PATNA
-
नीतीश कुमार के पलटने पर जयराम रमेश ने कसा तंज, कहा- 'वे अपना मफलर राजभवन में भूल गए, तब...'
नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद आरजेडी और कांग्रेस के नेता जबरदस्त हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है।
राजनीति | Jan 29, 2024 03:47 pm IST -
बिहार की 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगी मतगणना
चुनाव आयोग ने बिहार से राज्यसभा की 6 सीटों पर चुनाव के लिए तारीख की घोषणा कर दी है। विधान सभा कोटे से राज्यसभा की इन सीटों को भरा जायेगा। यानी विधायकों के वोट से 6 राज्यसभा सांसदों का चुनाव होगा।
बिहार | Jan 29, 2024 03:18 pm IST -
Advertisement
-
कौन हैं नीतीश कुमार की नई सरकार में बने आठ मंत्री, यहां जानिए पूरी डिटेल
नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस शपथ समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे। नीतीश कुमार के अलावा आठ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली।
राजनीति | Jan 29, 2024 12:11 am IST -
नीतीश कुमार ने नौवीं बार ली सीएम पद की शपथ, जानिए कब-कब बने मुख्यमंत्री?
नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश कुमार ने सीएम पद की पहली बार शपथ मार्च 2020 में ली थी, लेकिन वह केवल सात दिन ही इस पद पर रह सके थे।
बिहार | Jan 28, 2024 05:11 pm IST -
Advertisement
-
'नीतीश सबके हैं', पटना में सीएम आवास के पास लगा पोस्टर
नीतीश कुमार एक बार फिर से महागठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल हो गए हैं। उनके इस फैसले के बाद राजधानी पटना की सड़कें पोस्टरों से भर गई हैं। जिसमें बीजेपी और जेडीयू दोनों दलों के पोस्टर शामिल हैं।
बिहार | Jan 28, 2024 04:09 pm IST -
बिहार में घमासान के बीच लालू यादव की बेटी ने किसे बताया कूड़ा? जानें बाकी भाई-बहनों ने क्या कहा
बिहार में नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ चल रही सरकार से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और बेटे तेज प्रताप यादव सहित तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। आप भी देखें किसने क्या कहा-
बिहार | Jan 28, 2024 01:16 pm IST -
Advertisement
-
बिहार: एक CM और 2 डिप्टी सीएम का फॉर्मूला तय, BJP कोटे से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को अहम जिम्मेदारी
आरजेडी के साथ गठबंधन समाप्त करते हुए नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही बीजेपी के साथ नई सरकार के गठन का भी ऐलान कर दिया गया। बिहार की इस नई सरकार में एक सीएम और दो डिप्टी सीएम का फार्मूला अपनाया गया है।
बिहार | Jan 28, 2024 01:20 pm IST -
'बिहार में बहार है, बिना मांझी सब बेकार है', सियासी घमासान के बीच चर्चाओं में आया पटना में लगा बैनर
बिहार में चल रहे सियासी घमासान के बीच पटना में लगे कुछ बैनरों की वीडियो सामने आई है। ये बैनर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी के पटना स्थित आवास के बाहर लगे हैं।
बिहार | Jan 28, 2024 09:51 am IST -
Advertisement
-
बिहार में उथल-पुथल के बीच लालू परिवार पर ED का बड़ा खुलासा, 'लैंड फॉर जॉब' मामले में बढ़ी टेंशन
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट ने लालू परिवार की टेंशन एक बार फिर बढ़ा दी है। लैंड फॉर जॉब मामले में दाखिल एक चार्जशीट के अनुसार ईडी ने राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।
बिहार | Jan 28, 2024 07:58 am IST -
जीतनराम मांझी ने भी खोले अपने पत्ते, बताया बिहार के सियासी तूफान में देंगे किसका साथ?
जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के बिहार विधानसभा में चार सदस्य हैं। पार्टी प्रमुख ने राजनीतिक उठापटक के बीच अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।
बिहार | Jan 27, 2024 08:17 pm IST -
Advertisement
-
बिहार में सियासी हलचल के बीच कई जिलों के डीएम का ट्रांसफर, पटना के जिलाधिकारी बने शीर्षत कपिल
पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गोपालगंज और लखीसराय समेत कई जिलों के डीएम का ट्रांसफर कर दिया गया है। पटना के मौजूदा डीएम चंद्रशेखर सिंह को सचिवालय में भेजा गया है।
बिहार | Jan 26, 2024 08:37 pm IST -
बिहार में फिर होगी बीजेपी-जेडीयू की सरकार! पूर्व सीएम मांझी ने भी दिए 'खेला होने' के संकेत
बिहार में सियासी पारा एक बार फिर बढ़ गया है। इस पारे के बढ़ने के संकेत पूर्व सीएम मांझी ने भी दे दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "आज ही हो जाएगा का जी, खेला और क्या?"
बिहार | Jan 26, 2024 01:59 pm IST -
Advertisement
-
पटना में सड़क किनारे खड़े ट्रक में हाईवा ने मारी जोरदार टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर है। यहां एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है।
बिहार | Jan 26, 2024 01:02 pm IST -
क्या नीतीश कुमार फिर मारेंगे पलटी? इन तीन नेताओं की दिल्ली रवानगी से चर्चा तेज
बिहार में सियासी हलचल के बीच बीजेपी और जेडीयू के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से पलटी मारने वाले हैं और बीजेपी के साथ आने वाले हैं।
बिहार | Jan 25, 2024 05:03 pm IST -
Advertisement
-
UP के बाद बिहार के इस जिले में बंद किए गए सभी 8वीं तक के स्कूल, इस वजह से लिया गया फैसला
बिहार की राजधानी पटना के सभी स्कूलों में डीएम ने छुट्टियां बढ़ा दी हैं। जानकारी के मुताबिक, जिलाधिकारी ने कक्षा 8वीं तक के स्कूली बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं।
एजुकेशन | Jan 23, 2024 08:24 pm IST -
दो किलो धान के लिए मासूम की हत्या! पेड़ से लटका मिला शव; जानें पुलिस ने क्या कहा
पटना में महज दो किलो धान के लिए एक मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। मासूम का शव एक पड़े से लटकता हुआ मिला है। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर चोरी के शक में हत्या करने का आरोप लगाया है।
बिहार | Jan 21, 2024 01:14 pm IST -
Advertisement
-
नीतीश कुमार गांधी मैदान में जो वादा किया, आज उसे पूरा करके दिखाया- तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि बिहार में जंगलराज है, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि राज्य में इतना कम हो रहा है तो क्या यहां जंगलराज हो सकता है?
बिहार | Jan 13, 2024 06:30 pm IST -
राजधानी पटना में बदमाश बेखौफ, महिला की गला काटकर हत्या; 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। वहीं महिला का शव सड़क के किनारे मिला है। हत्या के 24 घंटे बाद अभी तक महिला की शिनाख्त तक नहीं हो सकी है।
बिहार | Jan 13, 2024 08:46 am IST -
बिहार: BA की एक छात्रा से दो युवकों ने किया रेप, फिर वीडियो बना वायरल करने की दी धमकी; एक गिरफ्तार
पटना में बीए की एक छात्रा से होटल में दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद आरोपियों ने घटना की वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे डाली। इसके बाद लड़की के परिजनों ने थानें में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने जाल बिछाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
बिहार | Jan 12, 2024 04:45 pm IST -
बीजेपी का 'यादव रथ' लेकर बिहार जा रहे MP के सीएम मोहन, देखें तेजस्वी का कैसा रहा रिएक्शन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इसी महीने बिहार का दौरा करने वाले हैं। यह भी माना जा रहा है कि बीजेपी ने यादव वोट बैंक में सेंधमारी की शुरुआत मोहन यादव के इसी दौरे के साथ कर दी है। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम मोहन यादव के बिहार आने पर बयान दिया है।
बिहार | Jan 12, 2024 01:21 pm IST