BIHAR POLITICS
-
“बिहार में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा”, शपथ लेने के बाद सीएम सम्राट चौधरी का पहला बयान
नीतीश कुमार के बाद आज सम्राट चौधरी ने बिहार के सीएम के रूप में शपथ ले लिया है। सीएम बनने के बाद उन्होंने पहला बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है, बिहार में मोदी नीतीश मॉडल ही चलेगा।
बिहार | Apr 15, 2026 01:07 pm IST -
सम्राट चौधरी ने कब ली थी राजनीति में एंट्री? RJD से शुरू किया था सफर, समझें कैसे पहुंचे CM के पद तक
सम्राट चौधरी को NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सम्राट चौधरी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। राज्यपाल से कल सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर सरकार बनाने का निमंत्रण मिला है।
बिहार | Apr 14, 2026 11:57 pm IST -
Advertisement
-
VIDEO: नीतीश की भावुक विदाई, अब सम्राट CM, विजय और निशांत होंगे डिप्टी सीएम? बिहार में सियासत तेज
बिहार में नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। सम्राट चौधरी के नए सीएम बनने की चर्चा जोरों पर है। तो वहीं, विजय चौधरी और नीतीश के बेटे निशांत के डिप्टी सीएम बनने की बात चल रही है। नीतीश की विदाई का देखें वीडियो...
बिहार | Apr 14, 2026 01:28 pm IST -
Bihar New CM Highlights: नीतीश कुमार ने दिया CM पद से इस्तीफा, सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया
बिहार की सियासत में आज बड़ा बदलाव हुआ है। आज नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया और अब राज्य की कमान सम्राट चौधरी के हाथों में होगी।
बिहार | Apr 15, 2026 12:07 am IST -
Advertisement
-
इस्तीफे से पहले एक्शन में CM नीतीश कुमार, पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे का किया निरीक्षण; देखें VIDEO
चर्चा है कि सीएम नीतीश कुमार कल इस्तीफा दे सकते हैं। उससे ठीक एक दिन पहले नीतीश कुमार ने अपनी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट 'पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे' का औचक निरीक्षण किया।
बिहार | Apr 13, 2026 04:53 pm IST -
CM का पद कब छोड़ेंगे नीतीश कुमार? जीतनराम मांझी ने कर दिया खुलासा, बोले- 'बिहार आपके बिना अधूरा...'
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। इसके बाद बिहार में नए सीएम के नाम का ऐलान होगा। इस बीच जीतनराम मांझी ने खुलासा कर दिया है कि सीएम नीतीश कब तक अपना पद छोड़ेंगे।
बिहार | Apr 13, 2026 05:18 pm IST -
Advertisement
-
बिहार में सियासी हलचल तेज, आज इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश, 15 अप्रैल को नए सीएम का शपथ ग्रहण
बिहार की राजनीति के लिए अगले दो दिन काफी अहम साबित होने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार आज सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं जबकि नए सीएम का शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को हो सकता है।
बिहार | Apr 14, 2026 12:16 am IST -
14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश, आज JDU नेताओं से मिलेंगे, बीजेपी की भी बैठक
बिहार में सियासी माहौल काफी गरमा चुका है। नीतीश कुमार कब सीएम पद से इस्ताफी देंगे और कौन सीएम बनेगा इसकी हर चर्चा हो रही है। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार 14 अप्रैल को सीएम पद से इस्तीफा देंगे।
बिहार | Apr 11, 2026 01:23 pm IST -
Advertisement
-
नीतीश कुमार की नई संसदीय पारी, राज्यसभा सांसद की शपथ ली; बिहार में नई सरकार की तैयारी शुरू
नीतीश कुमार साल 2005 से ही लगातार (बीच में 9 महीने छोड़कर) बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे थे। ऐसे में वह लंबे समय के बाद केंद्र की राजनीति में वापस आ गए हैं। आज उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, जिसे बिहार में सत्ता परिवर्तन का संकेत भी माना जा रहा है।
राजनीति | Apr 10, 2026 12:47 pm IST -
बिहार से दिल्ली पहुंचकर CM नीतीश ने दिया पहला बयान, बोले- '20 साल तक वहां रहे हैं, अब यहां भी काम करेंगे...'
