1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: आगरा की दवा फैक्ट्री में भीषण आग, 1500 कर्मचारी थे अंदर; हर तरफ धुआं ही धुआं

Video: आगरा की दवा फैक्ट्री में भीषण आग, 1500 कर्मचारी थे अंदर; हर तरफ धुआं ही धुआं

 Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 06, 2024 05:22 pm IST,  Updated : Feb 06, 2024 05:22 pm IST

एमपी के हरदा में भीषण आग लगने के बाद अब यूपी के आगरा जिले में भी एक दवा फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के दौरान फैक्ट्री के अंदर 1500 कर्मचारी काम कर रहे थे। हालांकि मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई हैं।

आगरा की दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग।- India TV Hindi
आगरा की दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग। Image Source : INDIA TV

आगरा: जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में भीषण आगजनी का मामला सामने आया है। यहां एक दवा की फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के समय फैक्ट्री के अंदर 1500 कर्मचारी भी मौजूद थे। ये आग इतनी भीषण थी कि हर तरफ सिर्फ काला धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। देखते ही देखते फैक्ट्री के अधिकांश हिस्से में आग लग गई। आनन-फानन में दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग के कई वाहन मौके पर पहुंचे। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। 

आग लगने का वीडियो देखें

दरअसल, सिकंदरा थाना क्षेत्र में स्थित एक दवा फैक्ट्री में मंगलवार की दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनट में फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा चपेट में आ गया। जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त 1500 से ज्यादा कर्मचारी अंदर थे। आग लगने से वहां भगदड़ मच गई। फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई और निकल कर बाहर आए। आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हर तरफ धुआं फैला हुआ है। इस आग से उठने वाले धुएं को एक किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

आग की लपटों और काले धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। इसके अलावा आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बता दें कि दवा फैक्ट्री में आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के दौरान आस-पास स्थानीय लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई थी, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कोई कुछ नहीं कर सका। हालांकि अभी तक किसी जनहानि की बात निकलकर नहीं आई है।

(आगरा से अंकुर कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- 

VIDEO: MP के हरदा की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 9 लोगों की मौत, 200 घायल, इंटरनेट सेवा बंद

हरदा हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।