HARDEEP SINGH NIJJAR
-
भारतीय राजदूत ने ट्रूडो पर साधा निशाना, कहा-कनाडा की जांच पूरी हुए बगैर भारत को ठहरा दिया था हरदीप की हत्या का दोषी
भारत ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर कनाडा की ओर से लगाए आरोपों को फिर खारिज किया है। भारतीय राजदूत संजय वर्मा ने कहा कि हम कहते हैं कि अगर आपके पास अपने आरोपों के संबंध में कुछ विशिष्ट और प्रासंगिक है तो दीजिये...उस पर गौर करेंगे। मगर कोई सुबूत अब तक नहीं दिया है।
अन्य देश | Nov 25, 2023 03:59 pm IST -
‘जांच से इनकार नहीं, लेकिन सबूत तो दो’, निज्जर की हत्या पर जयशंकर ने कनाडा को फिर घेरा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मुद्दे पर कनाडा के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा है कि भारत ने कभी इस मामले की जांच से इनकार नहीं किया है।
यूरोप | Nov 16, 2023 07:13 am IST -
जस्टिन ट्रूडो आरोपों पर अडिग, कहा-"हमने इस पर अपने साझेदारों से संपर्क साधा, बावजूद भारत ने राजनयिकों को निकाला"
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत के खिलाफ अपने आरोपों को फिर दोहराया है। हालांकि अब उनके तेवर ठंडे पड़ गए हैं। ट्रूडो ने कहा कि हम अब भी अपने पूर्व के आरोपों पर अडिग हैं। हमारे पास पर्याप्त तथ्य हैं कि खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ हो सकता है।
यूरोप | Nov 12, 2023 04:05 pm IST -
हरदीप सिंह निज्जर के बाद अब कनाडा में मारा गया "हरप्रीत सिंह", अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर दी हत्या
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से भारत और अमेरिका के रिश्ते लगातार नाजुक चल रहे हैं। इस बीच कनाडा के एडमॉन्टन में एक और अपराधी को अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया है। मारा गया अपराधी हरप्रीत सिंह है, जो कनाडा में सगंठित आपराधिक गिरोह में शामिल था।
यूरोप | Nov 11, 2023 02:19 pm IST -
भारत के राजदूत ने कनाडा से पूछा-"कहां हैं निज्जर की हत्या के सुबूत"?, जस्टिन ट्रूडो नहीं दे पा रहे जवाब
कनाडा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह सिंह निज्जर की हत्या का सुबूत मांगा है। मगर कनाडा अभी तक इसे मुहैया कराने में नाकाम रहा है। बता दें कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।
एशिया | Nov 05, 2023 06:59 pm IST -
कनाडा पड़ा भारत से संबंध बहाल करने के पीछे, विदेश मंत्री मेलानी जॉली ने कहा-"मैं जयशंकर के संपर्क में हूं"
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का निराधार आरोप लगाने के बाद भारत के सख्त रुख से कनाडा की हवा खराब हो गई है। कनाडा अब भारत की ताकत को देखते हुए दोबारा अपने संबंध बहाल करना चाहता है। पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इसके लिए अपनी विदेश मंत्री मेलानी जॉली को मोर्चे पर लगाया है। जॉली ने कहा-वह जयशंकर के संपर्क में हैं।
यूरोप | Nov 01, 2023 09:21 am IST -
भारत-कनाडा राजनयिक विवाद पर ब्रिटेन और अमेरिका ने बदला रुख, कही ये अहम बात
भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन ने चिंता जाहिर की है। इस मामले में दोनों देशों ने भारत और कनाडा को संतुलन बनाए रखने किए लिए कहा है। साथ ही खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में भारत से सहयोग करने के लिए कहा है।
यूरोप | Oct 21, 2023 11:59 am IST -
41 कनाडाई राजनयिकों के निष्कासन पर छलका PM ट्रूडो का दर्द, कहा-भारत की कार्रवाई जीवन को बना रही मुश्किल
भारत द्वारा कनाडा के 41 राजनयिकों का निष्कासन किए जाने से कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को तगड़ा झटका लगा है। ट्रूडो ने कहा कि भारत की इस कार्रवाई ने जीवन को कठिन कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे उन 20 लाख कनाडाई लोगों की विशेष चिंता है, जो अब भारत की विरासत हो चुके हैं।
यूरोप | Oct 20, 2023 11:52 pm IST -
भारत-कनाडा विवाद को लेकर ब्रिटेन के पीएम और जस्टिन ट्रूडो में हुई फोन पर बात, ऋषि सुनक ने दी ये सलाह
भारत-कनाडा के बीच चल रहे कूटनीतिक तनाव को कम करने को लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने जस्टिन ट्रूडो से फोन पर बातचीत की। उन्होंने ट्रूडो को ओटावा और नई दिल्ली के बीच तनाव कम करने की सलाह दी। साथ ही उम्मीद जताई कि दोनों देश इस मसले में कानून के शासन का सम्मान करते हुए शांति स्थापित करेंगे।
यूरोप | Oct 07, 2023 08:34 pm IST -
भारत-अमेरिका स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने कनाडा के आरोपों को किया खारिज, कहा-ट्रूडो ने बिना ठोस सुबूत लगाए आरोप
भारत-अमेरिका स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को आधारहीन बताया है। USISPF के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा कि ट्रूडो ने बिना ठोस सुबूतों के भारत के खिलाफ आरोप लगाए। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें पर्याप्त और प्रमाणिक सुबूत होने के बाद ही ऐसे आरोप लगाने थे।
अमेरिका | Oct 07, 2023 01:02 pm IST -
भारत-कनाडा विवाद: निकलने लगी ट्रूडो की हेकड़ी, हथियारबंद 8 सिख युवकों को लेना पड़ा हिरासत में
भारत के कड़े तेवर के आगे ट्रूडो की हेकड़ी दम तोड़ने लगी है। खालिस्तानियों हिमायती कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो अब भारी अंतरराष्ट्रीय दबावों का सामना कर रहे हैं। भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रूडो के मित्र देशों के सामने ही कनाडा की पोल खोलकर उसे शर्मिंदा होने पर मजबूर कर दिया है।
यूरोप | Oct 06, 2023 06:56 pm IST -
भारत-कनाडा विवाद पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर, ट्रूडो को लेकर कही ये बड़ी बात
भारत-कनाडा विवाद को लेकर वाशिंगटन में विदेशमंत्री जयशंकर ने खुलकर बात की है। उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो के आरोपों और उनकी धरती पर भारत के खिलाफ रचे जा रहे आतंकी और हिंसा के षडयंत्र का खुलासा करके कनाडा को बेनकाब कर दिया है।
अमेरिका | Sep 30, 2023 11:10 am IST -
Justin Trudeau Latest News: Justin Trudeau ने मानी भारत की ताकत, कही ये बात
भारत की सख्ती के बाद कनाडा का रुख़ नरम पड़ गया है....कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि वो भारत से घनिष्ठ संबंध बनाने को लेकर गंभीर हैं.... भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति है....