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली स्थित अपने घर पर पहुंच गए हैं। बिहार से दिल्ली पहुंचकर CM नीतीश ने अपने पहले बयान में कहा है कि 20 साल तक बिहार में रहे हैं, अब यहां भी काम करेंगे।
राजनीति | Apr 09, 2026 11:53 pm IST -
Advertisement
-
बीजेपी का CM होने की उम्मीद, NDA विधायक दल की बैठक में चुना जायेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री: विजय चौधरी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद सीएम कौन होगा, इसे लेकर सस्पेंस जारी है। जानकारी के मुताबिक खरमास के बाद 15 अप्रैल को नए सीएम का शपथ ग्रहण हो सकता है। इससे पहले जदयू नेता का बड़ा बयान सामने आया है।
बिहार | Apr 10, 2026 08:39 am IST -
दिल्ली आ रहे हैं नीतीश कुमार, BJP से होगा बिहार का नया सीएम? 15 अप्रैल को हो सकता है ऐलान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा में दिखाई देंगे। आज नीतीश दिल्ली आ रहे हैं और अब बिहार का अगला सीएम भाजपा का होगा। 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा, जानें कौन हो सकता है अगला सीएम?
बिहार | Apr 09, 2026 12:09 pm IST -
Advertisement
-
'ऐसे दूरदर्शी नेता का पुत्र होने पर गर्व', नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने किया भावुक पोस्ट, जानिए और क्या कहा?
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री हो गई है। बिहार में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। ऐसे में निशांत ने पिता नितीश कुमार को लेकर भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा है।
बिहार | Apr 01, 2026 04:53 pm IST -
कब होगा बिहार के नए CM के नाम का ऐलान? मनोज तिवारी ने बता दी तारीख, बोले- 'पवन सिंह को उनका हक मिलेगा'
बिहार के रोहतास जिले में पहुंचे भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की तारीख बता दी है। इसके साथ ही उन्होंने पवन सिंह को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
बिहार | Apr 01, 2026 04:12 pm IST -
Advertisement
-
MLC पद से CM नीतीश कुमार के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की आई प्रतिक्रिया, BJP पर साधा निशाना
बिहार विधान परिषद की सदस्यता से सीएम नीतीश के इस्तीफे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार और बिहार की जनता को धोखा दिया है।
बिहार | Mar 30, 2026 02:30 pm IST -
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, शेयर किया भावुक संदेश
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना इस्तीफा सौंप दिया।
बिहार | Mar 30, 2026 10:46 am IST -
Advertisement
-
नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, क्या बिहार में अब BJP का मुख्यमंत्री बनेगा?
बिहार में फिर राजनीति हलचल शुरू हो गई है। नीतीश के विधान परिषद से इस्तीफा देने के साथ ही अब उनके सियासी उत्तराधिकारी को चुनने की कवायद तेज हो जाएगी। सियासी गलियारों में नए मुख्यमंत्री को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
बिहार | Mar 30, 2026 10:49 am IST -
कांग्रेस विधायक ने JDU के मंत्री से की मुलाकात, पार्टी में दरार की अटकलें तेज, राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से थे गायब
कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा और जेडीयू नेता के साथ हुई मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस विधायक ने मीडिया से भी बात की है।
बिहार | Mar 29, 2026 06:23 pm IST -
बिहार से बड़ी खबर... नीतीश कुमार 30 मार्च को देंगे विधान परिषद से इस्तीफा, जानें क्यों
नीतीश कुमार 30 मार्च को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। संविधान के मुताबिक, कोई व्यक्ति एक साथ दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता। 16 मार्च को नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।
बिहार | Mar 27, 2026 01:23 pm IST -
"कृपया मुख्यमंत्री पद न छोड़ें", पोस्टर देख भावुक हुए नीतीश कुमार; VIDEO हुआ वायरल
मंच पर बैठे नीतीश कुमार की नजर सामने खड़े एक युवक पर पड़ी, जिसके हाथ में एक पोस्टर था। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा था- आदरणीय नीतीश जी, कृपया मुख्यमंत्री पद न छोड़ें। बिहार को आपकी आवश्यकता है।
बिहार | Mar 26, 2026 03:03 pm IST