SOLD
-
रूस में उत्तर कोरियाई सेना पहुंचने के बाद घबराया ब्रिटेन, अब चीन से की ये अपील
उत्तर कोरिया द्वारा रूस की मदद के लिए अपने सैनिक भेजने के बाद अब चीन की ओर से भी ऐसे कदम उठाए जाने की आशंका बढ़ गई है। लिहाजा चीन के 2 दिवसीय दौरे पर बीजिंग पहुंचे ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने चीन से रूस की मदद न करने का आग्रह किया है।
एशिया | Oct 19, 2024 03:30 pm IST -
बेरूत में बड़े बेआबरू हुए हिजबुल्लाह लड़ाके, इजरायल कर रहा "बुलडोजर से हमला"; 2 लेबनानी सैनिकों की मौत
लेबनान की राजधानी में इजरायली सेना लगातार हमले कर रही है। ताजा एयरस्ट्राइक में 2 लेबनानी मारे गए हैं। इससे पहले हमले में 22 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। इन हवाई हमले में दो आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। इजरायली बमबारी के कारण अपना घर छोड़कर भागने वाले विस्थापितों की संख्या बढ़ गई है।
अन्य देश | Oct 11, 2024 09:53 pm IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान और अफगान सेनाओं में सीमा पर भिड़ंत, 16 अफगानी लड़ाके ढेर
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेना में सीमा पर बड़ी भिड़ंत की खबर सामने आ रही है। इस दौरान अफगानिस्तान के 16 लड़ाके मारे गए हैं। घटना में 27 लोग घायल हुए हैं।
एशिया | Oct 09, 2024 10:51 pm IST -
ब्रिटेन में 43 लाख रुपये तक में बेची जा रही थी "नगा मानव की खोपड़ी", भारत ने किया हस्तक्षेप; जानें पूरा मामला
ब्रिटेन में नगा मानवों की खोपड़ी की ऑनलाइन बिक्री के मामले ने बवाल मचा दिया है। इस खोपड़ी का क्या किया जाना था, इसके बारे में कोई उल्लेख नहीं मिला है।
यूरोप | Oct 09, 2024 06:32 pm IST -
Advertisement
-
दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ भीषण जमीनी जंग में मारा गया इजरायली कमांडर, 8 अन्य सैनिकों की भी मौत
दक्षिणी लेबनान में जमीनी अभियान चला रही इजरायली सेना को हिजबुल्लाह के साथ जंग में भारी नुकसान होने की खबर सामने आ रही है। इस लड़ाई में इजरायल का एक कमांडर ढेर हो गया है। साथ ही 8 अन्य सैनिक भी मारे गए हैं।
अन्य देश | Oct 02, 2024 09:23 pm IST -
यूक्रेन सेना ने 11 टैंकों और 20 बख्तरबंद वाहनों के साथ की थी रूस में घुसपैठ, सीमा के करीब जारी है भयानक जंग
रूस और यूक्रेन के बीच कुर्स्क क्षेत्र में जंग अभी भी जारी है। 2 दिनों पहले यूक्रेन की सेना ने रूस के इस इलाके में घुसपैठ की थी। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार यूक्रेनी सेना ने 300 से ज्यादा सैनिकों के साथ 11 टैंकों और 20 बख्तरबंद वाहनों के साथ इलाके में प्रवेश किया था।
यूरोप | Aug 09, 2024 10:15 am IST -
Advertisement
-
अभी भी नहीं टूटा है हमास का हौसला, दक्षिण गाजा के घातक हमले में 8 इजरायली सैनिकों को उतार दिया मौत के घाट
इजरायली हमले में पूरी तरह तबाह हो जाने के बाद भी हमास ने अभी हार नहीं मानी है। दक्षिणी गाजा में हमास के खिलाफ अभियान चला रहे इजरायली सैनिकों पर आतंकियों ने बड़ा घातक हमला किया है। हमास के इस हमले में 8 इजरायली सैनिक मारे गए हैं।
अन्य देश | Jun 16, 2024 10:38 am IST -
द्वितीय विश्व युद्ध लड़ चुके सैनिक ने 100 साल की उम्र में की प्रेमिका से शादी, बाइडेन और मैक्रों बने मेहमान
द्वितीय विश्व युद्ध लड़ चुके एक सैनिक को 100 साल की उम्र में प्यार हो गया। लिहाजा उन्होंने अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली। खास बात यह है कि पूर्व सैनिक ने अपनी यह शादी उसी जगह रचाई, जहां उन्होंने 1944 में जंग लड़ी थी।
यूरोप | Jun 09, 2024 12:33 pm IST -
Advertisement
-
रूस ने अमेरिकी सैनिक को किया गिरफ्तार, प्रेमिका से मिलने के बहाने दक्षिण कोरिया से गया था मॉस्को
रूस और अमेरिका में यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव चरम पर है। इसी बीच अमेरिकी सैनिक को रूस की पुलिस ने गिरफ्तार करके उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजवा दिया है। अमेरिकी सैनिक पर रूस में चोरी करने का आरोप है।
यूरोप | May 24, 2024 10:19 pm IST -
यूक्रेन युद्ध में श्रीलंका के 16 पूर्व सैनिकों की मौत, हताश जेलेंस्की को अमेरिका देगा 2 अरब डॉलर के अतिरिक्त हथियार
अमेरिका इजरायल के बाद अब यूक्रेन पर भी रहम दिल दिखा रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकंन ने अपने कीव दौरे के दौरान यूक्रेन को 2 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के हथियार यूक्रेन को देने के सौदे को मंजूरी दी है। वहीं यूक्रेन युद्ध में अपने 16 पूर्व सैनिकों के मारे जाने से श्रीलंका परेशान है।
अमेरिका | May 15, 2024 07:02 pm IST -
Advertisement
-
यूक्रेन को चाहिए 5 लाख से ज्यादा सैनिक, संसद ने बना दिया अनिवार्य सैन्य भर्ती का ये विवादित कानून