न्यूज़ | Sep 29, 2023 06:03 pm IST -
कनाडा और अमेरिका की दोस्ती पर भारी पड़ी भारत की कूटनीति, जानें पीएम मोदी के ब्रह्म फांस में फंसकर कैसे झुके ट्रूडो
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से बौखलाए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का रुख अचानक भारत के प्रति नरम पड़ने की वजह सिर्फ यूं ही नहीं है, बल्कि इसके पीछे पीएम मोदी की कूटनीति का ब्रह्म फांस है। भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले ट्रूडो खुद जाल में फंस गए और अब उन्हें झुकना पड़ गया।
Explainers | Oct 01, 2023 03:21 pm IST -
पीएम मोदी की कूटनीति से टूट गए ट्रूडो, कनाडा के पीएम ने भारत को उभरती ताकत बता कर जताई घनिष्ठ संबंध बनाने की इच्छा
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाने वाला कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पीएम मोदी द्वारा उठाए गए सख्त कदमों के बाद नरम पड़ गए हैं। ट्रूडो ने भारत को दुनिया की उभरती ताकत और महाशक्ति बताया है। साथ ही भारत से अच्छे रिश्ते बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है।
यूरोप | Sep 29, 2023 10:36 am IST -
Aaj Ki Baat: भारत-कनाडा के बीच लड़ाई भड़काने के लिए आईएसआई ने निज्जर को मार डाला ?
कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप निज्जर के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है... खुफ़िया एजेंसियों ने बताया है कि निज्जर की हत्या असल में पाकिस्तान की बड़ी साज़िश थी... इसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी का हाथ था... निज्जर की हत्या के पीछे ISI के दो मक़सद थे.
आज की बात | Sep 28, 2023 11:47 pm IST -
ट्रूडो के आरोपों पर बड़ा खुलासा...भारत ने नहीं, पाकिस्तान की ISI ने कराई कनाडा में निज्जर की हत्या!
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा भले ही भारत पर आरोप लगा रहा है, मगर खुफिया सूत्रों से खबर मिली है कि निज्जर की हत्या पाकिस्तान की आईएसआई ने कराई है। हत्या की वजह पंजाब में ड्रग और तस्करी के पैसे का आईएसआई तक पहुंचने से ब्रेक लगना था। निज्जर इस रकम को खुद रख लिया करता था।
यूरोप | Sep 28, 2023 02:14 pm IST -
भारत से भाईचारा या कनाडा से कट्टी, आज विदेश मंत्री एस जयशंकर से ब्लिंकन की मुलाकात से तय होगा एजेंडा
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो द्वारा भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाए जाने के बाद एस जयशंकर और एंटनी ब्लिंकन की पहली मुलाकात होने जा रही है। भारत और अमेरिका के विदेशमंत्रियों की मुलाकात में कनाडा के साथ विवाद का मुद्दा उठ सकता है।
अमेरिका | Sep 28, 2023 10:24 am IST -
Special Report: ट्रूडो की गर्दन पर मोदी की पकड़ धीरे धीरे मजबूत
Special Report: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अब पूरी दुनिया में भी अकेले पड़ने लग गए हैं... अमेरिका उनके साथ दिखने की कोशिश तो कर रहा है.. लेकिन खुलकर वो भी साथ नहीं दे रहा... जस्टिन ट्रूडो ने शायद ये सोचा नहीं होगा कि भारत को घेरने के लिए उनका ये प्लान उल्टा पड़ जाएगा...
न्यूज़ | Sep 27, 2023 11:37 pm IST -
खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर को लेकर रिटायर्ड DGP ने किए बड़े खुलासा, जानें क्या कहा
खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर को लेकर ने इंडिया टीवी से बातचीत में पंजाब के रिटायर्ड DGP एपी पांडेय ने कई बड़े खुलासे किए हैं। निज्जर की हत्या के बाद खासा बवाल मचा हुआ है। भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास आई है।
पंजाब | Sep 27, 2023 09:01 pm IST