PAKISTAN ELECTION RESULTS LIVE
-
पाकिस्तान में खंडित जनादेश आने के बाद अब किसकी बनने जा रही सरकार, जानें पूरा समीकरण
पाकिस्तान चुनाव आयोग की ओर से अंतिम नतीजे जारी किए जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि कोई भी पार्टी सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल नहीं कर सकी है। सबसे ज्यादा 101 सीटें इमरान खान के निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली हैं। वहीं नवाज शरीफ की पार्टी को 75 और बिलावल भुट्टो को 54 सीटें हासिल हुई हैं।
एशिया | Feb 11, 2024 06:42 pm IST -
Pakistan Election: चुनाव आयोग ने जारी किए आखिरी नतीजे, जानें इमरान खान की पार्टी PTI के खाते में आई कितनी सीटें
पाकिस्तान चुनाव परिणामों को लेकर अब तक जारी असमंजस की स्थिति साफ हो गई है। अब पाकिस्तान चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि किस पार्टी के खाते में कितनी सीट गई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवारों ने सबसे ज्यादा 101 सीटों पर विजय हासिल की है। वहीं नवाज शरीफ की पार्टी के खाते में 75 सीटें मिली हैं।
एशिया | Feb 11, 2024 04:24 pm IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान चुनाव में धांधली: इलेक्शन कमीशन ने दिया फिर से मतदान कराने का आदेश, राजनीतिक दलों में हड़कंप
पाकिस्तान चुनाव के चौथे दिन भी समस्त नतीजे जारी नहीं किए जा सके हैं। ऐसे में इमरान खान की पार्टी पीटीआइ देश भर में विरोध प्रदर्शन करने सड़कों पर उतर आई है। वहीं चुनाव में धांधली और मतदान सामग्री छीने जाने की लिखित शिकायतें मिलने के बाद पाकिस्तान चुनाव आयोग ने कई सीटों पर फिर से चुनाव कराने का आदेश दे दिया है।
एशिया | Feb 11, 2024 12:55 pm IST -
क्या इमरान खान की ही बनेगी सरकार? वीडियो जारी कर नेता ने कही ये बात
पाकिस्तान में गुरुवार को हुए आम चुनाव के लिए मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। पूर्व पीएम इमरान खान ने जेल से ही अपना एआई जेनरेटेड वीडियो जारी किया है और जीत का दावा किया है। देखें क्या कहा है इमरान ने-
एशिया | Feb 10, 2024 01:05 pm IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान चुनाव रिजल्ट: नवाज या इमरान- विजेता कौन? सेना प्रमुख ने क्या कहा? लेटेस्ट अपडेट
पाकिस्तान में आम चुनाव 2024 के लिए हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। संभावना जताई जा रही है कि इस बार सरकार बनाने में निर्दलीय अहम भूमिका निभा सकते हैं। जानिए लेटेस्ट अपडेट-
एशिया | Mar 27, 2024 07:01 am IST -
Pakistan Election Result: नवाज शरीफ ने कहा- यूं बनाएंगे सरकार, पड़ोसियों से रिश्तों पर दिया बड़ा बयान
पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए आम चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। हालांकि, पीएमएल-एन नेता और पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने सबसे बड़ी पार्टी होने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने समर्थकों से कई बातें कही हैं।
एशिया | Feb 10, 2024 06:09 am IST -
Advertisement
-
Pakistan Election Results: शुरुआती रुझानों में 140 सीटों पर आगे हुई इमरान खान की पार्टी PTI, जश्न मनाने निकले लोग
पाकिस्तान में जारी मतगणना के बीच शुरुआती रुझानों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई अब 140 सीटों पर लीड कर रही है। इमरान खान के एक्स हैंडल से एक पोस्ट भी शेयर किया गया है। यह सभी इमरान खान की पार्टी के हो सकते हैं। क्योंकि पीटीआई के सारे उम्मीदवार निर्दलीय ही मैदान में हैं।
एशिया | Feb 09, 2024 06:19 am IST -
