MANOJ KUMAR
-
Stock Market Today: सेंसेक्स 179 प्वाइंट घटकर 35038 पर बंद, सरकारी बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
Stock Market Today: कच्चे तेल में तेजी और सरकारी बैंक शेयरों में बिकवाली की वजह से गुरुवार को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाल निशान के साथ बंद हुए हैं, सेंसेक्स 179.47 प्वाइंट घटकर 35037.64 और निफ्टी 82.30 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 10589.10 के स्तर पर बंद हुआ है।
बाजार | Jun 28, 2018 03:56 pm IST -
सिर्फ 1199 रुपए में GoAir से करें हवाई सफर, दिल्ली से पटना-रांची-लखनऊ के लिए बहुत सस्ता टिकट
घरेलू उड़ान सेवा देने वाली कंपनी GoAir ने मानसून सीजन में यात्रा के दौरान सस्ते हवाई टिकट के लिए योजना शुरू की है जिसके तहत सिर्फ कम से कम 1199 रुपए में हवाई टिकट दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ उठान के लिए 30 जून से पहले बुकिंग कराना जरूरी है और यात्रा की अवधि 10 जुलाई से लेकर 30 सितंबर के बीच होनी चाहिए।
फायदे की खबर | Jun 28, 2018 03:39 pm IST -
Advertisement
-
Monsoon Update: IMD ने कहा मानसून दिल्ली पहुंचा, 2-3 दिन में पूरे देश को करेगा कवर
Monsoon Update: मानसून आखिरकार देश की राजधानी दिल्ली में भी पहुंच गया है, भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में पहुंच चुका है, इसके अलावा गुजरात और राजस्थान के भी ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बरसात हो चुकी है।
बिज़नेस | Jun 28, 2018 03:59 pm IST -
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2018 के न्यूनतम स्तर पर, 2 महीने में 16 अरब डॉलर की कमी
डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपए में लगातार गिरावट के पीछे बड़ी वजह देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आ रही गिरावट भी है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के मुताबिक 15 जून को खत्म हफ्ते के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 410.07 अरब डॉलर दर्ज किया गया है जो 2018 में सबसे कम स्तर है और रिकॉर्ड स्तर से करीब 16 अरब डॉलर कम है
बिज़नेस | Jun 28, 2018 01:15 pm IST -
Advertisement
-
GST के 1 साल का सफर, 11 महीने में 10 लाख करोड़ से ज्यादा टैक्स हुआ इकट्ठा
देश में नई टैक्स व्यवस्था गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) को लागू हुए 1 साल पूरा हो रहा है, पिछले साल पहली जुलाई से यह टैक्स व्यवस्था लागू हो गई थी। तब से लेकर अबतक सरकार की तरफ से 11 महीने की टैक्स उगाई के आंकड़े जारी किए जा चुके हैं, सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 11 महीने यानि जुलाई 2017 से लेकर मई 2018 तक देश में GST के तहत 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा टैक्स इकट्ठा हो चुका है
बिज़नेस | Jun 27, 2018 05:03 pm IST -
कमजोर रुपए और महंगे क्रूड ने बिगाड़ा शेयर बाजार का मूड, सेंसेक्स 273 प्वाइंट घटकर 35217 पर बंद
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और घरेलू स्तर पर रुपए में भारी गिरावट की वजह से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर एक बार फिर से दबाव देखने को मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं, सेंसेक्स 272.93 प्वाइंट घटकर 35217.11 और निफ्टी 97.75 प्वाइंट की गिरावट के साथ 10671.40 पर बंद हुआ है
बाजार | Jun 27, 2018 03:52 pm IST -
Advertisement
-
24-48 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा मानसून, होगी झमाझम बरसात
देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को लंबे समय के बाद हल्की बारिश हुई है और इस हफ्ते के अंत तक और भी जोरदार बरसात की संभावना है क्योंकि अगले 24-48 घंटे में मानसून दिल्ली पहुंच सकता है। मौसम का आंकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट के प्रधान मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि थमने के बाद अब फिर से मानसून बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और 28 या 29 जून को दिल्ली में दाखिल हो जाएगा।
