MORBI
-
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: मोरबी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ने मारी बाजी, कांग्रेस को 62079 वोटों से हराया
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में मोरबी सीट से कांग्रेस ने जयंति जेराजभाई पटेल पर भरोसा जताया है, वहीं, मकवाना के सामने बीजेपी ने अमृतिया कांतीलाल शीवलाल को मौका दिया है। अंत में मोरबी सीट पर बीजेपी प्रत्याशीअमृतिया कांतीलाल शीवलाल ने कांग्रेस को 62079 वोटों से हराया।
इलेक्शन न्यूज | Dec 08, 2022 09:48 pm IST -
मोरबी पुल हादसा मामले में जांच की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
अधिवक्ता विशाल तिवारी ने अपनी याचिका में कहा, ''पिछले एक दशक से हमारे देश में कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें कुप्रबंधन, ड्यूटी में चूक और रखरखाव की लापरवाही के कारण भारी जनहानि के मामले सामने आए हैं, जिन्हें टाला जा सकता था।''
राष्ट्रीय | Nov 21, 2022 12:00 am IST -
Advertisement
-
गुजरात में कांग्रेस पर बरसे योगी, कहा-'जो राष्ट्रगान का सम्मान नहीं कर सकते, वो हिंदू आस्था का क्या करेंगे?
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के मोरबी से बीजेपी चुनाव प्रचार की शुरुआत की। बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राष्ट्रगान का सम्मान ने करने को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा। साथ ही मोरबी ब्रिज हादसे पर शोक भी जताया। पढ़िए कांग्रेस पर कैसे बरसे योगी।
इलेक्शन न्यूज | Nov 18, 2022 03:53 pm IST -
मोरबी पुल हादसे पर गुजरात सरकार को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- 'ज्यादा होशियारी न दिखाएं'
गुजरात के मोरबी में हुए इस पुल हादसे में कुल 135 लोगों की मौत हुई थी इसके साथ हुई सैंकड़ों लोग घायल भी हुए थे। अब इसी मामले में गुजरात हाईकोर्ट स्वत: संज्ञान ली गई जाहित याचिका पर सुनवाई कर रहा है।
गुजरात | Nov 15, 2022 04:18 pm IST -
Advertisement
-
'मोरबी हादसे' में अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए आगे आया अडानी फाउंडेशन, 5 करोड़ की मदद देने का ऐलान
अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अडानी के अनुसार, ''हम संकट के इस समय में यह सुनिश्चित करते हैं कि इन बच्चों के पास भविष्य में उचित शिक्षा प्राप्त करने और जीवनयापन करने के उचित साधन हों। यही कारण है कि हमने उन्हें आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए फंड स्थापित करने का निर्णय लिया है।"
राष्ट्रीय | Nov 16, 2022 12:11 pm IST -
'मोरबी हादसे पर न किसी ने माफी मांगी, न इस्तीफा दिया', चिदंबरम का बीजेपी पर जोरदार अटैक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोरबी पुल हादसे में अब तक किसी ने न माफी मांगी और न इस्तीफा दिया, जिसमें 135 लोगों की जान चली गई थी।
गुजरात | Nov 08, 2022 02:23 pm IST -
Advertisement
-
मोरबी ब्रिज हादसे का गुजरात हाईकोर्ट ने स्वत: लिया संज्ञान, 14 नवंबर को होगी सुनवाई
गुजरात हाईकोर्ट ने मोरबी ब्रिज हादसे का स्वत: संज्ञान लिया है और एक सप्ताह के भीतर पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी है।
गुजरात | Nov 07, 2022 12:27 pm IST -
गुजरात ब्रिज हादसा: मोरबी नगर निकाय के सीईओ संदीप जाला पर गिरी गाज, निलंबित
गुजरात के मोरबी में रविवार को छठ पूजा के दौरान ब्रिज गिरने की दर्दनाक घटना हो गई थी। इसके बाद तत्काल शासन स्तर पर जांच का काम शुरू हुआ। इस दौरन मोरबी नगर पालिक के सीईओ संदीप सिंह जाला को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही उन्हें बिना अनुमति शहर नहीं छोड़ने का निर्देश भी दिया गया है।
गुजरात | Nov 04, 2022 09:57 pm IST -
Advertisement
-
मोरबी में थम गया सर्च और रेस्क्यू अभियान, मच्छु नदी में नहीं बचा एक भी लापता शख्स
गुजरात के मोरबी में रविवार को हुए पुल हादसे के बाद अब सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म कर दिया गया है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या 135 तक पहुंच गई है।
गुजरात | Nov 04, 2022 07:47 am IST -
मोरबी पुल हादसे पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, हादसे के लिए बीजेपी सरकार को बताया जिम्मेदार
असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे को लेकर BJP पर हमला बोला है। ओवैसी ने कहा कि इतना बड़ा हादसा भाजपा के कुशासन का उदाहरण है।
गुजरात | Nov 03, 2022 04:07 pm IST -
Advertisement
-
