CRIME
-
नाबालिग बच्ची ने अपनी दो बहनों की गला घोंटकर की हत्या, बताई हैरान करने वाली वजह
यूपी के बिजनौर जिले में एक नाबालिग बच्ची ने अपने से छोटी दो बहनों की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में पहली तो बच्ची ने गलत जानकारी दी, लेकिन बात में उसने हत्या की घटना कबूल की।
उत्तर प्रदेश | May 17, 2024 12:25 pm IST -
पुलिस एनकाउंटर में मारा गया मुरथल हत्याकांड का शूटर, इस शातिर गैंगस्टर के लिए करता था काम
हिमांशु भाऊ गैंग के लिए काम करने वाले एक शूटर अजय सिंगरोहा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। पुलिस और आरोपी के बीच गुरुवार की रात मुठभेड़ हुई। आरोपी मूरथल हत्याकांड सहित कई अन्य मामलों में वांछित था।
दिल्ली | May 17, 2024 09:44 am IST -
Advertisement
-
बारात में डांस करने को लेकर हुआ विवाद, युवक की चाकू घोंपकर हत्या
राजस्थान के कोटा जिले में डांस करने को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक पर भी चाकू से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया।
राजस्थान | May 17, 2024 06:39 am IST -
पति के साथ अलग रहना चाहती थी नवविवाहिता, विरोध करने ससुर को सरेराह पीटा; VIDEO वायरल
सहारनपुर में एक बहू ने सरेराह अपनी ससुर की पिटाई कर दी। वह अपने पति के साथ अलग रहना चाहती थी लेकिन ससुर विरोध कर रहा था। आरोप यह भी है कि लड़की के घरवाले लड़के पर बिजनेस करने का दबाव बना रहे थे लेकिन ससुर इसके लिए सहमत नहीं थे।
उत्तर प्रदेश | May 16, 2024 10:28 pm IST -
Advertisement
-
गंदे कपड़े देखकर आया गुस्सा, मां ने स्कूल से लौटे 8 साल के इकलौते बेटे को मार डाला; गुरुग्राम का मामला
महिला ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि सोमवार को जब उसका 8 साल का बेटा कार्तिक स्कूल से लौटा, तो उसके कपड़े पर पुट्टी लगी थी और उसकी दो किताबें भी खो गई थीं। पूछताछ में यह भी पता चला कि महिला बहुत जल्दी गुस्सा हो जाती थी। उसने पहले भी अपने बेटे की कई बार पिटाई की थी।
हरियाणा | May 16, 2024 09:12 pm IST -
बॉयफ्रेंड का खौफनाक खूनी खेल, पहले मनाली घुमाया, फिर मर्डर कर बैग में पैक कर दी लाश, ऐसे खुला पूरा राज
भोपाल निवासी लड़की 13 मई को हरियाणा के युवक के साथ घूमने मनाली पहुंची थी। 15 मई को युवक एक बड़ा सा बैग वाहन में लेकर जा रहा था। जब होटल स्टाफ ने युवती के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह लेह गई है।
राष्ट्रीय | May 17, 2024 08:04 am IST -
Advertisement
-
पुलिस कस्टडी में फंदे से लटका मिला युवक, लड़की के गायब होने पर पूछताछ के लिए लाया गया था; पूरी चौकी सस्पेंड
बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित चिपियाना पुलिस चौकी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक के भाई ने बताया कि पुलिस ने उनसे 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत नहीं देने पर उनके भाई की हत्या कर दी गई है।
क्राइम | May 16, 2024 06:04 pm IST -
10वीं मंजिल से कूदी 12वीं की छात्रा, 80% अंक आने से थी परेशान; कॉलेज में प्रोफेसर हैं पेरेंट्स
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 12वीं की छात्रा ने 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा को 12वीं के एग्जाम में 80 प्रतिशत मार्क्स मिले थे, जो उसके हिसाब से कम थे।
उत्तर प्रदेश | May 17, 2024 03:21 pm IST -
Advertisement
-
मुंबई में स्पेशल-26 जैसा मामला, नकली क्राइम ब्रांच वालों ने कैफे मालिक से 25 लाख रुपये लूटे
अक्षय की फिल्म स्पेशल 26 की ही तरह मुंबई में एक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां सायन इलाके में 6 नकली क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने एक कैफे ओनर से 25 लाख रुपये लूट लिए।
महाराष्ट्र | May 16, 2024 02:49 pm IST -
10 से 15 साल की लड़कियों से कराई जा रही थी वेश्यावृत्ति, सरकारी अफसरों समेत 21 गिरफ्तार
