CRIME
-
यूपी में बदमाशों ने अधिवक्ता को किया किडनैप, फिर पिटाई की और गाड़ी से कुचलकर मार डाला
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक अधिवक्ता की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अधिवक्ता को पहले किडनैप किया। इसके बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर गाड़ी चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश | Jan 26, 2025 08:25 am IST -
महिला की हत्या कर घरवालों ने दफनाया, पुलिस ने 6 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला शव
बिहार के मुजफ्फरपुर में पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफना दिया। शिकायत मिलने के 6 दिन बाद पुलिस ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार | Jan 26, 2025 08:26 am IST -
Advertisement
-
गुजरात में नाबालिग ने प्रेमिका के चार महीने के बेटे की हत्या की, पुलिस से कहा- परिवार उसे स्वीकार नहीं कर रहा था
नाबालिग आरोपी को किशोर अदालत में पेश किया गया। उसने बताया कि उसका परिवार प्रेमिका को स्वीकार नहीं कर रहे थे। इससे परेशान होकर उसने बच्चे की हत्या कर दी।
गुजरात | Jan 25, 2025 11:50 pm IST -
हैदराबाद: युवती का नग्न-अधजला शव बरामद होने से मचा हड़कंप, पुलिस ने जताई ये आशंका
हैदराबाद के मेडचल में एक युवती का नग्न और अधजला शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।
क्राइम | Jan 25, 2025 11:45 pm IST -
Advertisement
-
गर्भवती गाय की हुई थी बेहद क्रूर तरीके से हत्या, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नावर तालुक के सल्कोड जंगलों में एक गर्भवती गाय की क्रूर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मवेशी चोरी और गोवंश तस्करी में शामिल थे।
क्राइम | Jan 25, 2025 11:55 am IST -
Video: हथियार दिखाकर जमाई धौंस, पुलिस ने पकड़ा तो निकल गई हेकड़ी; बोला- 'हथियार उठाना पाप है, पुलिस हमारी बाप है'
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो डालने का चलन तेज हो गया है। ऐसे ही एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मध्य-प्रदेश | Jan 25, 2025 10:15 am IST -
Advertisement
-
विवाद के बाद पति ने दांत से काट लिए पत्नी के दोनों होंठ, लगवाने पड़े 16 टांके
यूपी के मथुरा जिले में पति-पत्नी के बीच विवाद के बीच पति ने अपनी पत्नी के दोनों होंठ दांत से काट लिए। इसके बाद महिला को 16 टांके लगवाने पड़े। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश | Jan 25, 2025 07:04 am IST -
पत्नी की हत्या कर कुकर में उबाला, पुलिस को नहीं मिल रहे शव के टुकड़े, पूर्व सैनिक पर लगे गंभीर आरोप
पुलिस इस मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों से परामर्श ले रही है। आरोप है कि पूर्व सैनिक ने पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कुकर में उबाल दिए थे। पुलिस को अब तक शव का कोई टुकड़ा नहीं मिला है।
क्राइम | Jan 24, 2025 11:42 pm IST -
Advertisement
-
बिहार में सोनू-मोनू नाम के दो गैंगस्टर की एंट्री, जानिए कैसे अनंत सिंह के गढ़ मोकामा में हुआ डबल गैंगवॉर?
