MAHARASHTRA LOCAL BODY POLLS
-
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कर दी बड़ी मांग, BMC चुनाव से पहले कांग्रेस ने चला मराठी कार्ड
BMC चुनाव से पहले कांग्रेस ने मराठी कार्ड चला है। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर बड़ी मांग कर दी है। पत्र में महाराष्ट्र के सभी हवाई अड्डों पर आने वाले विमानों में अनाउंसमेंट मराठी भाषा में भी करवाने की मांग की गई है।
महाराष्ट्र | Dec 17, 2025 11:55 pm IST -
Video: अंबरनाथ में सीएम फडणवीस की रैली से पहले बीजेपी नगरसेवक प्रत्याशी के कार्यालय पर फायरिंग, सहयोगी घायल
अंबरनाथ में बीजेपी प्रत्याशी को निशाना बनाकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोलीबारी में एक शख्स घायल हो गया है। वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए।
महाराष्ट्र | Dec 17, 2025 10:03 am IST -
Advertisement
-
आदित्य ठाकरे ने वर्ली में किया BMC चुनाव प्रचार का आगाज, शिंदे-BJP को यूं दी खुली चुनौती
आदित्य ठाकरे ने वर्ली में BMC चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए BJP और शिंदे गुट को खुली चुनौती दी। उन्होंने शिवसेना के 25 साल के विकास कार्य गिनाए, मुंबई मॉडल की तारीफ का जिक्र किया और मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
महाराष्ट्र | Dec 16, 2025 11:00 pm IST -
“मुंबईकर जागो, एक ही परिवार के बहकावे में मत आओ", बीएमसी चुनाव से पहले पोस्टर–बैनर War तेज
मुंबई के वर्ली समेत कुछ इलाकों में लगाए गए पोस्टरों ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। कहीं पोस्टर में परिवार के बहकावे में नहीं आने की अपील की गई है तो कहीं मराठी अस्मिता की भावनात्मक लड़ाई का संदेश दिया गया है।
महाराष्ट्र | Dec 16, 2025 03:57 pm IST -
Advertisement
-
जल्द हाथ मिलाएंगे दोनों भाई! शिवसेना (UBT) और MNS के बीच गठबंधन की चर्चा तेज, BMC चुनाव का ऐलान होते ही बढ़ी हलचल
उद्धव और राज एक साथ आएंगे? बीएमसी चुनाव का ऐलान होते ही अब इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि दोनों भाई आपस में हाथ मिला लेंगे। शिवसेना (UBT) और MNS साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
महाराष्ट्र | Dec 16, 2025 03:17 pm IST -
BMC चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे ने कर दिए बड़े ऐलान, ड्रीम प्रोजेक्ट्स के बारे में दी जानकारी
बीएमसी चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ी घोषणाएं की हैं। मुंबईकरों के लिए महालक्ष्मी रेस कोर्स को डेवलप कर आधुनिक सेंट्रल पार्क की सौगात का ऐलान किया गया है। उन्होंने ठाणे के लिए भी ड्रीम प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया है।
महाराष्ट्र | Dec 15, 2025 05:33 pm IST -
Advertisement
-
महाराष्ट्र में BMC समेत अन्य महानगरपालिकाओं के चुनाव की तारीख जारी, कब होगी वोटिंग, रिजल्ट कब आएगा? जानें शेड्यूल
महाराष्ट्र में राज्य चुनाव आयोग ने बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनावों की घोषणा कर दी है। सभी महानगरपालिका के चुनाव एक ही चरण में होंगे। इस चुनाव में कुल मतदाता तीन करोड़ से ज़्यादा होंगे।
महाराष्ट्र | Dec 15, 2025 05:34 pm IST -
महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले बीजेपी का बागियों पर चला डंडा, वाशिम में 16 नेता 6 साल के लिए सस्पेंड
वाशिम में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन भरने वाले 16 नेताओं को बीजेपी ने निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई अनुशासनहीनता के आरोप में की गई है।
महाराष्ट्र | Dec 13, 2025 02:29 pm IST -
Advertisement
-
महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले महायुति में कैसे बनी बात, जानें क्या है बीजेपी-शिवसेना के साथ आने की वजह
स्थानीय निकाय चुनाव में अधिकतर दल अकेले ही अपनी ताकत दिखा रहे हैं। वहीं, बीजेपी और शिवसेना ने अधिकतर सीटों पर साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
महाराष्ट्र | Dec 13, 2025 09:38 am IST -
महाराष्ट्र: सभी नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव नतीजों की तारीख बदली, नागपुर बेंच ने सुनाया फैसला
महाराष्ट्र के सभी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के नतीजे अब 2 दिसंबर की जगह 21 दिसंबर को आएंगे। राज्य में 20 दिसंबर तक चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने ये फैसला आया है।
महाराष्ट्र | Dec 02, 2025 01:38 pm IST -
Advertisement
-
Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों के लिए आज हुई वोटिंग, 21 दिसंबर को आएंगे नतीजे
महाराष्ट्र में मंगलवार को स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटिंग हुई। 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों की जनता के भाग्य का फैसला किया गया। चुनाव के परिणाम 21 दिसंबर को आएंगे।
महाराष्ट्र | Dec 02, 2025 07:09 pm IST -
Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 2 दिसंबर को वोटिंग, प्रशासन अलर्ट
Maharashtra Local Body Elections 2025: महारष्ट्र में पहले चरण के स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ये चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से कराए जाएंगे। वोटिंग को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
महाराष्ट्र | Dec 02, 2025 01:36 pm IST -
Advertisement
-
महाराष्ट्र के 15 जिलों में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव टले, यहां देखें पूरी लिस्ट
Maharashtra Local Body Polls: महाराष्ट्र के 15 जिलों में विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। अब यहां पर 20 दिसंबर को वोटिंग होगी। जिन जगहों पर चुनाव टाले गए हैं, वहां की पूरी लिस्ट यहां देखें-
महाराष्ट्र | Dec 01, 2025 05:48 pm IST -
महाराष्ट्र में महायुति में गड़बड़? मंत्री बावनकुले बोले- जो भी मनभेद-मतभेद हुए हैं उसे...
