राजस्थान में 6 हजार से अधिक वरिष्ठ शिक्षक पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए किस तारीख से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
झारखंड कर्मचारी आयोग की तरफ से सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 7 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे की आंखों में आंसू और आवाज में गुस्सा है। वो अपनी टीचर से सचमुच नाराज है, लेकिन उसका अंदाज इतना ड्रामाटिक और क्यूट है कि आप चाहकर भी इसे सीरियसली नहीं ले सकते।
अगर आप एक सरकारी शिक्षक बनने की प्रबल इच्छा रखते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आया है। मध्य प्रदेश में निकली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके लिए आवेदन कौन नहीं कर सकता है।
राजस्थान में सीनियर टीचर्स पदों पर बंपर भर्ती निकली है। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों को उम्मीदवार नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।
नीतीश सरकार ने शिक्षकों की बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है। इन नियुक्तियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ केवल बिहार की मूल निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।
भारत में खुराफाती दिमाग दौड़ाने वालों की कोई कमी नहीं है। अब इस वीडियो में दिखाई गई तरकीब भी उसी जुगाड़बाजी का नमूना है, जहां देखा जा सकता है कि एक छात्र ने टीचर से बचने के लिए क्लास में फोन छुपाने की ऐसी तरकीब निकाली कि देखने वालों के होश ही उड़ गए।
एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को 9 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सीतामढ़ी के एक स्कूल से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षिका के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे का बाल पकड़कर मारपीट की।
अहमदाबाद के एक स्कूल से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक छात्रा के अभिभावक ने स्कूल शिक्षक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को सात टांके लगे हैं।
शिक्षक बनने की ख्वाइश रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। झारखंड में 1300 से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती निकली है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी क्या है।
पश्चिम बंगाल सहायक शिक्षक भर्ती 2025 शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
छत्तीसगढ़ के 453 सरकारी स्कूलों में कोई शिक्षक नहीं था और 5936 स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक था। अब कोई भी स्कूल ऐसा नहीं है, जहां कोई शिक्षक न हो। सिर्फ एक शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या भी घटकर 1207 रह गई है।
लड़कों का स्कूल बंक करना कोई नई बात नहीं है। हर बच्चे ने अपने स्कूल के दिनों में कभी न कभी “पेट दर्द” या “बुखार” का बहाना बनाया होगा। लेकिन इस लड़के ने तो हद कर दी। ये लड़का बिना कुछ बताए ही स्कूल से गायब हो गया। जिसके बाद उसे स्कूल ले जाने के लिए उसके टीचर अन्य बच्चों की मंडली के साथ उसके घर ही आ धमके।
सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक के कई वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो हमारी पुरानी यादों को ताजा कर देती हैं। स्कूल के दिन, वो दोस्तों के साथ मस्ती, टीचर की डांट, और चीटिंग के वो छोटे-मोटे प्लान, जो कभी कामयाब होते थे तो कभी पकड़े भी जाते थे। ऐसा ही स्कूल का एक किस्सा इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
केंद्र सरकार ने देश भर के शिक्षकों से नेशनल अवॉर्ड के लिए आवेदन मांगे, ऐसे में जो शिक्षक अपने संस्थान में उत्कृष्ट कार्य के लिए इसमें अपना नामांकन कर सकते हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने 21 टीचरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है क्योंकि इन सभी टीचरों ने भर्ती के दौरान फर्जी डिग्री देकर नौकरी हासिल की थी।
मुजफ्फरनगर में एक मुस्लिम शिक्षिका पर छठी क्लास में पढ़ने वाले हिंदू छात्र की चोटी काटने और तिलक मिटाने का गंभीर आरोप लगा है। मामला तितावी थाना क्षेत्र स्थित काजीखेड़ा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है।
पानीपत के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ाने वाली एक मुस्लिम शिक्षिका पर बच्चों से कमला पढ़वाने का आरोप है। मामला बढ़ने पर शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़