पाकिस्तान में खत्म हुआ मतदान, शुरू हुई काउंटिंग; इमरान खान की पीटीआई ने लगाया ये बड़ा आरोप
पाकिस्तान में शाम 5 बजे मतदान खत्म हो गया है। इस दौरान कई जगहों से हिंसा और धांधली की खबरें भी सामने आई हैं। पाकिस्तान में चुनाव के दिन कई पोलिंग बूथों के पास गोलीबारी से आधा दर्जन से अधिक लोग मारे गए हैं। इमरान खान की पार्टी ने चुनाव में बड़ी धांधली का आरोप लगाया है। काउंटिंग शुरू हो गई है।
एशिया | Feb 08, 2024 07:19 pm IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान के आम चुनाव में भारी धांधली के आरोपों के बावजूद मतदान जारी, हिंसा के चलते मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप
मुख्य निर्वाचन आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी चुनाव प्रबंधन प्रणाली इंटरनेट पर निर्भर नहीं है और इसलिए इंटरनेट सेवा निलंबित रहने का असर उसके कामकाज पर नहीं पड़ेगा। पाकिस्तान की सरकार ने ‘खराब होती सुरक्षा स्थिति’’ के मद्देनजर मतदान के दिन मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई।
एशिया | Feb 08, 2024 04:44 pm IST -
पाकिस्तान चुनाव में पूर्व पीएम इमरान खान ने जेल से ही डाला वोट, मगर बुशरा बीबी जानें क्यों नहीं कर सकीं मतदान
पाकिस्तान में आज हो रहे आम चुनाव के वक्त पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद हैं। उन्होंने बैलेट पेपर के माध्यम से अपना वोट डाला। हालांकि उनकी पत्नी बुशरा बीबी मतदान नहीं कर सकीं और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इमरान खान की पार्टी के अन्य बड़े नेता जो जेल में बंद हैं, उन्होंने भी वहीं से अपना वोट डाला।
अमेरिका | Feb 08, 2024 04:25 pm IST -
Advertisement
-
Pakistan Election 2024 Live: पाकिस्तान में मतदान खत्म, आज ही आना है रिजल्ट
Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में आज आम चुनाव है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं दोनों की पार्टियां मुख्य मुकाबले में है, जबकि इमरान खान जेल में हैं इसलिए उनकी पार्टी के ज्यादातर उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। आज ही परिणाम भी आ जाएगा।
एशिया | Mar 27, 2024 07:02 am IST -
पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए सुबह से शुरू होगा मतदान, अभी से पता चल गया कौन बनेगा नया प्रधानमंत्री!
पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को होने वाले आम चुनाव के लिए पोलिंग बूथ तैयार कर लिए गए हैं। 9 लाख से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 5 हजार से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि चुनाव से एक दिन पहले ब्लास्ट होने से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। अगला पीएम कौन होगा, इसे लेकर अभी से संकेत साफ होने लगे हैं।
एशिया | Feb 07, 2024 11:57 pm IST -
Advertisement
-
जानें, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ कब तक ले सकते हैं PTI चीफ इमरान खान
पाकिस्तान में अगली सरकार बनाने के इरादे से इमरान की पार्टी छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क की कोशिश कर रही है।
एशिया | Jul 29, 2018 04:17 pm IST -
आप की अदालत: जानें, शादी, पर्सनल लाइफ और पारिवारिक मूल्यों पर क्या बोले इमरान खान
इमरान खान ने कहा, ‘मेरी मां का कहना था कि तुम्हें एक पाकिस्तानी लड़की से शादी करनी चाहिए क्योंकि वह चाहती थीं कि मैं पाकिस्तान में रहूं। उन्हें डर था कि यदि मैंने किसी ब्रिटिश लड़की से शादी कर ली तो मैं इंग्लैंड में बस जाऊंगा क्योंकि मेरी पत्नी पाकिस्तान में नहीं रह पाएगी।’
आप की अदालत | Jul 27, 2018 04:37 pm IST -
Advertisement