PRICE
-
Petrol-Diesel: लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम, दिल्ली में वापस 68 के पार पहुंचा डीजल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद देश की तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार की जा रही है, सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों मे बढ़ोतरी की गई है। लगातार 5 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है उसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 81 पैसे और डीजल 69 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
बिज़नेस | Jul 09, 2018 09:37 am IST -
Petrol-Diesel: लगातार तीसरे दिन बढ़े दाम, 3 दिन में पेट्रोल 43 पैसे और डीजल 38 पैसे महंगा
लगभग 5 हफ्ते तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती या स्थिरता के बाद तेल कंपनियों ने इस हफ्ते फिर से दाम बढ़ाना शुरू किए हैं और शनिवार को लगातार तीसरे दिन दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार 3 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है उसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 43 पैसे और डीजल 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
बिज़नेस | Jul 07, 2018 10:30 am IST -
Advertisement
-
Petrol-Diesel: 5 हफ्ते बाद फिर बढ़ गए दाम, जानिए अब कितनी चुकानी पड़ेगी कीमत
Petrol-Diesel: लगभग 5 हफ्ते तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती या स्थिरता के बाद तेल कंपनियों ने गुरुवार को फिर से दाम बढ़ा दिए हैं। 29 मई के बाद तेल कंपनियां या तो लगातार दाम घटा रही थीं या फिर भाव स्थिर बने हुए थे लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से आई तेजी और घरेलू स्तर पर डॉलर के मुकाबले रुपए में आए दबाव की वजह से गुरुवरा को तेल कंपनियों ने फिर से दाम बढ़ाने का फैसला किया है।
बिज़नेस | Jul 05, 2018 08:40 am IST -
पेट्रोल-डीजल और महंगा होने का खतरा बढ़ा, कच्चे तेल का भाव 43 महीने के ऊपरी स्तर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से हुई बढ़ोतरी की वजह से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के और महंगा होने का खतरा बढ़ गया है, विदेशी बाजार में कच्चे तेल का भाव करीब 43 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है, ऊपर से घरेलू करेंसी रुपए पर भी दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है
बिज़नेस | Jul 03, 2018 10:29 am IST -
Advertisement
-
हर 4 सेकेंड से कम में टू-व्हीलर बेचकर Hero Motocorp का विश्व रिकॉर्ड, लेकिन मोटरसाइकल और स्कूटर के दाम भी बढ़ाए
दुनिया में सबसे ज्यादा टू व्हीलर बेचने वाली कंपनी बन चुकी भारतीय कंपनी Hero Motocorp ने जून तिमाही के दौरान टू व्हीलर बिक्री का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और किसी एक तिमाही में बिक्री का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार को कंपनी की तरफ से जारी किए गए जून तिमाही के बिक्री आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने जून तिमाही में 21 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर्स की बिक्री की है जो दुनिया की किसी भी टू-व्हीलर कंपनी की तरफ से किसी भी तिमाही में बचे गए सबसे अधिक टू-व्हीलर्स हैं
ऑटो | Jul 03, 2018 11:09 am IST -
Gold Rate Today: कमजोर मांग से सोने के भाव में आई नरमी, चांदी का भाव भी घटा
Gold Rate Today:कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की नरम मांग से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपये गिरकर 31,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं के उठाव घटने से चांदी पर दबाव देखा गया। चांदी 250 रुपये गिरकर 40,350 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।
बाजार | Jul 02, 2018 04:54 pm IST -
Advertisement
-
LPG सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर भी महंगा
महंगे पेट्रोल और डीजल की मार से परेशान आम आदमी को एक और झटका लगा है, तेल और गैस कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। आज से देशभर में सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर महंगा हो गया है। इतना ही नहीं तेल और गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है।
बिज़नेस | Jul 01, 2018 10:20 am IST -
Gold Price Today : महीने के आखिरी दिन इतना गया सोने का दाम, चांदी की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
वैश्विक बाजारों में स्थिर रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग कमजोर रहने के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 60 रुपए गिरकर 31,420 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, चांदी 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर स्थिर रही।
बाजार | Jun 30, 2018 04:37 pm IST -
Advertisement
-
मोबाइल के बाद अब ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में तहलका मचाने की तैयारी में है जियो, एयरटेल के साथ छिड़ेगा प्राइस वार
जियो के लॉन्च होने से ब्रॉडबैंड स्पेस में बादशाहत रखने वाली कंपनी एयरटेल के साथ ब्रॉडबैंड क्षेत्र में प्राइस वार का आगाज हो सकता है। आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने 100 एमबीपीएस डेटा स्पीड के साथ वीडियो और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सर्विस देने की बात कही है। इसका टैरिफ 1000 से 1500 रुपए हो सकता है।
