महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने मटन को लेकर मल्हार सर्टिफिकेशन दिए जाने का ऐलान किया है। इसके बाद से महाराष्ट्र की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। बीजेपी, शिंदे गुट की शिवसेना और कांग्रेस के नेताओं के बयान सामने आए हैं।
महाराष्ट्र में नितेश राणे ने झटका मटन बेचने वाली दुकानों के रजिस्ट्रेशन और सर्टिफिकेशन का ऐलान किया है। राणे के इस ऐलान के बाद अब सूबे में ‘हलाल’ और ‘झटका’ मटन पर सियासत शुरू हो गई है।
शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व सांसद विनायक राउत ने चेतावनी दी है कि उनकी पार्टी जल्द ही महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे को सबक सिखाएगी।
महाराष्ट्र के भाजपा विधायक और कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने वक्फ बोर्ड पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि आज हमारे सामने वक्फ बोर्ड नाम का संकट खड़ा है। हमें सनातन बोर्ड बनाने की आवश्यकता है।
नितेश राणे फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के समर्थकों को उनके क्षेत्रों के लिए कोई विकास निधि नहीं मिलेगी।
नितेश राणे ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने विशिष्ट समुदाय को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में हिंदुत्ववादी विचारों की सरकार है, एक-एक को ढूंढकर अंदर भेजेंगे।
बुर्का को लेकर नितेश राणे के दिए बयान पर महाराष्ट्र माइनॉरिटी कमीशन के अध्यक्ष प्यारे खान ने कहा कि शिक्षा विभाग में कोई भी कायदा या नियम नहीं है कि आप यह पहन कर आइए या वो पहन कर आइए। उन्होंने ऐसे बयानों से बचने की अपील की।
बीजेपी नेता नितेश राणे ने महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें मांग की गई है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा को बुर्का पहनकर देने पर पाबंदी लगे।
सैफ अली खान पर हुए हमले पर सवाल उठाते हुए मंत्री नितेश राणे ने पूछा कि वाकई हमला हुआ था या वो नाटक कर रहे हैं।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता नितेश राणे ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इससे पहले पिछले महीने भी उन्होंने केरल और गांधी परिवार को लेकर विवादित बयान दिया था।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे एक भाषण में केरल को मिनी पाकिस्तान बता कर विवादों में आ गए हैं। कांग्रेस की ओर से उन्हें अयोग्य ठहराए जाने की मांग उठ रही है।
नीतsश राणे ने कहा कि 12000 महिलाओं को बचाया गया है। मिनी पाकिस्तान की तरह है, तभी तो राहुल गांधी और उनकी बहन वहां से सांसद चुनकर आ जाते हैं।
बीजेपी नेता नितेश राणे का कहना है कि लाडली बहन योजना को नियमों में कुछ संशोधन जरूरी है। उनका कहना है कि महायुति की योजनाओं का लाभ लेने वालों में मुस्लिम समुदाय के लोग अधिक हैं।
बीजेपी नेता नितेश राणे ने लाडकी बहिन (लाडली बहन) योजना में बदलाव करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात करेंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्मी तेज है। इस बीच इंडिया टीवी चुनावों का सबसे बड़ा शो 'चुनाव मंच' लेकर आया है। इंडिया टीवी के इस चुनाव मंच कार्यक्रम में बीजेपी नेता नितेश राणे शामिल हुए। नितेश राणे बीजेपी सांसद व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया टीवी अपना खास शो चुनाव मंच लेकर आया है। इस मंच पर महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े दिग्गज नितेश राणे ने हिस्सा लिया और इन्होंने इंडिया टीवी के तीखे सावलों के जवाब दिए।
BJP विधायक नितेश राणे ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है और कहा है कि हम पहले किसी पर हमला नहीं करते हैं, हम पहले किसी को छेड़ते नहीं है। लेकिन जो भी हिंदुओं को तिरछी नजर से देखेगा, वो फिर अपने अब्बा का चेहरा भी पहचान नहीं पाना चाहिए।
महाराष्ट्र के सांगली में भाजपा नेता नितेश राणे के एक बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि 'मस्जिद में आएगा दो टांगों पर, लेकिन जाएगा स्ट्रेचर पर'।
गोंदिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मोहम्मद खालिद पठान ने कहा कि नितेश राणा पर 15 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं की गई तो मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।
सरला द्वीप के मठाधीश महंत रामगिरि महाराज के बयानों को लेकर महाराष्ट्र व कई अन्य राज्यों में बवाल मचा हुआ है। इन सब के बीच रामगिरि महाराज ने कहा है कि बयान से इतना बवाल होगा इसका मुझे अंदाजा नहीं था और ये क्यों हो रहा है यह भी मुझे पता नहीं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़