INDIAN ARMY
-
भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के दो फाइटर जेट, श्रीनगर के पास किया ढेर
बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भारत ने पाकिस्तान के दो फाइटर जेट्स को मार गिराया है। इन्हें श्रीनगर के पास तबाह किया गया है।
राष्ट्रीय | May 10, 2025 08:04 am IST -
अमृतसर के DM ने लोगों को घर के अंदर रहने को कहा, हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए
पंजाब के अमृतसर में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिले के DM ने लोगों को घर के अंदर रहने को कहा है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
पंजाब | May 10, 2025 08:11 am IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान आर्मी ने भारतीय हमले को लेकर क्या किया दावा! यहां सुनिए उसका पूरा बयान, फिर से दी गीदड़भभकी
पाकिस्तान आर्मी ने दावा किया है कि भारत की ओर से उसके 3 एयरबेस पर मिसाइल से हमला किया गया है। इसके साथ ही पाक ने भारत को फिर से गीदड़भभकी भी दी है।
एशिया | May 10, 2025 06:32 am IST -
पंजाब के फिरोजपुर में एक घर पर गिरा पाकिस्तानी ड्रोन, गाड़ी में लगी आग, 3 लोग घायल
पंजाब के फिरोजपुर में एक घर पर पाकिस्तानी ड्रोन गिरा है। इस ड्रोन अटैक में तीन लोग घायल हो गए। स्थानी पुलिस प्रशासन ने घर पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया है।
पंजाब | May 09, 2025 10:40 pm IST -
Advertisement
-
भारत के उधमपुर, कठुआ और पुंछ आर्मी कैंप को टार्गेट करने की कोशिश, आसमान पर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन
पाकिस्तान ने आज भारत के तीन आर्मी कैंप को टारगेट करने की कोशिश की है। ये तीनों आर्मी कैंप जम्मू-कश्मीर में स्थित हैं। भारतीय सेना दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब देने में लगी हुई है।
जम्मू और कश्मीर | May 09, 2025 11:25 pm IST -
कायर पाकिस्तान! देखिए कैसे सिविलियंस को बना रहा ढाल, हमलों के बीच लाहौर में जारी रखीं उड़ानें
भारत ने पाकिस्तान के कई ड्रोन मार गिराए हैं। ये ड्रोन पाकिस्तान ने भारत की ओर भेजे थे। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई जगहों पर हमला किया है। वहीं, अब पाकिस्तान सिविलियंस को ढाल बना रहा है।
राष्ट्रीय | May 10, 2025 11:48 am IST -
Advertisement
-
दिल्ली के मंदिरों में भारतीय सेना की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रार्थना और हवन
दिल्ली के मंदिरों नें सुरक्षा, शक्ति और नकारात्मकता पर विजय के वास्ते देवी दुर्गा से आशीर्वाद लेने के लिए ‘दुर्गा सप्तशती’ का पाठ किया जा रहा है और विशेष रूप से संकट के इस समय में भगवान हनुमान से शक्ति और भक्ति के आशीर्वाद के लिए ‘हनुमान चालीसा’ या ‘सुंदरकांड’ का जाप किया जा रहा है।
दिल्ली | May 09, 2025 07:02 pm IST -
Rajat Sharma's Blog | दहशत में पाकिस्तान: सारे Counter attacks नाकाम
जिस तरह से पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों ने निशाना बनाया, वो इस बात का साफ संकेत है कि पाकिस्तान के फौजी जनरल भारत के साथ युद्ध चाहते हैं। हमारी सशस्त्र सेनाएं इन सारे हमलों का मजबूती से जवाब दे रही है।
राष्ट्रीय | May 09, 2025 05:53 pm IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान ने तुर्किये में बने ड्रोन से हमले की कोशिश की, गुरुद्वारे को बनाया निशाना, पढ़िए सेना ने क्या-क्या बताया
भारतीय सेना की तरफ से बताया गया कि पाकिस्तानी सेना ने 36 जगहों को निशाना बनाने की कोशिश की। भारतीय सेना ने इन हमलों को नाकाम किया। हालांकि, पाकिस्तानी गोलीबारी में कुछ भारतीय सैनिक हताहत हुए हैं।
राष्ट्रीय | May 09, 2025 08:01 pm IST -
कल रात कैसे मार गिराया गया पाकिस्तानी ड्रोन? भारतीय सेना ने जारी किया VIDEO
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई ड्रोन को गुरुवार रात मार गिराया है। पाकिस्तान के एक भी ड्रोन जमीन पर नहीं गिर पाए हैं, उससे पहले ही भारत की ओर से इन ड्रोन को मार गिराया गया है। एक पाकिस्तानी ड्रोन के मार गिराए जाने का वीडियो सामने आया है।
राष्ट्रीय | May 09, 2025 06:10 pm IST -
Advertisement
-
'आकाश तीर' भारत के लिए बना ढाल, जानिए कैसे कल रात पाकिस्तान के 100 ड्रोन और मिसाइल को मार गिराया?