छोटे सरकार के नाम से फेमस मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया है। 48 घंटे के अंदर मोकामा में दो बार गैंगवॉर हुआ है। इस गैंगवार में सोनू-मोनू दो गैंगस्टर का नाम सामने आया है।
बिहार | Jan 24, 2025 06:00 pm IST -
बेंगलुरु में रेप के बाद कर दी गई महिला की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बेंगलुरु पुलिस को केलकेरे लेक के पास एक 28 वर्षीय महिला का शव मिला है। पुलिस को ऐसा शक है कि पहले उस महिला के साथ रेप किया गया और फिर एक बड़े पत्थर को सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
क्राइम | Jan 24, 2025 12:35 pm IST -
Advertisement
-
चावल के लिए बेटे ने कर दी मां की हत्या, उसी हथियार से खुद का भी काट लिया गला; अस्पताल में भर्ती
ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक शख्स ने अपनी मां की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि राशन कार्ड से मिलने वाले चावल के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। इसी के बाद उसने अपनी मां की हत्या कर दी।
क्राइम | Jan 24, 2025 11:49 am IST -
बेटे के सामने कैंची से काट दिया पत्नी का गला, लाश के साथ वीडियो बनाया, हत्या की वजह भी बताई
आरोपी ने वीडियो में बताया है कि वह हत्या करने के लिए मजबूर था। उसकी पत्नी ने उसे मारने की कोशिश की थी। आरोपी ने यह भी बताया कि उसके ससुराल के लोगों ने कई हत्याएं की हैं।
महाराष्ट्र | Jan 23, 2025 09:08 pm IST -
Advertisement
-
मनाली विंटर कार्निवल में 19 साल के लड़के की हत्या, कांच की बोतल से गला रेता; लोग उठा रहे थे प्रोग्राम का लुत्फ
कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों विंटर कार्निवाल चल रहा है। बुधवार रात को कार्निवाल के दौरान मनु रंगशाला में प्रोग्राम चल रहा था और बैकस्टैज पर एक 19 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। आरोपी ने बहस के बाद टूटी हुई कांच की बोतल से मृतक के गले पर हमला किया।
राष्ट्रीय | Jan 23, 2025 04:49 pm IST -
खौफनाक: पत्नी को मार कर किए शरीर के टुकड़े-टुकड़े, फिर प्रेशर कुकर में उबाला
तेलंगाना से हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को मार कर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और फिर टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाल दिया।
तेलंगाना | Jan 27, 2025 02:56 pm IST -
Advertisement
-
पापा के सामने गर्म तेल की कड़ाही में जा गिरा 2 साल का मासूम, दर्दनाक मौत; भाई की सगाई में आया था अक्षय
भोपाल से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं। यहां भाई के सगाई कार्यक्रम में आए 2 साल के अक्षय की खोलते तेल की कढ़ाई में गिरने से मौत हो गई। मासूम बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जहां सगाई की खुशियां मनाई जा रही थी वहां अब मातम पसरा हुआ है।
मध्य-प्रदेश | Jan 22, 2025 06:11 pm IST -
7000 रुपये के लिए बुला ली खुद के लिए मुसीबत, उसे पता ही नहीं चला, सबकुछ कैमरे में हो रहा कैद
कर्नाटक के कोप्पल से लूट की एक घटना सामने आई है। बेखौफ लुटेरे चाकू लेकर दुकान में घुस गए। लुटेरों ने चाकू की नोक पर दुकानदार से मोटी रकम वसूलनी चाही, लेकिन उसके पास सिर्फ 7 हजार रुपये ही मिला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
राष्ट्रीय | Jan 22, 2025 01:21 pm IST -
Advertisement
-
खौफनाक वारदात: प्रेग्नेंट पत्नी के पेट पर बैठकर घोंटा गला, गर्भ से बाहर आ गया 7 महीने का भ्रूण
हैदराबाद में एक चौंकाने वाली और अमानवीय घटना सामने आई है। शक के चलते एक पति इतना बड़ा हैवान बन गया कि उसने गर्भवती पत्नी और उसके अजन्मे बच्चे की जान ले ली।
क्राइम | Jan 21, 2025 11:09 pm IST -
मुंबई के बड़े मॉल में लड़की की लाश मिलने से मचा हड़कंप, बेसमेंट में तैरता मिला शव
मंगलवार सुबह मॉल के एक कर्मचारी ने बेसमेंट में युवती का शव देखा। उसने इस घटना की सूचना अपने सीनियर अधिकारियों को दी। मृत युवती की उम्र लगभग 30 वर्ष थी।
महाराष्ट्र | Jan 21, 2025 03:50 pm IST -
'अपनी बारी का इंतजार करें...', पत्नी, सास और सालियों से प्रताड़ित शख्स ने की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक शख्स ने पत्नी, सास और सालियों से प्रताड़ित होकर सुसाइड कर लिया है। आत्महत्या से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा था।
मध्य-प्रदेश | Jan 21, 2025 02:18 pm IST -
पिता ने मां को मारा तो बेटे ने कर दी हत्या, लाश फेंकने के लिए दोस्त को बुलाया; फिर कर दिया सरेंडर, जानें वजह
महाराष्ट्र के नागपुर में एक बेटे ने मां के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। दोनों ने शव को ठिकाने के लिए बोरे में भर लिया। बाद में उन्होंने पुलिस के सामने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।
क्राइम | Jan 21, 2025 01:44 pm IST