बिज़नेस | Jun 27, 2018 03:01 pm IST -
अमेरिका नहीं चाहता कि ईरान से तेल आयात करे भारत, 6 महीने तक का है समय
अमेरिका ने दुनिया के सभी देशों से कहा है कि वह ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को देखते हुए वहां से तेल आयात न करें, इन देशों में भारत और चीन भी शामिल हैं। अमेरिका के विदेश विभाग के अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका और चीन सहित दुनिया के सभी देशों की तेल कंपनियों को ईरान से तेल आयात नहीं करने को कहा गया है। अमेरिका की तरफ से दुनिया के अन्य देशों से इस साल 4 नवंबर तक ईरान से तेल आयात खत्म करने के लिए कहा गया है
बिज़नेस | Jun 27, 2018 01:01 pm IST -
Advertisement
-
क्यों भारतीय ही बनते जा रहे हैं अमेरिकी कंपनियों के CEO? चीन कर रहा है इसपर माथापच्ची
अमेरिका में पढ़ाई के लिए हर साल भारत के मुकाबले चीन से दोगुने से भी ज्यादा छात्र जाते हैं लेकिन इसके बावजूद दुनिया की बड़ी अमेरिकी कंपनियों में CEO ज्यादातर भारतीय बन रहे हैं न की चीन के लोग। चीन आजकल इसी सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश कर रहा है कि अमेरिकी कंपनियों में चीनियों मुकाबले ज्यादा भारतीय CEO क्यों बनते जा रहे हैं?
बिज़नेस | Jun 21, 2018 01:03 pm IST -
मानसून तो शुरुआत में ही पिछड़ गया, 4 बड़े राज्यों में बहुत कम बारिश, देशभर में औसतन 7% कम बरसात
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस साल देश में सामान्य मानसून की भविष्यवाणी की है लेकिन मानसून सीजन के पहले 20 दिन यानि पहली से 20 जून तक देशभर में औसत के मुकाबले 7 प्रतिशत कम बरसात दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 20 जून तक देशभर में औसतन 84.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान देश में 90.6 मिलीमीटर बरसात होती है।
बिज़नेस | Jun 21, 2018 11:05 am IST -
Advertisement
-
मुकेश अंबानी बने दुनिया के 15वें धनी व्यक्ति, Walmart के जिम और रॉब वॉल्टन को पछाड़ा
भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी अब दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी ने अमेरिकी रिटेल कंपनी Walmart के जिम वॉल्टन और रॉब वॉल्टन को पछाड़ा है। शेयर बाजार में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई तेजी की वजह से उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है और वह इस स्थान तक पहुंचे हैं।
बिज़नेस | Jun 21, 2018 10:33 am IST -
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दवा बनाने वाली कंपनियों के शेयरों पर दबाव, लेकिन सेंसेक्स 35650 और निफ्टी 10800 के ऊपर
आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है और दूसरी तरफ भारतीय शेयर बाजारों ने भी मजबूती के साथ शुरुआत की है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी बढ़त के साथ खुले हैं, फिलहाल सेंसेक्स 103 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35650 के ऊपर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 30 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10802 पर ट्रेड हो रहा है।
बाजार | Jun 21, 2018 10:11 am IST -
Advertisement
-
पेट्रोल-डीजल: तेल कंपनियों ने घटाई कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या है दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उठाव के बावजूद गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से कटौती की है। गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में 11 पैसे से लेकर 16 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई है जबकि डीजल की कीमतों में 10 पैसे से लेकर 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। गुरुवार को हुई कटौती के बाद मुंबई में अब पेट्रोल का दाम 84 रुपए के नीचे और डीजल का दाम 72 रुपए के नीचे आ गया है
