जर्मनी के हर्डेके शहर की नवनिर्वाचित मेयर पर जानलेवा हमला हुआ है। मेयर आइरिस स्टाल्जर को उनके ही घर में खून से लथपथ हालत में पाया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जर्मनी के म्यूनिख हवाई अड्डे पर देखे गए संदिग्ध ड्रोन के चलते 17 फ्लाइटें उड़ान नहीं भर सकीं और कइयों को डायवर्ट करना पड़ा। यूक्रेन युद्ध के चलते संदिग्ध ड्रोन के रूसी होने का दावा किया जा रहा है।
हमास सदस्यों की ये गिरफ्तारी केवल जर्मनी की आंतरिक सुरक्षा ही नहीं, बल्कि यूरोप में फिलिस्तीनी संघर्ष के फैलते प्रभाव और वैश्विक आतंकवाद के नए रूपों की ओर भी संकेत करता है।
फलस्तीन राज्य को आधिकारिक तौर पर मान्यता देने के मुद्दे पर यूरोप के भीतर एक फॉल्ट लाइन नजर आने लगी है। कई यूरोपीय देशों से अलग रुख अपनते हुए जर्मनी और इटली ने फलस्तीन को मान्यता नहीं दी है।
जर्मनी में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा बर्लिन में हुआ है। इस दुर्घटना में 15 बच्चे घायल हो गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बीएमडब्ल्यू कार ने पैदल चल रहे लोगों को रौंद दिया।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय बच्ची अरिहा शाह का मुद्दा जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल के समक्ष उठाया है। जयशंकर ने कहा कि इस मामले को बिना किसी देरी के सुलझाया जाना चाहिए। हमने इस विषय पर कुछ चर्चा की है।
1939 में आज ही के दिन दुनिया के इतिहास का सबसे विनाशकारी संघर्ष 'द्वितीय विश्व युद्ध' शुरू हुआ था। इस महायुद्ध की वजह भले ही जर्मनी का पोलैंड पर हमला थी, लेकिन इसके पीछे की दास्तान दिल को दहला देने वाली है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विदेशी निवेश संवर्धन के प्रयासों के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। जर्मनी की पांच अग्रणी कंपनियां 18 अगस्त से पांच दिनों के लिए मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं।
जर्मनी में एक यात्री ट्रेन हादसे का शिकार हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल भी हुए हैं।
जर्मनी में राइन नदी के किनारे बसे एक शहर में चल रहे 10 दिवसीय मेले में आतिशबाजी हादसे में बदल गई। इस दौरान आग पकड़ने से 19 लोग झुलस गए।
जर्मनी की ओर से कहा गया है कि लाल सागर में यूरोपीय संघ के नेतृत्व वाले समुद्री सुरक्षा मिशन के दौरान एक चीनी सैन्य पोत ने जर्मन विमान को लेजर से निशाना बनाया है। बर्लिन ने स्पष्टीकरण के लिए चीनी राजदूत को तलब किया है।
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय सांसदों का डेलिगेशन जर्मनी पहुंचा है। यहां सभी सांसदों ने एक सुर में आतंकवाद के खिलाफ बात की। इसके साथ ही जर्मनी ने भी आतंकवाद पर भारत का साथ देने पर सहमति जताई।
जर्मनी ने आतंकवाद के खिलाफ जंग में खुलकर भारत का साथ देने का वादा किया है। जर्मनी ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ जंग में भारत के साथ मजबूती से खड़ा है।
जर्मनी के सांसद गेरोल्ड ओट्टेन ने कहा कि जर्मनी आतंक के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह भारत के साथ है। उन्होंने कहा कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर बेहद सफल अभियान था और यह जरूरी था।
महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में एक निजी समारोह में पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी रचा ली है। शादी की सामने आई तस्वीर में महुआ मोइत्रा सुनहरे और हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है।
द्वितीय विश्व युद्ध के समय के बम अभी भी विभिन्न देशों में मिलते रहते हैं। जर्मनी के कोलोन में भी द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला है। इस दौरान एहतियातन 20,000 से अधिक लोगों को उनके घरों से हटाया गया है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मनी में भारतीय समुदाय के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जर्मनी में रह रहे भारतीयों के कौशल की सराहना की। साथ ही जर्मनी और भारत के संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
जर्मनी के हैम्बर्ग सेंट्रल ट्रेन स्टेशन पर आज चाकूबाजी की घटना देखने को मिली है। इस हमले में 12 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बता दें कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर जर्मनी के दौरे पर गए हैं। इस दौरान उन्होंने जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से मुलाकात की और संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान जर्मनी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का समर्थन किया है।
जर्मनी से स्पेन जा रहा एक विमान करीब 10 मिनट तक बिना पायलट के उड़ता रहा। इस दौरान चालक दल में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़