CRIME
-
मुजफ्फरनगर में शख्स ने चाकू घोंपकर की भाई की हत्या, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक शख्स ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी। दरअसल पारिवारिक विवाद के चलते प्रेमपाल ने कृष्णपाल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
उत्तर प्रदेश | Jan 21, 2025 09:59 am IST -
4 साल बाद ससुराल वालों ने की दामाद की हत्या, बेटी को भगाकर रचाई थी शादी
जलगांव में एक 26 वर्षीय युवक की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी। युवक ने चार साल पहले उनकी बेटी के साथ भागकर शादी रचाई थी।
महाराष्ट्र | Jan 21, 2025 10:28 am IST -
Advertisement
-
गेस्ट हाउस में 12 साल की लड़की से रेप, आरोपी समेत 2 को पुलिस ने किया अरेस्ट
हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 12 साल की एक लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप करने के आरोप में पुलिस ने 33 साल के एक सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार किया है।
हरियाणा | Jan 21, 2025 07:33 am IST -
'बाइक, बैग और पर्स' सड़क किनारे रखकर कानपुर निकल गया शख्स, पुलिस ने खोज कर किया गिरफ्तार; जानें वजह
यूपी के मथुरा जिले से पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने कई लोगों से कर्ज लिया हुआ था। कर्ज न चुका पाने की स्थिति में इसने खुद के किडनैप होने का नाटक रचा और अपने घर से फरार हो गया।
उत्तर प्रदेश | Jan 21, 2025 06:59 am IST -
Advertisement
-
फांसी के फंदे पर लटके मिले मां-बेटे के शव, पास में रो रही थी 2 महीने की बेटी; हत्या-आत्महत्या में उलझी गुत्थी
28 वर्षीय डिंपल गिरवाल और उसका 4 साल का बेटा काव्यांश अपने घर की छत से फांसी पर लटके हुए मिले। जब बच्चे के रोने की आवाज आई तो पड़ोसी उनके घर की ओर दौड़े। वहां उन्होंने डिंपल और काव्यांश को बेहोश पाया, जबकि उनकी दो महीने की बेटी फर्श पर रो रही थी।
मध्य-प्रदेश | Jan 20, 2025 10:25 pm IST -
चोरों ने कन्नौज के तीन मंदिरों पर बोला धावा, उठा ले गए मूर्ति और दानपात्र से कैश भी किया चोरी- VIDEO
पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच कर सबूत इकट्ठा कर रही है। चोरों को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है।
उत्तर प्रदेश | Jan 20, 2025 08:52 pm IST -
Advertisement
-
मेट्रोमोनियल साइट के जरिए 30 महिलाओं को फंसाया, 1 करोड़ तक की धोखाधड़ी; शॉर्ट फिल्म बनाता था आरोपी
मेट्रोमोनियल साइट के जरिए महिलाओं को फंसाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है।
महाराष्ट्र | Jan 20, 2025 02:30 pm IST -
स्नैपचैट से दोस्ती युवती के लिए बनी गले की फांस, आरोपी ने कई बार किया रेप
स्नैपचैट के जरिए आरोपी ने एक युवती से दोस्ती की। बाद में उसे होटल ले जाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने 13 दिसंबर को मामला दर्ज करवाया था।
क्राइम | Jan 20, 2025 02:26 pm IST -
Advertisement
-
जमशेदपुर में बाइक से पीछा कर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत
झारखंड के जमशेदपुर में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झारखण्ड | Jan 20, 2025 11:25 am IST -
हाथ-पैर बांधकर महिला से दुष्कर्म, आधी रात को घर में घुसकर आरोपी ने की हैवानियत
47 वर्षीय व्यक्ति ने एक महिला के किराए के घर में घुसकर उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
क्राइम | Jan 19, 2025 02:34 pm IST -
Advertisement
-
शराब के नशे में बेटे के सामने पत्नी को मारी गोली, खुद जहर खाकर दी जान
दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी ने खुद भी जहर खा लिया और आत्महत्या कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
क्राइम | Jan 19, 2025 08:08 am IST -
ओडिशा: गांव में मेला देखने आई नाबालिक से गैंगरेप, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
गांव में मेला देखने आई एक नाबालिग लड़की से छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्राइम | Jan 19, 2025 12:07 am IST -
Advertisement
-
काला जादू के शक में महिला को लोहे की छड़ से दागा, पेशाब पीने और कुत्ते का मल खाने पर किया मजबूर
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक बुजुर्ग महिला से मारपीट और उसे प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। वहीं महिला के बेटे और बहु की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महाराष्ट्र | Jan 18, 2025 02:36 pm IST -
फिल्म के रिलीज से पहले सिनेमा हॉल में दी भेड़ की बलि, हीरो के पोस्टर पर खून से तिलक; 5 गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक फिल्म के शो से पहले सिमेमा हॉल में भेड़ की बलि देने का मामला सामने आया है। हालांकि पेटा की तरफ से मामले की शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
राष्ट्रीय | Jan 18, 2025 01:37 pm IST -
Advertisement
-
ख्याति अस्पताल स्कैम केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सरकारी पैसा उठाने के लिए बेवजह लोगों की कर दी थी एंजियोप्लास्टी
इस मामले की जांच में अस्पताल के खिलाफ 12 नवंबर को मेडिकल बोर्ड ने जांच करने पर पाया था कि जरूरी नहीं होने के बावजूद आयुष्मान भारत योजना के तहत पैसों की लालच में ख्याति अस्पताल द्वारा एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की गई थी। जिससे दो लोगों की मौत हो गई थी।
गुजरात | Jan 18, 2025 01:15 pm IST -
क्लास में घुसकर टीचर के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
एमपी के धार जिले में एक शख्स ने क्लास के अंदर घुसकर टीचर पर हमला कर दिया। आरोपी ने टीचर के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया।
क्राइम | Jan 18, 2025 08:39 am IST -
Advertisement
-
केरल में 69 साल के बुजुर्ग ने ली 'महासमाधि', जानें पुलिस ने कब्र से क्यों निकाला था शव
बुजुर्ग के परिजनों ने दावा किया था कि उन्होंने समाधि ली है। इसके बाद पुलिस ने जांच के लिए शव को कब्र से बाहर निकाला था। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद इसे दोबारा दफना दिया गया।
राष्ट्रीय | Jan 17, 2025 08:23 pm IST -
18 साल की युवती संग 42 साल के शख्स का खेत में मिला शव, पास में मिली बंदूक; मचा हड़कंप
यूपी के आगरा जिले में 42 साल के एक शख्स और 18 साल की युवती का शव बरामद हुआ है। दोनों का शव खेत में मिला। वहीं शवों के पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद हुई है।
उत्तर प्रदेश | Jan 17, 2025 11:24 am IST -
रोहित गोदारा गैंग के अमरजीत बिश्नोई की पत्नी इटली से गिरफ्तार, भारत से इस ट्रिक से भागी थी
राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। सुधा कंवर को इटली के ट्रेपानी शहर से दबिश देकर लोकल पुलिस की मदद से पकड़ा गया है।
राजस्थान | Jan 16, 2025 08:01 pm IST -
फूफा ने बनाया 24 साल की भतीजी का अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर बुलाया होटल, पर उसने सबके सामने आग लगा ली
कर्नाटक के बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 24 साल की इंजीनियर ने होटल परिसर में ही खुद को आग के हवाले कर दिया। मामले में मृतका के फूफा प्रवीण सिंह को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
राष्ट्रीय | Jan 16, 2025 05:29 pm IST