MISSILE
-
यूक्रेन की राजधानी कीव से 150 किलोमीटर दूर चेर्निहाइव में रूस ने बरसाई मिसाइलें, 8 लोगों की मौत और 18 घायल
रूस ने यूक्रेन की राजधानी से 150 किलोमीटर दूर चेर्निहाइव में मिसाइलों से हमला कर दिया। इसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 18 लोग घायल हो गए हैं। रूस लगातार यूक्रेनी क्षेत्रों पर बढ़त बनाता जा रहा है।
यूरोप | Apr 17, 2024 07:13 pm IST -
अमेरिका ने भी ईरान के हमलों को किया नाकाम, मिसाइलों और 80 से अधिक Drones को किया तबाह
ईरान की तरफ से इजराइल पर किए गए हमलों को नाकाम करने में अमेरिका ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। अमेरिका ने ईरान की मिसाइलों और ड्रोन्स को हवा में ही नष्ट कर दिया है।
अमेरिका | Apr 15, 2024 01:52 pm IST -
Advertisement
-
Explainer: इजरायल के डिफेंस की कहानी, ईरान के हमले पर फेर दिया पानी; 99 फीसदी ड्रोन-मिसाइलें जानें कैसे हुए खल्लास
ईरान ने इजरायल पर 300 से अधिक घातक ड्रोन और विध्वंसक मिसाइलों से हमला किया, लेकिन इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आइडीएफ) के एरो डिफेंस तकनीकि ने उनमें से 99 फीसद को हवा में ही ढेर कर दिया। इससे ईरान के साथ दुनिया के बाकी देश भी हैरान हैं।
Explainers | Apr 15, 2024 01:53 pm IST -
हमले की आशंका से हाई अलर्ट पर इजरायल, ईरान के दोस्त रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर और बढ़ाई हलचल
इजरायल पर ईरानी हमले की आशंका ने मध्य-पूर्व के देशों से लेकर यूरोप और एशिया तक में हलचल मचा रखी है। इजरायल पर ईरान की हमले की धमकी के बीच उसके दोस्त रूस ने अंतरद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करके अशांति और अस्थिरता को और बढ़ा दिया है। वहीं इजरायल हाई अलर्ट पर है।
यूरोप | Apr 13, 2024 11:46 am IST -
Advertisement
-
यूक्रेनी गांव में राशन और दवा की दुकान बनी रूसी मिसाइल का निशाना, 14 वर्षीय किशोरी समेत 3 की मौत
वोवचानस्क, खारकीव क्षेत्र में सीमा के करीब स्थित एक कस्बा है। एक बयान के मुताबिक, वहीं यूक्रेन के हवाई रक्षा बलों ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात रूस द्वारा छोड़े गये 17 ड्रोन में से 14 को ध्वस्त कर दिया।
यूरोप | Apr 10, 2024 10:52 pm IST -
साउथ कोरिया के इस कदम से उड़ गई उत्तर कोरिया की नींद, अब किम की हर हरकत पर रहेगी सियोल की नजर
दक्षिण कोरिया ने अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा करते हुए अपना दूसरा सैन्य जासूसी उपग्रह प्रक्षेपित कर दिया है। दक्षिण कोरिया का यह सैन्य उपग्रह खासतौर पर उत्तर कोरिया की सैन्य गतिविधियों पर नजर रखेगा।
अन्य देश | Apr 08, 2024 12:56 pm IST -
Advertisement
-
यूक्रेन में युद्ध के मैदान को रूस ने बना दिया उत्तर कोरियाई हथियारों की प्रयोगशाला, अमेरिका में मची खलबली
रूस ने यूक्रेन युद्ध के मैदान में उत्तर कोरियाई हथियारों का इस्तेमाल करके अमेरिका समेत पूरे पश्चिम को चिंता में डाल दिया है। अमेरिका को इस बात से डर है कि रूस उन उत्तर कोरियाई हथियारों का यूक्रेन पर इस्तेमाल कर रहा है, जिसका किम जोंग ने अभी तक युद्ध के मैदान में परीक्षण नहीं किया था।
यूरोप | Apr 07, 2024 12:54 pm IST -
रूस ने भीषण हवाई हमले से खार्कीव में मचा दिया कोहराम, 6 लोगों की मौत और 10 से ज्यादा घायल
रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्कीव में मिसाइल हमले से कोहराम मचा दिया है। इस महले में खार्कीव में 6 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हमले से कई गगनचुंबी इमारतें, भवन, मकान, दुकान और प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हो गए।
यूरोप | Apr 06, 2024 03:58 pm IST -
Advertisement
-
उत्तर कोरिया ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण, किम जोंग उन ने कहा 'और बनाएंगे हथियार'
उत्तर कोरिया ने नई हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है। इससे पहले उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर दुनिया के देशों की टेंशन बढ़ा दी थी।
अन्य देश | Apr 03, 2024 12:52 pm IST -
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण, बढ़ गई दुनिया के देशों की टेंशन
उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर दुनिया के देशों की टेंशन बढ़ा दी है। दक्षिण कोरिया ने इसे लेकर चिंता जाहिर की है और कहा है कि मिसाइल को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के पास एक क्षेत्र से प्रक्षेपित किया गया था।
अन्य देश | Apr 02, 2024 12:21 pm IST -
Advertisement
-
रूस ने क्रूज मिसाइलों के हमले से यूक्रेन में मचा दिया हाहाकार, कम से कम 2 लोगों की मौत; अंधेरे में डूबे कई शहर