महाराष्ट्र के मंत्री का बयान काफी हद तक चुनाव के दौरान जो डैमेज महायुती में हुआ है, एक दूसरे पर जो आरोप प्रत्यारोप लगे हैं, उसको कहीं ना कहीं यह डैमेज कंट्रोल करने की दिशा में देखा जा रहा है।
महाराष्ट्र | Dec 01, 2025 01:33 pm IST -
Advertisement
-
महाराष्ट्र: 25 से ज्यादा जगहों पर नगर निगम के चुनाव टले, दोबारा शेड्यूल की गई वोटिंग, CM फडणवीस ने जताई नाराजगी
महाराष्ट्र में 25 से ज्यादा जगहों पर नगर निगम के चुनाव टले हैं, जिसकी वजह से इन जगहों पर वोटिंग को दोबारा शेड्यूल किया गया है। इस मामले में सीएम फडणवीस ने नाराजगी जताई है।
महाराष्ट्र | Dec 01, 2025 01:26 pm IST -
महाराष्ट्र: कांग्रेस 288 नगर परिषद अध्यक्ष पदों में से 158 पर लड़ रही चुनाव, जानिए सहयोगी गठबंधन शिवसेना-NCP का हाल
महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को होने वाले नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों से पहले कई नेता पार्टी बदल रहे हैं। लातूर में कई स्थानीय कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर सत्तारूढ़ दलों में शामिल हो गए हैं।
महाराष्ट्र | Nov 29, 2025 08:39 pm IST -
Advertisement
-
'जिस पार्टी का कार्यकर्ता जहां है वहीं रहे...', भाजपा, शिवसेना और एनसीपी में बनी सहमति, बावनकुले ने दी जानकारी
महाराष्ट्र में महायुती में अब दल बदल नहीं होगा। ये फैसला समन्वय समिति ने लिया है। चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आगामी महानगर पालिका, जिला परिषद के चुनाव में महायुति एक साथ चुनाव में जायेगी।
महाराष्ट्र | Nov 28, 2025 02:09 pm IST -
महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावः मुंबई की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, 11 लाख एंट्रीज डुप्लिकेट पाई गई
मुंबई की मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आई है। मुंबई के कुल 1.03 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 11 लाख एंट्रीज डुप्लिकेट पाई गई हैं, जो कुल मतदाताओं का करीब 10.64% हिस्सा है।
महाराष्ट्र | Nov 27, 2025 10:41 pm IST -
महाराष्ट्र लोकल बॉडी इलेक्शन: शरद पवार ने पैसे का लालच देकर वोट मांगने पर जताई चिंता, महायुति पर साधा निशाना
स्थानीय चुनावों के दौरान सत्ताधारी गठबंधन के नेताओं द्वारा फंड बांटने की हालिया रिपोर्टों पर चिंता जताते हुए नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP SP) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि वोट चुनाव क्षेत्रों में किए गए काम के आधार पर नहीं, बल्कि फंड के आधार पर मांगे जा रहे हैं।
महाराष्ट्र | Nov 27, 2025 03:59 pm IST -
महाराष्ट्र: निकाय चुनाव से पहले BJP-शिंदे गुट में बढ़ी तल्खी! एक-दूसरे के नेताओं को यूं खुलेआम बनाने लगे निशाना
Maharashtra Municipal Council Elections: शिवसेना और बीजेपी के नेता, महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक-दूसरे की पार्टी के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा रहे हैं।
महाराष्ट्र | Nov 27, 2025 12:28 pm IST