अरुणाचल प्रदेश में पुलिस ने छोटी-छोटी बच्चियों से वेश्यावृत्ति कराए जाने के एक बेहद ही संगीन मामले में कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं।
राष्ट्रीय | May 16, 2024 09:42 am IST -
Advertisement
-
चिकन बना तो नशेड़ी पति ने शराब के लिए मांगे पैसे, नहीं मिला तो पत्नी को उतारा मौत के घाट
झारखंड में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी ने अपने पति को शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। इससे गुस्साए शख्स ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी।
क्राइम | May 15, 2024 03:00 pm IST -
"नेहा हीरेमथ जैसा हाल होगा", धमकी के बाद युवती के घर में घुसकर सिरफिरे ने मचाया तांडव, ऐसे ली जान
हुबली से एक सन्न करने वाली वारदात सामने आई है। एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने युवती के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान युवती की दादी और दो बहनें घर में मौजूद थीं।
राष्ट्रीय | May 15, 2024 12:46 pm IST -
Advertisement
-
सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र के जलगांव के जामनेर में एक SRPF जवान ने खुद को मारकर आत्महत्या कर ली है। यह जवान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात था मगर 14 मई की देर रात उसने अपने पुश्तैनी घर में आत्महत्या कर ली।
महाराष्ट्र | May 15, 2024 12:38 pm IST -
कलयुगी बेटे का अपने प्यार को पाने के लिए ख़ौफ़नाक प्लान, पिता को दिया मौत का इंजेक्शन
हरियाणा के सोनीपत से रूह को कंपा देनेवाली एक घटना सामने आई है। प्यार की राह में रोड़ा बनते देख एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता और भाई की हत्या का षड्यंत्र रचा।
हरियाणा | May 14, 2024 11:55 pm IST -
Advertisement
-
सावधान! कई फ्लाइटों में चोरी कर चुके शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपनाता था शातिर तरीके; जानें कैसे हुआ खुलासा
पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने फ्लाइटों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया। चोरी के लिए आरोपी ने 110 दिनों में 200 यात्राएं की। इतना ही नहीं वह चोरी के लिए कई शातिर तरीकों को अपनाता था, जिसका पुलिस ने खुलासा किया है।
दिल्ली | May 14, 2024 12:54 pm IST -
सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी
मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है।
महाराष्ट्र | May 14, 2024 11:29 am IST -
Advertisement
-
गलती से भी न करें मिस ये फिल्म-सीरीज, क्राइम और थ्रिलर देख हिल जाएगा दिमाग
ओटीटी पर कॉमेडी, एक्शन, रोमांटिक और हॉरर फिल्में और वेब सीरीज देखते-देखते थक गए हैं तो आप कुछ जबरदस्त क्राइम और थ्रिलर से भरपूर फिल्में और सीरीज भी देख सकते हैं। ऐसे में आप घर बैठे भारत की कुछ धमाकेदार मूवी और सीरीज देखने को तैयार हो जाए।
ओटीटी | May 13, 2024 06:00 am IST -
शादी के लिए राजी नहीं हुआ प्रेमिका का परिवार तो सिपाही ने रची खुद को गोली मरवाने की साजिश, पकड़ाया
प्रेमिका का परिवार शादी के लिए राजी नहीं हुआ तो सिपाही ने खुद को अपने दोस्त से गोली मरवाई और झूठे केस प्रेमिका के परिवार को फंसा दिया। हालांकि, उसकी साजिश सफल नहीं हुई और अब सलाखों के पीछे है।
उत्तर प्रदेश | May 12, 2024 10:35 pm IST -
बड़ा खुलासा: मस्जिद में सो रहे मौलाना की शिष्यों ने ही की थी हत्या, वजह जानकर आएगी शर्म
अजमेर में मस्जिद में सो रहे मौलाना की हत्या कर दी गई थी। अब इस हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उसके शिष्यों ने ही उसकी हत्या कर दी क्योंकि वह अश्लील वीडियो दिखाकर गंदी हरकतें करता था।
राजस्थान | May 12, 2024 08:29 pm IST -
ससुराल छोड़ किराए के मकान में रहती थी पत्नी, एक दिन पहुंचा पति और सिलाई करता देख कैंची से किए दनादन वार, मौत
पत्नी की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी महिला उसे बचाने के लिए पहुंची, लेकिन आरोपी ने धमकाकर उसे भी भगा दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
मध्य-प्रदेश | May 12, 2024 07:12 pm IST