COURT ORDERS
-
G20 में शामिल होने भारत आए जो बाइडेन को कोर्ट से झटका, सोशल मीडिया पर सेंसरशिप को लेकर आया ये आदेश
जी-20 में भाग लेने नई दिल्ली आए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को कोर्ट के एक फैसले से झटका लग गया है। अमेरिका के ह्वाइट हाउस और एफबीआइ ने कुछ सोशलमीडिया मंचों को सरकार को पसंद नहीं आने वाली पोस्ट हटाने को मजबूर किया था। मगर कोर्ट ने सरकार के इस फैसले को खारिज कर दिया।
अमेरिका | Sep 09, 2023 04:01 pm IST -
सिंगापुर में राष्ट्रीय सेवा के लिए उपस्थित नहीं हुआ बेटा और मां ने कर दी ये गलती, कोर्ट ने दी कारावास की सजा
सिंगापुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक भारतीय महिला को कोर्ट ने कारावास की सजा सुनाई है। मामला ये था कि भारतीय मूल के महिला के बेटे को राष्ट्रीय सेवा के लिए उपस्थित होना था। मगर वह नहीं गया। जब अधिकारी उसे लेने महिला के घर आए तो उसने बदसलूकी कर दी। इसलिए कोर्ट ने महिला को सजा दी है।
एशिया | Aug 26, 2023 11:23 am IST -
Advertisement
-
पहले से जेल में हैं इमरान, अब नए मामले में कोर्ट ने दिया फिर गिरफ्तारी का आदेश; जानें ऐसी स्थिति में क्या होगा
इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान की एक अदालत ने फिर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। जबकि वह पहले से ही तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में जेल में हैं। अब कहा जा रहा है कि पाकिस्तान पुलिस अटक जेल में बंद इमरान से नए मामले में पूछताछ करने के लिए जाएगी।
एशिया | Aug 24, 2023 09:44 pm IST -
रावलपिंडी से कैसे "अटक" गए इमरान, बिना मेडिकल कराए हो गया ये खेल; अब पाकिस्तान की अदालत भी हैरान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार अदालत ने इमरान खान को गिरफ्तार करके रावलपिंडी की जेल भेजने का आदेश दिया था, लेकिन उन्हें अटल जेल ले जाया गया। इसके अलावा इस्लामाबाद पुलिस की बजाय पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया।
एशिया | Aug 06, 2023 06:07 pm IST -
Advertisement
-
अदालत के इस फैसले ने और साफ कर दिया पूर्व पीएम नवाज शरीफ की पाकिस्तान वापसी का रास्ता, अब होगा नया रण
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का कार्यकाल अगस्त में पूरा हो रहा है। इससे पहले उनके बड़े भाई और पूर्व पीएम शहबाज शरीफ की स्वदेश वापसी का रास्ता अदालत के एक फैसले ने और साफ कर दिया। कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में नवाज को बरी कर दिया है। साथ ही कहा कि उनका पाक में राजनीतिक उत्पीड़न किया गया।
एशिया | Jul 07, 2023 11:28 am IST -
उमेश पाल किडनैपिंग केस: 17 साल बाद आज है अहम फैसले का दिन, क्या होगा माफिया अतीक-अशरफ का?