बिज़नेस | Jun 21, 2018 09:16 am IST -
सेंसेक्स 260 प्वाइंट बढ़कर बंद, रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर रिकॉर्ड स्तर पर
रिलायंस इंडस्ट्री और प्राइवेट बैंक शेयरों में खरीदारी के दम पर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 260.59 प्वाइंट बढ़कर 35547.33 और निफ्टी 60.60 प्वाइंट की तेजी के साथ 10772.05 के स्तर पर बंद हुआ है।
बाजार | Jun 20, 2018 04:12 pm IST -
Advertisement
-
दुनिया के टॉप 100 ब्रांड्स में HDFC बैंक एक मात्र भारतीय कंपनी, Google है दुनिया का नंबर 1 ब्रांड
दुनियाभर के टॉप ब्रांड्स की लिस्ट जारी करने वाली कंपनी BrandZ ने 2018 में दुनिया के टॉप 100 ब्रांड्स की नई लिस्ट निकाली है जिसमें HDFC बैंक एकमात्र भारतीय कंपनी है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर सर्च इंजन Google को रखा गया है जबकि HDFC बैंक का 60वां स्थान है। लगातार चौथी बार HDFC बैंक इस लिस्ट में शामिल हुआ है।
बिज़नेस | Jun 20, 2018 03:11 pm IST -
पतंजलि में निकली 50000 नौकरियां, योग्ता 12वीं पास और वेतन 15000
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने देशभर में सेल्समैन रखे जाने के लिए नौकरियां निकाली हैं। बाबा रामदेव के प्रवक्ता एस के तिजारावाला के ट्विटर हेंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक देशभर में 50000 सेल्समैन की तुरंत आवश्यक्ता है, जौ लोग पतंजलि के साथ जुड़कर अपना भविष्य बनाना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छा मौका है
बिज़नेस | Jun 20, 2018 01:49 pm IST -
Advertisement
-
पंजाब नैशनल बैंक में घोटाला हुआ नहीं बल्कि लापरवाही से होने दिया गया? बैंक की जांच रिपोर्ट में उठे सवाल
पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में हुए 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले को लेकर नई जानकारी निकलकर सामने आई है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घोटाला सामने आने से पहले बैंक में हो रहा घाल-मेल कई अधिकारियों के सामने था लेकिन अधिकारियों ने लापरवाही दिखाते हुए इसपर सवाल नहीं उठाए जिससे यह घोटाला हुआ, मीडिया रिपोर्ट्स में घोटाले को लेकर PNB की तरफ से की गई आंतरिंक जांच रिपोर्ट का हवाला दिया गया है
बिज़नेस | Jun 20, 2018 11:05 am IST -
मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 35400 के पार
निचले स्तर पर खरीदारी और फार्मा शेयरों में मजबूती के दम पर बुधवार को बारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी तेजी के साथ खुले हैं। फिलहाल सेंसेक्स 126.36 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35413.10 पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी की बात करें तो वह भी 39.45 प्वाइंट बढ़कर 10749.90 पर ट्रेड हो रहा है।
बाजार | Jun 20, 2018 09:36 am IST -
सेंसेक्स 261 प्वाइंट घटकर 35286 पर बंद, ट्रंप के बयान के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर
दुनियाभर के शेयर बाजारों में मंगलवार को आई भारी गिरावट की वजह से भारतीय शेयर बाजार में भी बिकवाली देखने को मिली है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 261.52 प्वाइंट की गिरावट के साथ 35286.74 पर बंद हुआ है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 89.40 प्वाइंट घटकर 10710.45 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 35249.06 और निफ्टी ने 10701.20 का निचला स्तर छुआ है
बाजार | Jun 19, 2018 03:50 pm IST -
SBI के ATM मशीन में घुसकर चूहों ने किए ‘दांत साफ’ कुतर डाले लाखों रुपए
अब ATM मशीन में रखा कैश भी सुरक्षित नहीं रह गया है, असम के तिनसुकिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां ATM मशीन में रखे कैश को चूहों ने कुतर डाला है। तिनसुकिया के हिजुगुरी गुर्गों मोटर्स के सामने स्थित स्टेट बैंक (SBI) के ATM में चूहों ने लगभग 12 लाख 38 हजार रुपये का नोट को कुतरे जाने का मामला दर्ज हुआ है।
बिज़नेस | Jun 19, 2018 03:05 pm IST