PRICE
-
2 महीने में 29 प्रतिशत घटा सोने का आयात, भाव में आ सकती है गिरावट
वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान देश में सोने के आयात में गिरावट देखी जा रही है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2018-19 के शुरुआती 2 महीने यानि अप्रैल और मई के दौरान देश में सोने के आयात में करीब 29 प्रतिशत क गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल और मई के दौरान देश में कूल 40425.45 करोड़ रुपए के सोने का आयात हुआ है जबकि 2017-18 में इस दौरान देश में 56800.87 करोड़ रुपए का सोना देश में इंपोर्ट हुआ था
बाजार | Jun 18, 2018 12:47 pm IST -
पेट्रोल-डीजल: और घट सकते हैं दाम, कच्चे तेल का भाव 10 हफ्ते के निचले स्तर तक लुढ़का
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 दिन से किसी तरह की कटौती नहीं हुई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इनके दाम और घट सकते हैं क्योंकि विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी कटौती हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी कच्चे तेल का भाव घटकर ढाई महीने के निचले स्तर तक आ गया है जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम करीब डेढ़ महीने के निचले स्तर पर है।
बिज़नेस | Jun 18, 2018 09:28 am IST -
Advertisement
-
पेट्रोल-डीजल: 2 दिन बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल किया सस्ता, लेकिन रुपया कमजोर होने से फिर दाम बढ़ने की आशंका
शुक्रवार को हुई कटौती के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम 20 मई के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है और 29 मई को छुए रिकॉर्ड स्तर से 2.08 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि तेल कंपनियों की तरफ से शुक्रवार को डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है
बिज़नेस | Jun 15, 2018 12:59 pm IST -
टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया टिगोर का बज एडिशन, कीमत है इसकी 5.58 लाख रुपए से शुरू
टाटा मोटर्स ने आज अपनी सेडान कार टिगोर का लिमिटेड एडिशन टिगोर बज नाम से लॉन्च किया है। दिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 5.58 लाख रुपए से 6.57 लाख रुपए के बीच है।
ऑटो | Jun 13, 2018 03:00 pm IST -
Advertisement
-
पेट्रोल-डीजल: 14 दिन बाद कीमतों की कटौती पर लगा ब्रेक, कच्चे तेल में स्थिरता का असर
लगातार 14 दिन तक दाम घटाने के बाद आज बुधवार को तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल के भाव में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। देशभर में पेट्रोल और डीजल का भाव मंगलवार वाले स्तर पर ही है
बिज़नेस | Jun 13, 2018 12:33 pm IST -
Gold Rate Today: ट्रंप और किम कि मुलाकात से 150 रुपए सस्ता हुआ सोना, लेकिन चांदी का भाव 1100 रुपए से ज्यादा बढ़ गया
वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और स्थानीय जौहरियों की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में आज गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सोना 150 रुपए टूटकर 31,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी 1,110 रुपए चढ़कर 41,560 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई
बाजार | Jun 12, 2018 04:52 pm IST -
Advertisement
-
सोने का भाव 32000 रुपए के नीचे, कमजोर मांग का दिखा असर
वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच घरेलू आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग कम रहने के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये टूटकर 31,950 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। यही रुख चांदी में भी देखा गया और यह 650 रुपये घटकर 40,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
बाजार | Jun 11, 2018 04:42 pm IST -
पेट्रोल-डीजल: 68 रुपए के नीचे आया डीजल, लगातार 13 दिन से भाव में कटौती
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए भाव के मुताबिक 13 दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों 1.85 रुपए और डीजल की कीमतों में 1.36 रुपए प्रति लीटर की कटौती हुई है। रविवार को दिल्ली में डीजल के दाम 15 पैसे और पेट्रोल के दाम 20 पैसे कम हुए हैं
बिज़नेस | Jun 11, 2018 09:01 am IST -
Advertisement
-
फुटबाल वर्ल्ड कप में बरसेंगे 53 अरब रुपए के ईनाम, विजेता टीम को मिलेंगे 225 करोड़
अगले हफ्ते से रूस में शुरू होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2018 में अरबों रुपए ईनाम के तौर खिलाड़ीयों और टीमों को दिए जाएंगे। विजेता टीम को सिर्फ फुटबॉल की बादशाहत और 18 कैरेट की चमचमाती सोने की ट्रोफी ही नहीं मिलेगी, बल्कि टीम पर पैसों की बरसात भी होगी। 14 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले फुटबाल के इस महाकुंभ में दुनियाभर से 32 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं।
बिज़नेस | Jun 07, 2018 08:54 pm IST -
Xiaomi ने 10000 से कम कीमत में Redmi Y2 किया लॉन्च, जानिए क्या हैं इसके फीचर्स
भारत के स्मार्टफोन बाजार में सबसे ज्यादा फोन बेचने वाली चीनी कंपनी Xiaomi ने अपना नया स्मार्टफोन Redmi Y2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 9999 रुपए रखी है, इतना ही नहीं अगर इस फोन को ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करके खरीदेंगे तो 500 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा।
गैजेट | Jun 07, 2018 04:19 pm IST -
Advertisement
-
हफ्ते में पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 43 पैसे सस्ता, मंगलवार को लगातार 7वें दिन घटे दाम