उमेश पाल अपहरण मामले में 28 मार्च को कोर्ट अहम फैसला सुनाने वाली है। इस मामले में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को फांसी की सजा होगी या उम्रकैद, फैसले पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।
राष्ट्रीय | Mar 28, 2023 06:16 am IST -
Advertisement
-
अब मंत्री सत्येंद्र जैन के लिए "आप" कर ले कितने भी कर्म, मगर जेल में नहीं मिलेगा फल
Delhi Court Order on Satyendra Jain: दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर दिल्ली की अदालत ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। इससे अब मंत्री सत्येंद्र जैन समेत आप की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
क्राइम | Nov 26, 2022 04:32 pm IST -
पूजा स्थल अधिनियम पर दाखिल याचिकाओं को सुनेगा सुप्रीम कोर्ट, जिला अदालतों में सुनवाई पर रोक नहीं
Places of worship act: सॉलिसिटर जनरल ने इस मामले में जवाब देने के लिए और ज्यादा वक्त की मांग की है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने प्रावधानों की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।
राष्ट्रीय | Sep 09, 2022 02:58 pm IST -
Advertisement
-
Sapna chaudhary arrest warrant: क्या डांसर सपना चौधरी जाने वाली हैं जेल, जानें क्या है पूरा मामला
Sapna chaudhary arrest warrant: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी इन दिनों बेहद मुश्किल में हैं। लखनऊ की एक अदालत ने उनके खिलाफ एक मामले में गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। इससे सपना और उनके प्रशंसकों के बीच हलचल मच गई है।
क्राइम | Dec 15, 2022 04:29 pm IST -
20 रुपये के लिए वकील ने लड़ा 22 साल तक मुकदमा, जीत के बाद ब्याज सहित मिली इतनी रकम
UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक वकील ने रेलवे से 20 रुपये के लिए 22 साल से अधिक समय तक लड़ाई लड़कर आखिरकार जीत हासिल कर ली है। अब रेलवे को एक महीने में उन्हें 20 रुपये पर प्रतिवर्ष 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लगाकार पूरी रकम चुकानी होगी।
उत्तर प्रदेश | Aug 08, 2022 01:40 pm IST -
Advertisement
-
पति की नपुंसकता का झूठा आरोप लगाना मानसिक प्रताड़ना : कर्नाटक हाईकोर्ट
karnataka High Court Judgement: पति का आरोप है कि उसकी पत्नी कई बार अपने रिश्तेदारों से कहती रही है कि उसका पति संबंध बनाने में असमर्थ है। इससे वह अपमानित महसूस करता है।
राष्ट्रीय | Jun 16, 2022 12:03 pm IST -
"पिता-बेटी भद्दी टिप्पणी सुने बिना सड़क पर नहीं चल सकते साथ," केरल हाईकोर्ट ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
केरल उच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया. एक 14 साल की लड़की पर कथित तौर पर भद्दी टिप्पणी को लेकर हुए विवाद मामले में कोर्ट ने सुनवाई की. इस मामले में अदालत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक पिता और बेटी भद्दी टिप्पणी सुने बिना सड़क पर एक साथ नहीं चल सकते।
राष्ट्रीय | Mar 24, 2022 03:40 pm IST -
Advertisement
-
फीस नहीं देने पर किसी छात्र का स्कूल से नाम नहीं काटा जाएगा : अदालत
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि पंजाब के निजी स्कूलों में फीस नहीं देने के कारण छात्रों के नाम नहीं काटे जाएंगे।
राष्ट्रीय | Jul 20, 2020 08:15 pm IST -
अदालत ने TERI के पूर्व प्रमुख आर.के पचौरी के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को टेरी के पूर्व प्रमुख आर के पचौरी के खिलाफ उनकी पूर्व सहयोगी द्वारा दर्ज कराए गए कथित यौन उत्पीड़न के मामले में आरोप तय करने का आदेश दिया।
राष्ट्रीय | Sep 14, 2018 05:49 pm IST -
Advertisement
-
उदयपुर में कोर्ट के आदेश के बाद कलेक्टर की कुर्सी कुर्क, पेमेंट न करने पर कार्रवाई
राजस्थान के उदयपुर में सेशन कोर्ट के आदेश के बाद कलेक्टर की कुर्सी कुर्क कर दी गई। सेशन कोर्ट के आदेश के बाद उदयपुर के कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक की कुर्सी जब्त हो गई।
राष्ट्रीय | Aug 31, 2018 11:38 pm IST -
Big Blow To Vijay Mallya: कर्नाटक हाई कोर्ट ने दिया UBHL को वाइंडअप करने का आदेश
हाई कोर्ट ने बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड पर बैंकों के बकाये की वसूली के लिए यूबी समूह की मूल कंपनी UBHL को समेटने (वाइंडअप) का आदेश दिया है।
बिज़नेस | Feb 07, 2017 08:55 pm IST -
Advertisement