मोरबी हादसा: 'आज तक इतनी बड़ी संख्या में शव कभी नहीं देखे', श्मशान-कब्रिस्तान के कर्मी बोले
मोरबी हादसे पर शवदाहगृहों और कब्रगाहों के संचालकों एवं मृतकों के रिश्तेदारों ने कहा कि यह त्रासदी उन्हें 1979 की मच्छू बांध हादसे की याद दिलाती है जब मोरबी के हजारों लोग बाढ़ के पानी में बह गए थे।
गुजरात | Nov 02, 2022 08:23 pm IST -
मोरबी पुल हादसे पर वकील के चौंकाने वाले खुलासे, कहा- केबल नहीं बदली गई, सिर्फ पेंट हुआ
एफएसएल की शुरुआती रिपोर्ट का हवाला देते हुए वकील ने बताया कि ठेकेदार ने केबल नहीं बदली थी। उन्होंने कहा कि जंग लगी हुई केबल को सिर्फ पेंट किया गया था। बता दें कि इस पुल हादसे में अब तक 135 लोगों की जान चली गई।
गुजरात | Nov 02, 2022 05:23 pm IST -
Advertisement
-
मोरबी के बाद कर्नाटक में 'मौत का पुल', लोगों की लापरवाही ले सकती है जान, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर आपने मोरबी में हुए हादसे से जुड़ी कई वीडियो देखी होगी। केबल ब्रिज पर कैसे लोग कुद रहे थे। इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर केबल ब्रिज से जुड़ी कई वीडिया वायरल हो रही है। कर्नाटक के शिवपुरा हैंगिंग ब्रिज पर लोगों की लापरवाही सामने आई है।
वायरल न्यूज | Nov 02, 2022 04:37 pm IST -
गुजरात की उस नदी का इतिहास, जिसमें डूबने की वजह से हुई 135 लोगों की मौत, कैसे पड़ा 'मच्छु' नाम?
Machchu River Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी की मच्छु नदी जसदण की पहाड़ियों से निकलती है और 130 किलोमीटर बहकर कच्छ के रण में मालिया से मिलती है। जो केबल ब्रिज यहां टूटा है, वह इसी नदी के ऊपर बना हुआ था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है।
राष्ट्रीय | Dec 16, 2022 10:45 pm IST -
Advertisement
-
Rajat Sharma's Blog | मोरबी हादसा : दोषियों को सजा मिलनी चाहिए
किसी प्राइवेट पार्टी को पुल लीज पर देने से नगरपालिका का काम खत्म नहीं हो जाता। क्या किसी सीनियर अधिकारी ने मौके पर जाकर कभी ये जांच की कि पुल की ठीक से मरम्मत हो रही है या नहीं ? पुलिस ने कंपनी के मालिक से पूछताछ क्यों नहीं की ?
राष्ट्रीय | Nov 01, 2022 07:50 pm IST -
मोरबी हादसे के पीड़ितों से मिलने के बाद PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, बोले- दबाव में नहीं हो जांच
Morbi Bridge Collapse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में घटना स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रेस्क्यू टीम से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद वे हादसे में घायल लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे।
गुजरात | Nov 01, 2022 06:23 pm IST -
Advertisement
-
'मोरबी में ब्रिज का टूटना दुर्घटना नहीं, बीजेपी के करप्शन से लोगों की हत्या है'- मनीष सिसोदिया
आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया कि गुजरात के मोरबी में पुल का टूटना महज दुर्घटना नहीं बल्कि राज्य में भाजपा के 'भ्रष्ट' शासन द्वारा 130 से ज्यादा निर्दोष लोगों की हत्या है।
गुजरात | Nov 01, 2022 05:46 pm IST -
मोरबी के बाद इस राज्य में हो जाती एक और बड़ी दुर्घटना, जानें कैसे बची दर्जनों लोगों की जान
Morbi accident & fire in Maharashtra Bus:गुजरात के मोरबी में हुए हैंगिग ब्रिज हादसे में अब तक करीब 150 लोगों की जान जा चुकी है। इससे पूरा देश आहत है। यह वर्ष 2022 का सबसे बड़ा, दर्दनाक और भयावह हादसा है। अभी इस हादसे के दंश से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि महाराष्ट्र में एक और बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
राष्ट्रीय | Nov 01, 2022 01:29 pm IST -
मोरबी पुल हादसे पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, इस तारीख को सुना जायेगा मामला
गुजरात के मोरबी में रविवार को 150 साल पुराना एक केबल पुल टूट गया था। इस हादसे में 135 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी को लेकर एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।
राष्ट्रीय | Nov 01, 2022 01:06 pm IST -
मोरबी पुल की देखरेख करने वाली कंपनी को कैसे मिला ठेका? ओरेवा ग्रुप का क्या है इतिहास? जानिए सब कुछ
पुल की मरम्मत करने वाली कंपनी ने पुल पर एक साथ 100 से ज्यादा लोगों को न चढ़ने को कहा था। लेकिन हादसे के वक्त यहां 500 से भी ज्यादा लोग मौजूद थे। इसके साथ ही दिवाली पर कमी को देखते हुए देखरेख करने वाली कंपनी ने पुल को शुरू करबे की इजाजत भी नहीं ली थी।
गुजरात | Nov 01, 2022 09:10 am IST