रूस ने यूक्रेन पर इस माह के आखिर में यूक्रेन पर एक और बड़ा हमला बोला है। रूस ने दर्जनों क्रूज मिसाइलों से यूक्रेनी ऊर्जा नेटवर्क पर भीषण हवाई हमला किया। इस एयरस्ट्राइक में कम से कम दो लोग मारे गए। यूक्रेनी शहर लवीव के गवर्नर का कहना है कि क्रूज़-मिसाइल हमले के बाद अधिक लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।
यूरोप | Mar 31, 2024 09:29 pm IST -
Russia Ukraine War: रूसी मिसाइल ने हवाई क्षेत्र में किया प्रवेश, Poland ने Russia से मांगा स्पष्टीकरण
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच एक रूसी मिसाइल पोलैंड के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई। इस पूरे मामले को लेकर पोलैंड ने रूस से स्पष्टीकरण मांगा है।
अन्य देश | Mar 25, 2024 02:20 pm IST -
Advertisement
-
4 दिनों में यूक्रेन पर रूस ने किया तीसरा बड़ा हमला, मिसाइलों की बारिश से आया दहशत का जलजला
रूस ने यूक्रेन पर 4 दिनों में तीन बड़ा हमला करके पुतिन की रूस में बतौर राष्ट्रपति फिर से मजबूती से स्थापित होने का संकेत दे दिया है। ताजा हमले में रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर एक साथ दर्जनों मिसाइलों से हमला किया। इससे दहशत का जलजला मच गया। लोग अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे।
यूरोप | Mar 24, 2024 04:07 pm IST -
पुतिन के फिर सत्ता में आने के बाद रूस ने यूक्रेन पर किया दूसरा बड़ा हमला, विद्युत संयंत्र तबाह; अंधेरे में डूबे शहर
रूस में पुतिन के फिर से राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद सेना ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। रूसी सेना ने हफ्ते में दूसरी बार यूक्रेन पर सबसे बड़ा दूसरा हमला किया है। रूसी सेना ने इस बार यूक्रेन के सबसे बड़े विद्युत संयंत्रों समेत यूक्रेन के प्रमुख बिजली संयंत्रों पर भीषण हमला किया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई।
यूरोप | Mar 22, 2024 05:05 pm IST -
Advertisement
-
रिकॉर्ड 5वीं बार राष्ट्रपति बनने के बाद जोश में आए पुतिन, कीव पर एक साथ 31 मिसाइलें दाग कर यूक्रेन में मचाई खलबली
रूस के 5वीं बार राष्ट्रपति चुने जाने के बाद पुतिन का जोश कई गुना हाई हो गया है। यूक्रेन पर पिछले 44 दिनों में रूसी सेना ने सबसे बड़ा हमला बोलकर यूक्रेन और उसके सहयोगी देशों के होश उड़ा दिए हैं। बृहस्पतिवार को रूसी सेना ने कीव पर जब 31 घातक क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया तो पूरे यूक्रेन में हाहाकार मच गया।
यूरोप | Mar 21, 2024 04:01 pm IST -
उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, घबराए दक्षिण कोरिया ने किया दावा
उत्तर कोरिया ने एक बार फिर मिसाइल दागकर अपने आक्रामक इरादे जाहिर किए हैं। उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। घबराए दक्षिण कोरिया ने मिसाइल दागे जाने का बड़ा दावा किया है।
एशिया | Mar 18, 2024 01:41 pm IST -
Advertisement
-
‘अगर रूस से बैलिस्टिक मिसाइल का सौदा किया तो…’, अमेरिका ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
अमेरिका और कुछ अन्य देशों ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह रूस को बैलिस्टिक मिसाइलें प्रदान करने की अपनी योजना के साथ आगे बढ़ता है तो उसे नए आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
अमेरिका | Mar 16, 2024 10:02 am IST -
अदन की खाड़ी में दुनिया ने फिर देखी भारतीय नौसेना की ताकत, जहाज पर हमले के बाद 21 सदस्यों की बचाई जान
इजरायल-हमास युद्ध के बाद से ही अदन की खाड़ी से लेकर लाल सागर में हूती विद्रोही लगातार वाणिज्यिक जहाजों पर हमले कर रहे हैं। अब तक दर्जनों जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन हमले हो चुके हैं। बुधवार को भी बारबडोस का झंडा लगे एक जहाज पर मिसाइल हमला हो गया। इसके बाद भारतीय नौसेना संकटमोचक बनकर मौके पर पहुंच गई।
अन्य देश | Mar 07, 2024 03:41 pm IST -
'क्रूर' तानाशाह ने फिर दागी क्रूज मिसाइल, हथियारों का परीक्षण तेज, क्या जंग की तैयारी में हैं किम जोंग?
उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहे हैं। एक बार फिर क्रूज मिसाइल टेस्टिंग की गई है। इससे यह सवाल लाजिमी है कि ऐसा करके किम जोंग कहीं भविष्य में जंग के खतरे को तो नहीं बढ़ा रहे हैं?
एशिया | Feb 14, 2024 11:54 am IST -
अमेरिका ने किया पलटवार, यूएस के सैन्य जहाज ने लाल सागर में हूतियों की मिसाइल को मार गिराया
लाल सागर में अमेरिकी ठिकाने पर मिसाइलों से हमला करने वाले हूतियों की मसाइलों को अमेरिका ने मार गिराया है। इजराइल हमास में जंग के बीच हूती विद्रोही लगातार कारोबारी जहाजों को निशाना बना रहे हैं।
एशिया | Jan 31, 2024 05:14 pm IST