST -
Live: CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, यहां पढ़ें हर अपडेट
Live: बिहार की राजनीति में आज काफी बड़ा दिन है। नीतीश कुमार बिहार के सीएम का पद छोड़कर एक बार फिर से दिल्ली की सियासत करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस घटनाक्रम से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में।
बिहार | Mar 05, 2026 06:58 pm IST -
Advertisement
-
CM नीतीश ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, बिहार में बनेगा BJP का मुख्यमंत्री?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। अब बिहार में नए सीएम के चेहरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
बिहार | Mar 05, 2026 01:48 pm IST -
बड़ा धमाका हो गया! आज राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगे नीतीश कुमार, बेटे को सौंपेंगे बिहार?
बिहार की राजनीति में पिछले 24 घंटे में जबरदस्त हलचल रही। आज ये तय हो गया कि नीतीश कुमार आज सुबह 11 बजे राज्यसभा का नॉमिनेशन फाइल करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना जाएंगे और नीतीश कुमार के नॉमिनेशन में शामिल होंगे।
बिहार | Mar 05, 2026 06:37 am IST -
Advertisement
-
बाहुबली नेता सुनील पांडे ने खेसारी लाल यादव को दिया खुला ऑफर, बोले- अबकी बार... आपका टिकट फाइनल करवाएंगे
बाहुबली नेता सुनील पांडे ने खेसारी लाल यादव को काराकाट से चुनाव लड़ने का खुला ऑफर दिया। इस पर खेसारी लाल यादव ने कहा, मैं जिस दिन चाहूंगा, आपके आशीर्वाद से राज्यसभा जा सकता हूं, लेकिन मुझे नहीं चाहिए।
बिहार | Mar 04, 2026 07:31 am IST -
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री हुई कंफर्म, JDU नेता ने दे दी पूरी जानकारी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत जल्द ही राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। जल्द ही इस बारे में औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने इस बात की जानकारी दी है।
बिहार | Mar 03, 2026 06:07 pm IST -
पटना हाई कोर्ट ने बिहार के 42 विधायकों को क्यों जारी किया नोटिस? यहां जानिए पूरा मामला
पटना हाई कोर्ट ने बिहार के सत्ता पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट में दाखिल याचिका में विधायकों के चुनावी हलफनामों में कथित विसंगतियों या जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं।
बिहार | Feb 19, 2026 07:11 pm IST -
बिहार में शराबबंदी पर रार... NDA के सहयोगियों ने ही उठाई समीक्षा की मांग; क्या झुकेंगे नीतीश कुमार?
बिहार में अब फिर से शराबबंदी को खत्म करने की मांग उठ रही है। इस बार इस तरह की मांग NDA में शामिल पार्टियों ने उठाई है। शराबबंदी की समीक्षा करने की मांग की जा रही है।
बिहार | Feb 18, 2026 11:18 pm IST