FIRE
-
आग का गोला बनी 1 करोड़ की जगुआर कार, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धू-धूकर जली
कार में आग इतनी भीषण लगी थी कि दमकल की टीम के आने तक टायर समेत कर के दूसरे अन्य पार्ट जलकर पिघल गए। आग बुझाने के बाद एसयूवी की पहचान करना भी मुश्किल हो गया था।
हरियाणा | Nov 29, 2023 10:25 am IST -
पुणे में पलटा Ethylene oxide से भरा टैंकर, गैस का हो रहा रिसाव, लोगों में आग और धमाके का डर
पुणे में एक भीषण हादसा देखने को मिला है। यहां एक टैंकर सड़क पर पलट गया है। इस टैंकर में एथीलिन ऑक्साइड भरा हुआ है। इस टैंकर से गैस का रिसाव हो रहा है, इस कारण आग लगने और धमाके का डर बना हुआ है।
महाराष्ट्र | Nov 27, 2023 09:42 am IST -
Advertisement
-
कराची की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, झुलसने से 11 लोगों की मौत और दर्जनों घायल
कराची में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग जाने से 11 लोगों की मौत हो गई है। कई दर्जन लोग घायल हैं। आग बुझाने का काम जारी है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
एशिया | Nov 25, 2023 03:00 pm IST -
मुंबई में बड़ा हादसा, 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 135 लोगों की बचाई गई जान
मुंबई में भीषण हादसा देखने को मिला है। यहां एक 24 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद लगभग 135 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अबतक यह पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगा हो।
महाराष्ट्र | Nov 23, 2023 12:50 pm IST -
Advertisement
-
इटावा की नवीन सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, कई दुकानों का जला सामान
यूपी के इटावा जिले में स्थित नवीन सब्जी मंडी में आग लग गई। आग लगने से कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। वहीं फायर ब्रिगेड ने आनन-फानन में पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश | Nov 23, 2023 10:36 am IST -
VIDEO: नोएडा के सेक्टर 74 में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलता दिखा लोटस बारातघर
नोएडा के सेक्टर 74 में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में लोटस बारातघर आ गया और धू-धूकर जलता दिखा।देखें आगजनी का वीडियो-
उत्तर प्रदेश | Nov 21, 2023 06:55 pm IST -
Advertisement
-
यूपी: लखनऊ के हजरतगंज स्थित केनरा बैंक में लगी आग, खिड़कियों से कूदे कर्मचारी-देखें वीडियो
यूपी के लखनऊ में हजरतगंज स्थित केनरा बैंक की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिसके बाद कर्मचारी जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद गए। देखें वीडियो-
उत्तर प्रदेश | Nov 20, 2023 11:57 pm IST -
Fishing Harbor Fire: विशाखापत्तनम फिशिंग हार्बर में लगी भीषण आग, 25 नाव जलकर खाक, सबकी कीमत 40 लाख
विशाखापत्तनम के फिशिंग हार्बर पर भीषण हादसा देखने को मिला है। यहां एक नाव में रखे एलपीजी के धमाके के बाद नाव में आग लग गई। देखते ही देखते 25 नाव जलकर खाक हो गए। पुलिस अधिकारी के मुताबिक हर नाव की कीमत 40 लाख रुपये थी।
राष्ट्रीय | Nov 20, 2023 09:02 am IST -
Advertisement
-
चीन के कोयला खदान कंपनी की इमारत में लगी भीषण आग, 25 लोगों की जलकर मौत
चीन के एक कोयला खदान में आग लगने से 25 लोगों की जलकर मौत हो गई है। दमकल गाड़ियां मौके पर हैं और आग बुझाने में जुटी हैं। काफी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
एशिया | Nov 16, 2023 01:01 pm IST -
वैशाली एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, ट्रेन से कूदकर लोगों ने बचाई जान, सभी यात्री सुरक्षित
दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस में आग लग गई। यह आग ट्रेन के बोगी नंबर 6 के बाथरूम में रखे सामान लगी। डिप्टी एसपी और सीएमओ के मुताबिक इस घटना में अबतक कोई घायल नहीं हुआ है। हालांकि दो लोगों को धुआं लगने के कारण उन्हें अस्पताल भिजवाया गया है।