जंग के मैदान में आकाश तीर का 100% सफल स्ट्राइक रेट रहा है। इसने कई पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया है। भारत का ये खुद का एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसे आकाश तीर (Akash Teer) कहते हैं। जानिए जंग के मैदान में कैसे ये भारत के लिए ढाल बनता है?
Explainers | May 09, 2025 05:09 pm IST -
पाकिस्तानी मिसाइल का मलबा किया गया डिफ्यूज, कई किलोमीटर तक सुनाई दिया धमाका
भारतीय सेना पाकिस्तान को हर मुकाबले में करारा जवाब दे रही है। बीती रात पाकिस्तान की ओर से दागी गई मिसाइल को सेना ने हवा में मार गिया। वहीं, आज दोपहर उनके एक मिसाइल को भी डिफ्यूज कर दिया गया है।
राष्ट्रीय | May 09, 2025 05:18 pm IST -
Advertisement
-
'मौजूदा स्थिति में उनका मनोबल नहीं गिराना चाहिए', महिला सैन्य अधिकारियों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मौजूदा स्थिति में हमें सैन्य महिला अधिकारियों का मनोबल नहीं गिराना चाहिए। वे प्रतिभाशाली अधिकारी हैं, आप उनकी सेवाएं कहीं और ले सकते हैं। यह समय नहीं है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट में इधर-उधर भटकने के लिए कहा जाए।
राष्ट्रीय | May 09, 2025 04:39 pm IST -
अलर्ट पर दिल्ली, जंगी सायरन का हुआ टेस्ट, एयर स्ट्राइक से बचने के लिए हुआ अभ्यास
पाकिस्तान के हमलों से निपटने के लिए दिल्ली में जंगी सायरन का टेस्ट हुआ। इस टेस्ट का मकसद पाकिस्तान की तरफ से किए जाने वाले हवाई हमले जैसी आपात स्थिति में नागरिकों को तैयार करना था।
दिल्ली | May 09, 2025 04:42 pm IST -
Advertisement
-
IACCS के सामने टिक नहीं पाई पाकिस्तानी सेना, जानिए हमारे एयरफोर्स की इस ताकत के बारे में
पाकिस्तान के दुस्साहस का भारतीय सेना जबरदस्त जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान ने रात में भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय वायुसेना ने नाकाम कर दिया।
राष्ट्रीय | May 09, 2025 02:48 pm IST -
पाकिस्तान से मोर्चा लेगी टेरिटोरियल आर्मी! एमएस धोनी को भी रहना होगा तैयार
एमएस धोनी टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। भारत पाकिस्तान तनाव के बीच इस आर्मी को भी तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं।
क्रिकेट | May 09, 2025 01:56 pm IST -
Advertisement
-
Explainer: सिर्फ S-400 नहीं, ये सिस्टम्स भी हैं भारत के एयर डिफेंस की शान, यहां देखें लिस्ट
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के दौरान S-400 डिफेंस सिस्टम की खूब चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं भारत के पास एस-400 के अलावा और कौन-कौन से एयर डिफेंस सिस्टम्स मौजूद हैं।
Explainers | May 09, 2025 11:03 am IST -
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों संग की बैठक, सीडीएस अनिल चौहान भी रहे मौजूद
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। हालात युद्ध जैसे बन चुके हैं। इस बीच भारत के तीनों सेनाओं के प्रमुखों और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की बैठक शुरू हो गई है।
राष्ट्रीय | May 09, 2025 01:05 pm IST -
सुबह 4:30 बजे पाकिस्तान का हमला नाकाम, रामगढ़ में ड्रोन को मार गिराया गया
पाकिस्तान ने सुबह 4:30 बजे भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए ड्रोन से हमला किया था। हालांकि, राजस्थान के रामगढ़ में ड्रोन को मार गिराया गया है।
राजस्थान | May 09, 2025 10:29 am IST -
पाकिस्तान को जोरदार तमाचा, भारतीय सेना ने कार्रवाई का VIDEO जारी किया, देखकर पूरे देश को होगा गर्व
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई का VIDEO जारी किया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत ये कार्रवाई जारी है। सेना ने कहा है कि सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।
राष्ट्रीय | May 09, 2025 08:18 am IST