रूस के साथ युद्ध में हथियारों और सैनिकों की कमी से जूझ रहे यूक्रेन की संसद ने देश में सैन्य भर्ती का नया कानून बनाया है। इससे विवाद खड़ा हो गया है। यूक्रेन की संसद से पारित नए सैन्य भर्ती कानून के मुताबिक हर किसी को सेना में भर्ती होकर अपनी सेवा देना अनिवार्य कर दिया गया है।
यूरोप | Apr 11, 2024 06:46 pm IST -
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में आतंकवादियों ने किया घातक हमला, दो सैनिकों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में आतंकियों ने जोरदार हमला किया है। इसमें 2 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। हमला करने के बाद आतंकी फरार हो गए। पाकिस्तान पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। राज्य के मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले की निंदा की है।
एशिया | Mar 06, 2024 05:04 pm IST -
Advertisement
-
खून का प्यासा हुआ जर्मनी का एक सैनिक, बच्चे समेत 4 लोगों को गोलियों से भून डाला
जर्मनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक एक सैनिक कुछ लोगों पर गोलीबारी करने लगा। गोली चलते देख लोगों के बीच भगदड़ मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक सैनिक ने 1 बच्चे समेत 4 लोगों को मौत के घाट उतार चुका था। बाद में उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
यूरोप | Mar 01, 2024 07:42 pm IST -
कैलिफोर्निया में अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 नौसैनिकों की मौत
अमेरिकी सेना का एक हेलीकॉप्टर मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार 5 सैनिक लापता थे। अब उनकी मौत की पुष्टि कर दी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सैनिकों की मौत पर गहरा दुख जाहिर किया है।
अमेरिका | Feb 08, 2024 08:15 pm IST -
Advertisement
-
रूस ने कहा-"यूक्रेन ने अपने ही लोगों को मारा", सैन्य विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के शव देने से किया इनकार
रूस ने यूक्रेन को सैन्य विमान दुर्घटना में मारे गए कैदियों का शव देने से इनकार कर दिया है। रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने अपने ही सैनिकों को हवाई हमले में मार गिराया। हालांकि यूक्रेन ने रूस के आरोपों को गलत बताया है।
यूरोप | Feb 03, 2024 03:12 pm IST -
उत्तरी इराक में सैन्य अड्डे पर घुसपैठ के इरादे से हुआ भीषण हमला, अपने 5 सैनिकों की मौत से बौखलाया तुर्की
इराक में एक सैन्य हवाई अड्डे पर हुए भीषण हमले में तुर्की के 5 सैनिकों की मौत हो गई है। इससे तुर्की की सरकार भड़क उठी है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए कुर्द लड़ाकों को जिम्मेदार ठहराया है। इसके पहले के हमलों में भी तुर्की के 12 सैनिकों की मौत हो चुकी है।
एशिया | Jan 13, 2024 11:33 am IST -
Advertisement
-
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच UAE ने कर दिया वह काम, जिसे नहीं कर सका कोई देश, दोनों पक्षों के सैकड़ों सैनिक लौटे वापस
रूस-यूक्रेन युद्ध लगातार जारी है। जबकि इस युद्ध का अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। यूक्रेन के पास गोला-बारूद और हथियारों की भारी कमी हो गई है। जेलेंस्की इस वजह से निराश हैं। अकेले अमेरिका की मदद से यूक्रेन अब ज्यादा दिन रूस से जंग लड़ पाने की स्थिति में नहीं है। इस बीच यूएई ने दोनों देशों में बड़ा समझौता कराया है।
यूरोप | Jan 04, 2024 08:47 am IST -
गाजा में फिर मजबूत होने लगा हमास आतंकी संगठन, 13 इजरायली सैनिकों को कर दिया ढेर
इजरायल को पिछले 2 दिनों में हमास के साथ जंग लड़ते बड़ा झटका लगा है। इन 2 दिनों में हमास के आतंकियों ने इजरायल के 13 सैनिकों को मार दिया है। इससे गाजा में दोबारा हमास के मजबूत होने का संकेत भी मिलने लगा है। वहीं इजरायली सेना के हमले में 2 दिनों में करीब 200 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
अन्य देश | Dec 24, 2023 06:25 pm IST -
कड़कड़ाती ठंड, खाने में सूखी रोटी फिर भी चेहरे पर मुस्कान लिए देश की रक्षा करते हैं फौजी, Video देख लगेंगे रोने
देश की रक्षा के लिए हिंद फौज दिन रात एक कर सीमा पर डटे रहते हैं ताकि इस देश के नागरिक चैन से सांस ले पाएं। इस दौरान उन्हें ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिसके बारे में हम कभी सपने में भी नहीं सोच सकते हैं।
वायरल न्यूज | Dec 09, 2023 01:59 pm IST -
गाजा में मारा गया भारतीय मूल का ये सैनिक, जाने कैसे और किस लिए गया था फिलिस्तीन
गाजा में भारतीय मूल के एक सैनिक की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार गाजा में अब तक भारतीय मूल के कम से कम 4 सैनिकों की युद्ध के दौरान जान जा चुकी है। ये सभी इजरायल की ओर से हमास से जंग लड़ रहे थे।
अन्य देश | Dec 07, 2023 08:40 pm IST