TCS
-
Amazon महज 23 साल में बन गई रिलायंस से 8 गुना बड़ी कंपनी, बेजोस को बनाया दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon को आज अपना कारोबार शुरु किए पूरे 23 साल हो गए हैं इन 23 सालों में कंपनी ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। Amazon ने अपने संस्थापक जेफ बेजोस को दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति बना दिया है और खुद भी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है।
बिज़नेस | Jul 16, 2018 11:51 am IST -
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 के मार्केट में आया 1.58 लाख करोड़ रुपए का उछाल, TCS रही नंबर वन
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण (Market Cap) में पिछले सप्ताह 1,58,882.34 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की गयी। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के पूंजीकरण में तेज उछाल और शेयर बाजार में मजबूती से कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा। मार्केट कैप के लिहाज से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।
बिज़नेस | Jul 15, 2018 12:02 pm IST -
Advertisement
-
Infosys का Q1 में शुद्ध लाभ 3.7% बढ़कर हुआ 3,612 करोड़ रुपए, बोर्ड ने दी 1:1 बोनस शेयर को मंजूरी
देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी Infosys का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा 3.7 प्रतिशत बढ़कर 3,612 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी को 3,483 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था।
बिज़नेस | Jul 13, 2018 07:36 pm IST -
Stock market Today: सेंसेक्स 36265 पर बंद, TCS और रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचे
Stock market Today: बुधवार को शेयर बाजार में सबसे बड़ी कंपनियों का बोलबाला रहा, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्री जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में आई तेजी की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हरे निशान के साथ बंद होने में कामयाब रहा। हालांकि बड़ी कंपनियों को छोड़ बाजार में अधिकतर कंपनियों में नरमी देखने को मिली है। सेंसेक्स 26.31 प्वाइंट की हल्की बढ़त के साथ 36265.93 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी की बात करें तो वह 1.05 प्वाइंट की मामूली बढ़त के साथ 10948.30 पर बंद हुआ।
बाजार | Jul 11, 2018 04:14 pm IST -
Advertisement
-
TCS के नतीजों के बाद IT सेक्टर ने दिया बाजार को सहारा, सेंसेक्स रिकवर होकर 36300 के करीब पहुंचा
नरमी के साथ शुरुआत के बाद अब आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में अब रिकवरी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी निचले स्तर से रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल सेंसेक्स करीब 55 प्वाइंट की बढ़त के साथ 36295 के ऊपर और निफ्टी 17 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10964 पर कारोबार कर रहा है।
बाजार | Jul 11, 2018 10:10 am IST -
TCS ने बाजार अनुमानों को छोड़ा पीछे, Q1 में मुनाफा 23% बढ़कर हुआ 7,340 करोड़ रुपए
बिक्री के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) ने मंगलवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 23.46 प्रतिशत बढ़कर 7,340 करोड़ रुपए रहा है।
बिज़नेस | Jul 10, 2018 05:47 pm IST -
Advertisement
-
रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 6.5 लाख करोड़ रुपए हुआ, TCS के बाद देश की दूसरी बड़ी कंपनी
देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में मंगलवार को आई तेजी की वजह से इसके बाजार मूल्य में जोरदार इजाफा हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 6.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है और यह टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है।
बिज़नेस | Jul 10, 2018 04:15 pm IST -
सेंसेक्स नया रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंचा, निफ्टी में भी जोरदार उछाल
शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियों के जून तिमाही नतीजों से पहले बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही जिस वजह से बाजार नया रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 304.90 प्वाइंट की जोरदार तेजी के साथ 36239.62 पर बंद हुआ जो सेंसेक्स का अबतक का दूसरा सबसे बड़ा क्लोजिंग स्तर है। निफ्टी की बात करें तो वह भी 94.35 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10947.25 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स ने आज दिन के कारोबार में 36274.33 और निफ्टी ने 10956.90 का ऊपरी स्तर छुआ है
बाजार | Jul 10, 2018 03:56 pm IST -
Advertisement
-
सेंसेक्स 5 महीने की नई ऊंचाई 36000 के पार पहुंचा, TCS के नतीजों से पहले आईटी इंडेक्स मजबूत
देश की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस के जून तिमाही नतीजों से पहले आज शेयर बाजार में खरीदारी देखी जा रही है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 5 महीने की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है, मंगलवार को सेंसेक्स ने एक बार फिर से 36000 के स्तर को पार किया है जो 31 जनवरी के बाद सबसे ऊपरी स्तर है, निफ्टी की बात करें तो वह भी 10900 के करीब कारोबार कर रहा है।
बाजार | Jul 10, 2018 09:47 am IST -
सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 66,626 करोड़ रुपए बढ़ा, TCS को हुआ सबसे अधिक फायदा
सेंसेक्स की शीर्ष दस में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 66,625.60 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही।
बाजार | Jul 08, 2018 04:59 pm IST -
Advertisement
-
आर्थिक आंकड़े, विदेशी संकेत और मानसून की चाल तय करेंगे शेयर बाजार की दिशा, TCS और Infosys के नतीजों पर भी रहेगी नजर
भारतीय शेयर बाजार की चाल इस सप्ताह जारी होने वाले आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों की पहली तिमाही के नतीजों और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिलने वाले संकेतों से तय होगी। इसके अलावा, मानसून की प्रगति, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्
बाजार | Jul 08, 2018 01:13 pm IST -
सेंसेक्स की टॉप सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 47,527 करोड़ रुपए बढ़ा, IT कंपनियों को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की दस शीर्ष कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 47,527.32 करोड़ रुपए बढ़ा। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियां टीसीएस और इंफोसिस फायदे में रहने वाली कंपनियों में अग्रणी रहीं।
बाजार | Jul 01, 2018 05:36 pm IST -
Advertisement
-
सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 32,298 करोड़ रुपए घटा, TCS को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
सेंसेक्स की टॉप 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 32,297.97 करोड़ रुपए घट गया। पिछले हफ्ते टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ा। इस दौरान एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और एचडीएफसी को छोड़ शेष सात शीर्ष कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कम हुआ।
बाजार | Jun 24, 2018 11:55 am IST -
सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 73,872 करोड़ रुपए बढ़ा, TCS ने बनाया रिकॉर्ड
सेंसेक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 73,871.79 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रही। सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सात लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया।
बाजार | Jun 17, 2018 11:49 am IST -
Advertisement
-
TCS बोर्ड ने दी 16,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक को मंजूरी, 2100 रुपए प्रति शेयर पर होगी खरीद
भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) के बोर्ड ने शुक्रवार को 16,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक प्लान को अपनी मंजूरी दे दी है। यह कदम कंपनी के पास उपलब्ध अतिरिक्त नकदी को शेयरधारकों को वापस लौटाने के लिए उठाया गया है।
बिज़नेस | Jun 15, 2018 04:19 pm IST -
सेंसेक्स 35622 और निफ्टी 10817 पर बंद, आईटी और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी
रुपए मे आई गिरावट की वजह से भारतीय शेयर बाजार आज हरे निशान के साथ बंद होने में कामयाब रहा, हालांकि बाजार में बहुत ज्यादा तेजी नहीं आई लेकिन दिन के कारोबार में जो बिकवाली दिखी थी उसे खत्म कर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 22.32 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35622.14 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9.65 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10817.70 पर बंद हुआ है।
बाजार | Jun 15, 2018 04:01 pm IST -
Advertisement
-
फार्मा और आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार मजबूत, सेंसेक्स 35800 के पार
सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 35877.41 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 134.19 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35826.71 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ने भी शुरुआती कारोबार में 10888.90 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 33.15 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10876 पर कारोबार कर रहा है
बाजार | Jun 13, 2018 09:32 am IST -
सेंसेक्स की टॉप 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 50,248 करोड़ रुपए बढ़ा, HDFC Bank को हुआ सबसे ज्यादा लाभ
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 50,248.15 करोड़ रुपए बढ़ गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण इस दौरान सर्वाधिक बढ़ा।
बाजार | Jun 03, 2018 12:28 pm IST -
PM मोदी के 4 साल के दौरान अंबानी, अडानी या टाटा नहीं बल्कि इस ग्रुप की कंपनियों को हुआ सबसे ज्यादा ‘लाभ’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता संभाले हुए पूरे 4 साल हो गए हैं और इस मौके पर उनके 4 साल में किए गए काम का लेखा जोखा किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगें शेयर बाजार में लिस्ट उन बड़ी कंपनियों की जिनकी बाजार मूल्य में पिछले 4 साल के दौरान तेजी से इजाफा हुआ है
बिज़नेस | May 27, 2018 03:39 pm IST -
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 53,133 करोड़ रुपए बढ़ा, TCS को सबसे अधिक लाभ
सेंसेक्स की टॉप 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 53,132.67 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रही।
बाजार | May 27, 2018 12:52 pm IST