ISRAEL
-
इजरायल और लेबनान के बीच थम गई जंग, हुआ 10 दिनों का सीजफायर; ट्रंप ने किया ऐलान
इजरायल और लेबनान के बीच जंग थम गई है। दोनों देश 10 दिनों के सीजफायर पर राजी हो गए हैं। अमेरिका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर के बारे में जानकारी दी है।
अमेरिका | Apr 16, 2026 11:49 pm IST -
ईरान-अमेरिका वार्ता के दूसरे दौर की तारीख पर पाकिस्तान ने दिया बयान, कही बड़ी बात
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के दूसरे दौर को लेकर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बड़ा बयान दिया है। चलिए जानते हैं कि विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने क्या कहा है।
एशिया | Apr 16, 2026 08:03 pm IST -
Advertisement
-
गाजा सिटी में इजरायल ने किए ताबड़तोड़ हमले, हमास के कम्युनिकेशन कमांडर सहित 3 हुए ढेर
इजरायल की सेना ने गाजा सिटी में हमला करके हमास के कम्युनिकेशन कमांडर अहमद अबू खदीरा समेत 3 को मार गिराने का दावा किया है। यह ऑपरेशन हमास की सैन्य क्षमताओं को फिर से खड़ा करने और संभावित हमलों को रोकने के उद्देश्य से किया गया।
एशिया | Apr 16, 2026 07:56 pm IST -
अमेरिका से चीन ने क्या कहा है, अमेरिकी रक्षा मंत्री ने बताया; ईरान पर भी किया बड़ा खुलासा
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर जारी है। सीजफायर के बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को धमकी दी है। हेगसेथ ने कहा है कि अमेरिका ईरान पर पूरी नजर रख रहा है।
अमेरिका | Apr 16, 2026 07:02 pm IST -
Advertisement
-
इजरायल और लेबनान में भी थमेगी जंग! 34 साल में कल होने जा रही है पहली वार्ता; ट्रंप ने किया पोस्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान में 34 साल बाद पहली बार बातचीत शुरू होने का दावा किया है। ट्रंप ने कहा, "इजरायल और लेबनान में थोड़ी सांस लेने की जगह बनाने की कोशिश कर रहा हूं।
अमेरिका | Apr 16, 2026 09:40 am IST -
Israel US Iran War Live: परमाणु मुद्दे पर झुकने को तैयार नहीं है ईरान, फिर शांति वार्ता विफल होने का खतरा
Israel US Iran War Live Updates: ईरान-अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता का प्रयास जारी है। पाकिस्तान इसकी मध्यस्थता कर रहा है। मगर ईरानी अधिकारी के सामने खबर सामने आ रही है कि तेहरान आगे भी परमाणु मुद्दे पर झुकने को तैयार नहीं है।
एशिया | Apr 16, 2026 11:37 pm IST -
Advertisement
-
अमेरिका से टेंशन के बीच ईरान को 111 करोड़ रुपये देने जा रहा संयुक्त राष्ट्र, जानें क्यों?
Iran Humanitarian Crisis 2026: ईरान के लिए संयुक्त राष्ट्र ने बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है। इस खबर में जानिए कि United Nations, ईरान को करीब 111 करोड़ भारतीय रुपये के बराबर मदद क्यों दे रहा है।
एशिया | Apr 15, 2026 11:46 pm IST -
इजरायल ने लेबनान में फिर मचाई तबाही, हिजबुल्लाह के 200 से अधिक ठिकानों पर किए भीषण हमले
इजरायल की सेना ने लेबनान में कहर बरपाया है। इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 200 से अधिक ठिकानों पर हमला किया। इजरायल ने पहले ही कहा था कि ईरान के साथ हुआ सीजफायर समझौता हिजबुल्लाह के साथ उसकी लड़ाई पर लागू नहीं होता है।
एशिया | Apr 15, 2026 11:35 pm IST -
Advertisement
-
चीनी जहाज होर्मुज पर अमेरिकी नाकाबंदी तोड़ने में नाकाम, UAE से आ रहा था टैंकर; US वॉरशिप की चेतावनी के बाद मुड़ा
अमेरिका की ओर से प्रतिबंधित टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य में लौट आया है। चीन से जुड़ा यह टैंकर अमेरिका द्वारा लगाई गई नाकेबंदी को तोड़ने में नाकाम रहा है।
एशिया | Apr 15, 2026 08:13 pm IST -
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- 'खत्म होने के करीब है ईरान के साथ जंग'
ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जंग खत्म होने वाली है। ट्रंप ने यह बात ऐसे समय पर कही है जब अमेरिका की ओर से आने वाले दिनों में मध्य पूर्व में हजारों अतिरिक्त सैनिक भेजने की तैयारी की जा रही है।