लगातार 16 दिन तक दाम बढ़ाने के बाद अब तेल कंपनियां लगातार दाम घटा भी रही है लेकिन जिस रफ्तार से कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी उस रफ्तार से कटौती नहीं हो रही है। मंगलवार को तेल कंपनियों ने लगातार 7वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है, लगातार 7 दिन हुई कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम रिकॉर्ड स्तर से 60 पैसे और डीजल 43 पैसे सस्ता हुआ है। लगातार 16 दिन में जब दाम बढ़ रहे थे तो दिल्ली में पेट्रोल 3.80 रुपए और डीजल 3.38 रुपए सस्ता हुआ था
बिज़नेस | Jun 05, 2018 08:52 am IST -
उत्तर प्रदेश की मिलों की धमकी के बाद 100 रुपए बढ़ गया चीनी का भाव
चीनी की कम कीमत की मार से घाटे की मार झेल रही उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों की अगले सीजन में पेराई नहीं करने की धमकी के बाद सोमवार को दिल्ली में चीनी की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। थोक बाजार में चीनी कीमतों में 100 रुपये प्रति क्विन्टल की तेजी आई। चीनी मिल डिलीवरी एम-30 और एस-30 की कीमतें 100 - 100 रुपये की तेजी के साथ कारोबार के अंत में क्रमश: 3,050 - 3,220 रुपये और 3,040 - 3,210 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।
बाजार | Jun 04, 2018 04:26 pm IST -
Advertisement
-
moto g6 हुआ लॉन्च, कीमत 11999 रुपए से शुरू, जानिए क्या हैं इसके खास फीचर्स
अमेरिकन मोबाइल कंपनी मोटोरोला ने अपना नया मोबाइल भोन moto g6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 13999 रुपए रखी है, इसके अलावा moto g6 Play की शुरुआती कीमत 11999 रुपए रखी गई है। शुरुआत में इस फोन को Amazon या फिर Moto HUB पर खरीदा जा सकता है। मोटोरोला की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 6 जून तक फोन की खरीदारी पर कई आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
गैजेट | Jun 04, 2018 01:20 pm IST -
12 दिन में 1.5 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ डॉलर, आपको इससे फायदा होने के साथ नुकसान भी
अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपए में पिछले 12 दिन से जोरदार रिकवरी देखी जा रही है, आज डॉलर का भाव घटकर 66.85 रुपए तक आ गया है जो करीब 4 हफ्ते में सबसे अधिक भाव है, 12 दिन पहले डॉलर का भाव 68.47 रुपए के ऊपरी स्तर तक चला गया था, लेकिन अब डॉलर सस्ता हो रहा है और रुपए में मजबूती आने लगी है, रुपए में आई इस मजबूती का असर हम सबकी जेब पर पड़ सकता है।
बाजार | Jun 04, 2018 10:18 am IST -
Advertisement
-
78 रुपए के नीचे आया पेट्रोल, आगे और सस्ता होने की उम्मीद
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज की कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल का भाव 78 रुपए प्रति लीटर के नीचे और डीजल का भाव 69 रुपए के नीचे आ गया है। सोमवार को डीजल में 14 पैसे और पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। 6 दिन में रिकॉर्ड ऊंचाई से पेट्रोल सिर्फ 47 पैसे और डीजल मात्र 34 पैसे घटा है
बिज़नेस | Jun 04, 2018 08:17 am IST -
2 महीने में 50 प्रतिशत बढ़ा आलू का थोक भाव, लेकिन उत्पादन 5 करोड़ टन से ज्यादा
देश की प्रमुख आलू मंडी आगरा में 2 महीने में आलू के थोक भाव में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। 2 महीने पहले यानि मार्च अंत में आगरा मंडी में आलू का थोक भाव 830 रुपए प्रति क्विंटल था जो अब बढ़कर 1250 रुपए प्रति क्विंटल तक आ गया है।
बाजार | May 31, 2018 02:12 pm IST -
Advertisement
-
इंडियन ऑयल ने ग्राहकों से बुधवार सुबह कर डाला ‘भद्दा मजाक’, पेट्रोल 60 पैसे नहीं बल्कि 1 पैसा किया सस्ता
बुधवार सुबह 16 दिन बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की सिर्फ खबर तक ही सीमित रही। इंडियन ऑयल ने पेट्रोल में 60 पैसे नहीं बल्कि सिर्फ 1 पैसे की कटौती की है। अब इंडियन ऑयल की तरफ से बुधवार के लिए पेट्रोल और डीजल के जो ताजा भाव जारी किए गए हैं उनमें मंगलवार के मुकाबले पेट्रोल की कीमतों में सिर्फ 1 पैसे की कटौती है जबकि पहले 60 पैसे की कटौती बताई गई थी।
बिज़नेस | May 30, 2018 11:02 am IST -
पेट्रोल-डीजल: 16 दिन बाद दाम में पहली कटौती, पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 56 पैसे सस्ता
16 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एकतरफा तेजी के बाद आज बुधवार को पहली बार कटौती हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाई हैं। हालांकि लगातार 16 दिन तक दाम जिस तरह से बढ़े हैं उसके सामने आज हुई कटौती नाम मात्र है। आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 56 पैसे सस्ता हुआ है।
बिज़नेस | May 30, 2018 08:29 am IST -
Gold Rate Today : कमजोर वैश्विक रुख से लगातार तीसरे दिन भी सोने की कीमतों में आई कमी, चांदी चमकी
कमजोर वैश्विक रुख तथा स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में कमी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें मंगलवार को लगातार तीसरे दिन नीचे आईं। सोने का भाव 105 रुपए टूटकर 31,860 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
बाजार | May 29, 2018 03:37 pm IST -
पेट्रोल-डीजल के 2-3 रुपए सस्ता होने की उम्मीद बढ़ी, क्रूड ऑयल सस्ता होने के साथ रुपए में आया उछाल
ट्रोल-डीजल की मार्केट के जानकारों के मुताबिक हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में जिस तरह से गिरावट आई है और रुपए में जो रिकवरी देखने को मिल रही है, उसे देखते हुए लग रहा है कि इस हफ्ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-5 प्रतिशत तक यानि 2-3 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो सकती है
बिज़नेस | May 28, 2018 01:33 pm IST