BREAKING
-
खामेनेई की मौत पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बयान आया सामने, जानें क्या बोले
रूस के राष्ट्रपति ने खामेनेई के मारे जाने पर बयान दिया है। पुतिन ने इसे एक 'घृणित हत्या' बताया है। उन्होंने कहा है कि ये 'मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी मानकों' का उल्लंघन करती है।
अन्य देश | Mar 01, 2026, 04:15 PM IST -
ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने अयातुल्ला अलीरेजा अराफी, जानें इन्हें ही क्यों सौंपी गई मुल्क की कमान
इजरायली हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को ईरान का अंतरिम सुप्रीम लीडर बनाया गया है। वे कई प्रमुख धार्मिक और संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। कट्टर विचारों वाले अराफी की नियुक्ति से ईरान की राजनीति और धार्मिक नीतियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
एशिया | Mar 01, 2026, 04:16 PM IST -
ईरान ने ओमान के तेल टैंकर को बनाया निशाना, भारत के 15 क्रू मेंबर थे मौजूद
ईरान ने ओमान के तेल टैंकर स्काईलाइट को निशाना बनाया गया है। जहाज पर सवार सभी 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
एशिया | Mar 01, 2026, 03:20 PM IST -
बहरीन के मनामा में क्राउन प्लाजा होटल पर ईरानी ड्रोन का हमला
ईरान की ओर से बहरीन की राजधानी मनामा स्थित प्रतिष्ठित क्राउन प्लाजा होटल पर हमला किया गया है। क्राउन प्लाजा होटल ईरानी ड्रोन गिरा है।
अन्य देश | Mar 01, 2026, 11:41 AM IST -
भूकंप के तेज झटके से कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?
जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। भूकंप रविवार रात 1 बजकर 25 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई।
जम्मू और कश्मीर | Mar 01, 2026, 10:05 AM IST -
खामेनेई की मौत के बाद भड़का ईरान, कहा- 'ये एक बड़ा जुर्म, बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जाएगा'
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इस पर अब ईरान भड़क गया है। ईरान ने अमेरिका और इजरायल को साफ चेतावनी दे डाली।
एशिया | Mar 01, 2026, 08:55 AM IST -
खामेनेई की मौत के बाद कौन बन सकता है ईरान का अगला सुप्रीम लीडर? जानें किन नामों पर चर्चा
खामेनेई की मौत के बाद ईरान का सुप्रीम लीडर कौन होगा, ये सवाल गहरा हो गया है। कुछ नामों को लेकर पहले भी चर्चा चलती रही है, ऐसे में यहां कुछ नाम बताए जा रहे हैं, जो ईरान का सुप्रीम लीडर बन सकते हैं।
एशिया | Mar 01, 2026, 02:47 PM IST -
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के साथ बेटी-दामाद भी मारे गए, परिवार के कई लोगों की मौत
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई की मौत हो गई है। इस हमले में उनकी बेटी और दामाद समेत परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है।
एशिया | Mar 01, 2026, 07:53 AM IST -
ईरान की मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की, 40 दिनों के सार्वजनिक शोक और 7 दिन के अवकाश की घोषणा
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। ईरान की मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही ईरान में 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गई है।
एशिया | Mar 01, 2026, 08:13 AM IST -
इजरायल ने ईरान के 7 टॉप सैन्य कमांडरों को मार गिराया, लिस्ट में खामेनेई का नाम नहीं
IDF ने ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 टॉप लीडरों के मारे जाने की पुष्टि की है। IDF ने एक्स पर पोस्ट कर उनकी तस्वीरें और नाम प्रकाशित किए हैं। इस लिस्ट में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का नाम नहीं है।
एशिया | Mar 01, 2026, 07:01 AM IST -
'बमबारी में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत', ट्रंप ने किया दावा
Iran Supreme Leader Death News: ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा दावा किया है। नेतन्याहू भी ऐसा ही दावा कर चुके हैं। हालांकि, ईरान की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
एशिया | Mar 01, 2026, 05:15 AM IST -
क्या इजरायल के हमले में मारे गए खामेनेई? नेतन्याहू के बयान के बाद दुनियाभर में हलचल
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान पर हुए हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई के ठिकाने को निशाना बनाया गया और उनके मारे जाने की संभावना है। हालांकि ईरान ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि सुप्रीम लीडर और अन्य अधिकारी पूरी तरह स्वस्थ हैं।
एशिया | Mar 01, 2026, 01:45 AM IST -
इजरायल-अमेरिका के हमले में ईरान के रक्षा मंत्री की मौत, जंग के बीच सामने आया बड़ा दावा
इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपूर के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। अमेरिका और इजरायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया।
एशिया | Feb 28, 2026, 08:13 PM IST -
'जिन हथियारों से दुनिया है अनजान, अब उनसे करेंगे हमला', ईरान ने ट्रंप को दी धमकी
Iran Us Conflict: ईरानी जनरल ने सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धमकाया है। उन्होंने कहा कि ईरान अभी तक पुरानी मिसाइलों से हमले कर रहा था। लेकिन अब उन हथियारों को प्रदर्शन किया जाएगा जिन्हें किसी ने नहीं देखा है।
एशिया | Feb 28, 2026, 07:20 PM IST -
ईरान के मीनाब शहर में गर्ल्स स्कूल पर हमला, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 85; कई घायल
Iran Israel Conflict: इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले की चपेट में ईरान के मीनाब शहर का छात्राओं का स्कूल भी आ गया है। इस अटैक में 85 लोगों की मौत हो गई है। इसमें कई दर्जन लोगों के घायल होने का भी दावा किया गया है।
एशिया | Feb 28, 2026, 10:55 PM IST -
दर्दनाक हादसा! पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से 21 की मौत, 8 लोग घायल
आंध्र प्रदेश में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया है। पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट होने से 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय | Feb 28, 2026, 11:29 PM IST -
Israel_US Attack on Iran: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर किया ईरान पर बड़ा हवाई हमला, 30 जगहों पर एक साथ धमाके
Iran Israel War: इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। ईरान में देश भर में हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। इजरायली एयरफोर्स ने यह जानकारी दी है।
एशिया | Feb 28, 2026, 12:26 PM IST -
AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट केस: कांग्रेस को मिल गई बड़ी राहत, यूथ प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को मिली जमानत
AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट केस में कांग्रेस को बड़ी राहत मिल गई है। इस केस में यूथ प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने इस गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया था।
राजनीति | Feb 28, 2026, 07:15 AM IST -
माउंट आबू सहित तीन जगहों के बदले नाम, CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान; जानें क्या हैं नए नाम?
सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान की तीन जगहों के नाम बदलने की घोषणा की है। इन तीन शहरों में माउंट आबू, जहाजपुर और कामां का नाम बदला जाएगा।
राजस्थान | Feb 27, 2026, 08:06 PM IST -
CBI का नेक्स्ट स्टेप, कथित शराब घोटाले में केजरीवाल की मुश्किलें अभी नहीं हुईं कम
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई की टीम अब हाईकोर्ट पहुंच गई है। बता दें कि इससे पहले निचली अदालत ने केजरीवाल को कथित शराब घोटाला मामले में बरी कर दिया था।
दिल्ली | Feb 27, 2026, 09:45 PM IST