1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, रेल परिचालन पर असर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, रेल परिचालन पर असर

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jan 25, 2024 07:33 pm IST,  Updated : Jan 25, 2024 07:49 pm IST

अनंतनाग में ट्रेन के इंजन में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE- ANI

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंजन में बृहस्पतिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले में बनिहाल-बारामूला रेलवे लाइन पर काजीगुंड रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के इंजन में आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।  

ट्रेन परिचालन पर असर पड़ा

बताया जा रहा है कि ट्रेन के इंजन में आग लगने की वजह से काजीगुंड रेलवे स्टेशन लाइन पर ट्रेन परिचालन थोड़ी देर बाधित रहा। यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। आग बुझाने के बाद ट्रैक पर रेल परिचालन सामान्य हुआ। 

चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग

रेल अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड शहर में गुरुवार को एक चलती ट्रेन के इंजन में आग लग गई, लेकिन किसी के हताहत होने या क्षति की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि बडगाम से बनिहाल जा रही ट्रेन के इंजन में आग लग गई। जैसे ही इंजन से धुआं निकलता देखा गया, ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया और रेलवे अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया। सभी यात्री सुरक्षित हैं, जबकि ट्रेन को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।