अमेरिका | Apr 15, 2026 05:52 pm IST -
Advertisement
-
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के गढ़ बिंत "Bint Jbeil" को घेरा, IDF ने किया जल्द पूर्ण नियंत्रण का दावा
इजरायली सैनिकों ने दक्षिणी लेबनान के बिंत ज्बील शहर पर कब्जा करने का दावा किया है। इजरायली सेना का कहना है कि जल्द ही यह शहर हमारे पूर्ण नियंत्रण में आ जाएगा।
एशिया | Apr 15, 2026 07:58 am IST -
ईरान के साथ कब तक जारी रहेगी इजरायल की जंग? मोसाद के चीफ ने दिया इसका जवाब
मोसाद के चीफ डेविड बार्निया ने कहा है कि इजरायल और ईरान की जंग तब तक खत्म नहीं होगी, जब तक ईरान की मौजूदा सरकार नहीं बदलती। उन्होंने सीजफायर को अस्थायी बताया और परमाणु खतरे का हवाला दिया।
एशिया | Apr 14, 2026 11:11 pm IST -
Advertisement
-
मेलोनी ने नेतन्याहू को दिया झटका, इजरायल के साथ खत्म किया डिफेंस एग्रीमेंट
इटली ने इजरायल के साथ अपने डिफेंस एग्रीमेंट को निलंबित कर दिया है। इस डिफेंस एग्रीमेंट में सैन्य उपकरणों और प्रौद्योगिकी अनुसंधान का आदान-प्रदान किया जाता था।
यूरोप | Apr 14, 2026 07:55 pm IST -
'बातचीत नहीं अपनी मर्जी थोपना चाहता है अमेरिका', जानें भारत में ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि ने और क्या कहा
ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं रहा है और उसके इरादों पर हमेशा से शक रहा है। यह बयान भारत में ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने दिया है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा है।
एशिया | Apr 14, 2026 05:37 pm IST -
Advertisement
-
अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच शी जिनपिंग का पहला बयान, बोले- 'देशों की संप्रभुता का हो सम्मान'
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पहली बार अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच बयान दिया है। शी जिनपिंग ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन जारी रहना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन होना चाहिए।
एशिया | Apr 14, 2026 04:30 pm IST -
ईरान के साथ जल्द खत्म हो सकता है सीजफायर, इजरायली PM नेतन्याहू ने दी चेतावनी
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है। नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साथ सीजफायर जल्द ही समाप्त हो सकता है। चलिए जानते हैं कि पीएम नेतन्याहू ने और क्या कहा है।
एशिया | Apr 13, 2026 06:05 pm IST -
Advertisement
-
अली खामेनेई से लारीजानी तक, देखें अमेरिका और इजरायल के हमलों में मारे गए प्रमुख ईरानी नेताओं की लिस्ट
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई वरिष्ठ नेता और सैन्य अधिकारी मारे गए हैं। चलिए इनके बार में जानते हैं।
एशिया | Apr 13, 2026 02:56 pm IST -
'कोई भी बंदरगाह नहीं होगा सुरक्षित', अमेरिका ने किया नाकेबंदी का ऐलान तो भड़का ईरान
ईरान की सेना का कहना है कि खाड़ी के बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकेबंदी गैर-कानूनी काम है। ईरानी सेना की संयुक्त कमान ने कहा है कि फारस की खाड़ी और ओमान सागर के बंदरगाह या तो सबके लिए खुले हैं या फिर किसी के लिए नहीं।
एशिया | Apr 13, 2026 02:52 pm IST -
ईरान से जंग में इजरायल के 1 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, जानें कहां कितना हुआ नुकसान
Israel Defense Spending War: ईरान से जंग के बीच इजरायल के वित्त मंत्रालय ने आंकड़े जारी करके बताया है कि उसे कितना नुकसान हो चुका है। सेना के खर्चों समेत उसके कितने रुपये कहां खर्च हुए हैं।
एशिया | Apr 12, 2026 11:02 pm IST -
'Hormuz को ब्लॉक करेगा अमेरिका', ट्रंप के ऐलान से ऊर्जा संकट को लेकर मची हलचल! बताई ये वजह
Donald Trump ने Strait of Hormuz ब्लॉक करने का ऐलान किया है और इससे ऊर्जा संकट पूरी दुनिया में और गहरा सकता है। जानें ट्रंप ने इसकी क्या वजह बताई है।
अमेरिका | Apr 12, 2026 08:08 pm IST