बिज़नेस | Jun 28, 2018 01:28 pm IST -
एथनॉल का भाव 2.85 रुपए बढ़ा, पहली बार बी श्रेणी के शीरे से तैयार एथनॅाल का भी दाम तय
चीनी के रिकार्ड उत्पादन से इसकी कीमतों में गिरावट और मिलों पर गन्ना किसानों के भारी बकाए की समस्या के बीच सरकार ने निम्न श्रेणी के शीरे (सी-मोलैसेस) से उत्पादित एथनॉल का भाव 2.85 रुपए बढ़ाकर 43.70 रुपए प्रति लीटर कर दिया है। यह दर दिसंबर 2018 से शुरू हो रहे नए सत्र के लिए होगी। इसके साथ साथ पहली बार बी श्रेणी के शीरे से उत्पादित एथनॉल का भी मूल्य तय किया गया है और इसे 47.49 रुपए प्रति लीटर रखा है ताकि मिले एथनॅाल के उत्पादन की ओर अधिक प्रेरित हों।
बिज़नेस | Jun 27, 2018 06:10 pm IST -
Advertisement
-
Gold Rate Today: सोने के भाव में हल्की नरमी, चांदी का भाव 120 रुपए घटा
रम वैश्विक संकेतों तथा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज लगातार दूसरे दिन नीचे आया और 25 रुपये टूटकर 31,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं की मांग घटने से चांदी भी 120 रुपये गिरकर 41 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से नीचे आ गयी।
बाजार | Jun 27, 2018 05:08 pm IST -
खुशखबरी! पेट्रोल और डीजल के इतने घट गए दाम, ये रही आज की कीमतें
दुपहिया और कार से चलने वालों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। 29 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का सिलसिला आज भी जारी रहा।
बिज़नेस | Jun 26, 2018 09:17 am IST -
Advertisement
-
हॉनर का ये फोन हो गया अब और भी सस्ता, कंपनी ने नए फीचर्स भी किए एड
अगर आप नया फोन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन हॉनर 7एक्स की कीमत में कटौती तो की ही है साथ में नए फीचर्स भी बढ़ाए हैं।
गैजेट | Jun 25, 2018 08:31 pm IST -
ASUS जेनफोन 5Z भारत में कल देगा दस्तक, OnePlus 6 को देगा टक्कर
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ASUS ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन जेनफोन 5Z को भारत में लॉन्च करने तैयारी कर ली है। कंपनी 26 जून यानी मंगलवार को इस स्मार्टफोन को पेश करने जा रही है। फ्लिपकार्ट पर ASUS के एक स्मार्टफोन का टीजर देखा जा सकता है।
बिज़नेस | Jun 25, 2018 05:30 pm IST -
Advertisement
-
16एमपी रिअर कैमरा और 4जीबी रैम वाला वीवो वी9 यूथ हुआ सस्ता, इतनी घट गई कीमत
अगर आप स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। चीनी हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो के लोकप्रिय डिवाइस वीवो वी9 यूथ की कीमत पूरी एक हजार रुपए घट गई है।
फायदे की खबर | Jun 23, 2018 10:47 am IST -
पेट्रोल-डीजल: तेल कंपनियों ने घटाई कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या है दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उठाव के बावजूद गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से कटौती की है। गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में 11 पैसे से लेकर 16 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई है जबकि डीजल की कीमतों में 10 पैसे से लेकर 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। गुरुवार को हुई कटौती के बाद मुंबई में अब पेट्रोल का दाम 84 रुपए के नीचे और डीजल का दाम 72 रुपए के नीचे आ गया है
बिज़नेस | Jun 21, 2018 09:16 am IST -
Advertisement
-
मर्सिडीज ने लॉन्च किया एएमजी एस 63 कूपे, दुर्घटना से बचाने वाली तकनीक से लैस इस कार की कीमत है 2.55 करोड़
लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने ड्रीम कार सेगमेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करते हुए मर्सिडीज-एएमजी एस 63 कूपे को लांच किया। भारत में नई मर्सिडीज-एएमजी एस 63 कूपे की एक्स-शोरूम कीमत 2.55 करोड़ रुपए है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि यह टू-डोर कूपे ट्विन-स्क्रॉल टर्बोचार्जर्स वाले 4.0-लीटर वी8 बाइटर्बो इंजन की शक्ति से संचालित होती है।
ऑटो | Jun 19, 2018 02:45 pm IST -
जीप कंपास का 'बेडरॉक' वैरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत है 17.53 लाख रुपए
जीप कंपास का उत्पादन करने वाली कंपनी एफसीए इंडिया ने सोमवार को जीप कंपास 'बेडरॉक' को लांच किया। यह एक लिमिटेड एडिशन कार है जिसे बाजार में कंपास की एक साल से भी कम समय के भीतर 25,000 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा छूने के बाद लाया गया है।
ऑटो | Jun 19, 2018 01:05 pm IST -
पेट्रोल-डीजल: 4 दिन बाद कीमतों में कटौती, मुंबई में 12 तो दिल्ली में 8 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
लगातार 4 दिन तक भाव स्थिर रहने के बाद तेल कंपनियों ने मंगलवार को फिर से पेट्रोल की कीमतों में कटौती की है, हालांकि डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में में पेट्रोल की कीमतों में 8 पैसे प्रति लीटर और दिल्ली में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है
बिज़नेस | Jun 19, 2018 01:00 pm IST -
लेफोन ने 7,999 रुपए में लॉन्च किया डेजन 6ए स्मार्टफोन, डुअल रियर कैमरे और फेस अनलॉक फीर से है लैस
चीनी स्मार्टफोन निर्माता लेफोन ने सोमवार को डेजन 6ए के साथ एक नया स्मार्टफोन ब्रांड डेजन लॉन्च किया। डेजन 6ए की कीमत 7,999 रुपए है। 5.7 इंच वाले डेजन 6ए में 18:9 एचडी डॉलर (1440x720) एलटीपीएस डिस्प्ले दी गई है, जो हाई डेफिनेशन पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है।
गैजेट | Jun 18, 2018 06:10 pm IST