राष्ट्रीय | Nov 16, 2023 10:02 am IST -
Advertisement
-
नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, देखें धधकती बोगियों के VIDEO
नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में भीषण आग लगी है। इटावा से सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास आग लगी।
उत्तर प्रदेश | Nov 15, 2023 07:40 pm IST -
रोहतास: धू-धूकर जली राजस्थान से कोचस जा रही बस, सामने आया वीडियो
सासाराम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बस में अचानक आग लग गई। यह बस राजस्थान से कोचस जा रही थी। आग लगने के बाद यात्रियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई।
बिहार | Nov 14, 2023 01:11 pm IST -
Advertisement
-
हैदराबाद: बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 9 की मौत, कई की हालत गंभीर, 21 लोगों की बचाई गई जान
सोमवार की सुबह हैदराबाद की एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर है। वहीं 21 लोगों की जान बचा ली गई है।
तेलंगाना | Nov 13, 2023 03:23 pm IST -
गोपाल राय के प्रदूषण वाले बयान पर बिफरे मनोज तिवारी, कहा- हिंदुओं के त्योहारों से नफरत करती है आम आदमी पार्टी
दिल्ली में पटाखा जलाने को लेकर गोपाल राय द्वारा दिए गए बयान पर मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है। मनोज तिवारी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी हिंदुओं के त्योहारों से नफरत करती है। उन्होंने कहा कि दस दिन पहले कौन पटाखे फोड़ रहा था।
दिल्ली | Nov 13, 2023 01:13 pm IST -
Advertisement
-
गुजरात से लेकर चेन्नई और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लगी भीषण आग, दिल्ली प्रशासन को 100 बार आया फोन
दिल्ली फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने जानकारी दी कि उन्हें दिवाली की शाम आग की घटनाओं से संबंधित कुल 100 सूचनाएं प्राप्त हुईं है। वहीं, देश के विभिन्न राज्यों में भी आग लगने की काफी घटनाएं देखने को मिली हैं।
राष्ट्रीय | Nov 13, 2023 11:11 am IST -
आतिशबाजी के धुएं में उड़ा सुप्रीम कोर्ट का आदेश, पटाखों पर लगे प्रतिबंध का खुलकर हुआ उल्लंघन
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब होने के चलते इस बार सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद दिल्ली के कई इलाकों में लोग पटाखे जलाते दिखे।
राष्ट्रीय | Nov 13, 2023 07:13 am IST -
Advertisement
-
दिवाली पर आग से मचा हड़कंप, पटाखा बाजार में कई दुकानें जलकर खाक; 9 जख्मी
दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश के मथुरा में पटाखा बाजार में स्थित कुछ दुकानें जलकर राख हो गईं। इस घटना में नौ लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
उत्तर प्रदेश | Nov 12, 2023 07:25 pm IST -
सूरत के एक सिनेमाहॉल में लगी भीषण आग, घटना में अग्निशमन के दो कर्मचारी हुए घायल
सूरत में रविवार सुबह-सुबह एक सिनेमाघर में अचानक आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारी घायल हो गए।
गुजरात | Nov 12, 2023 05:38 pm IST -
सोनीपत में बिल्डिंग और रेवाड़ी की नैपकिन फैक्ट्री में लगी भयानक आग, 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया
शनिवार की राज हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रालियावास गांव के पास एक नैपकिन बनाने वाली कंपनी में आग लग गई। वहीं, सोनीपत जिले की एक आवासीय इमारत में भी भीषण आग लग गई। सोनीपत फायर ब्रिगेड और दिल्ली फायर ब्रिगेड दोनों को ही मिलकर इस आग पर काबू करना पड़ा।
हरियाणा | Nov 12, 2023 11:05 am IST -
दिल्ली में बैन के कारण घर में ही पटाखे बना रहा था 21 साल का लड़का, जोरदार धमाका हो गया...
विस्फोट का संभावित कारण यह प्रतीत हो रहा है कि हिमांशु घर में पटाखे बनाने के लिए गंधक और पोटाश मिला रहा था, लेकिन उसमें विस्फोट हो गया और वह बुरी तरह घायल हो गया।
दिल्ली | Nov 11, 2023 02:22 pm IST