IND VS ZIM
-
अभिषेक शर्मा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर, साल 2026 में 9 बार हो चुके हैं डक पर आउट
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से शुरू होने वाली T20I सीरीज में अभिषेक शर्मा एक अनचाहे रिकॉर्ड के करीब हैं। वह 2026 में अब तक T20 क्रिकेट में 9 बार डक पर आउट हो चुके हैं।
क्रिकेट | Jul 22, 2026 09:17 pm IST -
जिम्बाब्वे में अब तक हो चुका है 22 भारतीय प्लेयर्स का T20I डेब्यू, लिस्ट में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी का नाम
भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20I सीरीज सिर्फ एक द्विपक्षीय मुकाबला नहीं, बल्कि नए खिलाड़ियों को परखने का बड़ा मंच भी है। यहां 20 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी अपना T20I डेब्यू कर चुके हैं।
क्रिकेट | Jul 22, 2026 08:08 pm IST -
Advertisement
-
'टीम में फेलियर के डर के लिए कोई जगह नहीं', जिम्बाब्वे में T20I सीरीज के आगाज से पहले बोले कप्तान अय्यर
जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने खिलाड़ियों से निडर होकर क्रिकेट खेलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे की असफलताओं से टीम को काफी सीख मिली है।
क्रिकेट | Jul 22, 2026 07:07 pm IST -
जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I में किस भारतीय ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, एक ही बल्लेबाज ठोक पाया है शतक
भारत और जिम्बाब्वे के बीच एक बार फिर से टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होने जा रही है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। इस बीच आपको जानना चाहिए कि टी20 में भारत के किस बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
स्पोर्ट्स | Jul 22, 2026 06:22 pm IST -
Advertisement
-
भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मैच टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें LIVE, जियो हॉट स्टार पर नहीं दिखेंगे
भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा। इससे पहले ये जरूर जान लीजिए कि मुकाबले को आप टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे। मैच भारतीय समय अनुसार शाम साढ़े चार बजे से शुरू हो जाएगा।
क्रिकेट | Jul 23, 2026 04:14 pm IST -
मयंक यादव की वापसी पर रहेगी नजर, अशोक शर्मा की रफ्तार का टेस्ट
मयंक यादव फिर से टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखेंगे। वे करीब दो साल बाद भारत के लिए खेलेंगे। इस बीच अशोक शर्मा ने भी अपनी स्पीड से सभी को प्रभावित किया है। उन्हें भी इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दिया जा सकता है।
क्रिकेट | Jul 22, 2026 01:11 pm IST -
Advertisement
-
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने स्क्वाड का किया ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए उन्होंने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुछ खिलाड़ियों की जहां वापसी हुई है तो वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज तफाद्जवा त्सिगा को पहली बार टी20 टीम में जगह मिली है।
क्रिकेट | Jul 22, 2026 12:11 pm IST -
"पिछले चार महीनों में देखा काफी उतार-चढ़ाव"; वैभव सूर्यवंशी का जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले आया बड़ा बयान
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं, जिसमें उससे पहले बीसीसीआई की तरफ से उनका एक बयान जारी किया है जिसमें वैभव ने हरारे में अपनी शानदार यादों को साझा करने के साथ पिछले चार महीनों आए उतार-चढ़ाव का भी जिक्र किया।
क्रिकेट | Jul 22, 2026 11:30 am IST -
Advertisement
-
तीन साल बाद टीम इंडिया में एंट्री और सीधे बने कप्तान, अब श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इसका पहला मुकाबला 23 जुलाई को है, इसमें कप्तान अय्यर की कड़ी परीक्षा होगी।
क्रिकेट | Jul 22, 2026 11:28 am IST -
वैभव सूर्यवंशी के लिए अब परीक्षा की घड़ी, जोफ्रा आर्चर वाली रणनीति अपना सकती है जिम्बाब्वे की टीम
वैभव सूर्यवंशी 23 जुलाई को भारत बनाम जिम्बाब्वे पहले टी20 मुकाबले में उतरने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें अपनी कमजोरी पर काम करना होगा, जो इंग्लैंड सीरीज के दौरान उजागर हो गई थी।
क्रिकेट | Jul 22, 2026 10:58 am IST -
Advertisement
-
टीम इंडिया के उपकप्तान का जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले आया बड़ा बयान, कहा - वह हमें कड़ी टक्कर देंगे
भारतीय टीम को 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज होने से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान तिलक वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ किया कि वह मेजबान को हल्के में लेने की गलती नहीं करेंगे।
क्रिकेट | Jul 22, 2026 07:42 am IST -
जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की वापसी! पहले T20I में भारत की ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
भारत 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत करेगा। पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की ओपनर के रूप में वापसी की संभावना है, जबकि रिंकू सिंह भी लंबे समय बाद टीम में लौट सकते हैं।
क्रिकेट | Jul 21, 2026 10:44 pm IST -
Advertisement
-
वैभव सूर्यवंशी बनेगा क्रिकेट का अगला सुपरस्टार? जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने की बड़ी भविष्यवाणी
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का समर्थन करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन मिलने पर वह आने वाली पीढ़ी का बड़ा क्रिकेटर बन सकता है।
क्रिकेट | Jul 21, 2026 09:24 pm IST -
'पहली गेंद से हिट मार सकता हूं', आलोचकों को तिलक वर्मा का करारा जवाब, स्ट्राइक रेट पर तोड़ी चुप्पी
भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर अपने स्ट्राइक रेट को लेकर हुई आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि वह हमेशा टीम की जरूरत के मुताबिक बल्लेबाजी करते हैं।
क्रिकेट | Jul 21, 2026 08:25 pm IST -
Advertisement
-
ईशान किशन के निशाने पर नंबर-1 की कुर्सी, ऑस्ट्रिया के बल्लेबाज को पीछे छोड़ने का शानदार मौका
भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे की धरती पर कदम रख दिया है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से 3 मैचों की T20I सीरीज का आगाज होगा।
क्रिकेट | Jul 21, 2026 04:50 pm IST -
कितने बजे शुरू होंगे भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मैच, शाम सात और साढ़े सात भूल जाइए, नोट कीजिए सही वक्त
भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समय अनुसारा शाम साढ़े चार बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा। टीम इंडिया की तैयारी शुरू हो चुकी है।
क्रिकेट | Jul 21, 2026 12:08 pm IST -
Advertisement
-
टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे सीरीज के लिए शुरू की तैयारी, वैभव और अभिषेक ने नेट्स में की बॉलिंग प्रैक्टिस
टीम इंडिया 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के प्लेयर्स जिम्बाब्वे पहुंच कर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
क्रिकेट | Jul 21, 2026 11:33 am IST -
वैभव सूर्यवंशी ने हरारे के मैदान पर कब खेला था अपना आखिरी मुकाबला? 80 गेंदों में 175 रन बनाकर रचा था इतिहास
टीम इंडिया 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। सीरीज के तीनों मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। इस सीरीज में एक बार सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं।
क्रिकेट | Jul 21, 2026 08:13 am IST -
टीम इंडिया के साथ वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे की धरती पर रखा कदम, 23 जुलाई से एक्शन में आएंगे नजर
भारतीय क्रिकेट टीम T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है। इस दौरान युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी टीम इंडिया के साथ नजर आए।
क्रिकेट | Jul 20, 2026 05:10 pm IST -
क्या है टीम इंडिया का अगला मिशन, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज का शेड्यूल कीजिए नोट
भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है। इसका शेड्यूल नोट कर लीजिए। पहला मैच गुरुवार को खेला जाएगा।
क्रिकेट | Jul 20, 2026 10:22 am IST