1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Teacher's Day 2025: टीचर्स डे पर सिर्फ शिक्षकों को ही नहीं, इन लोगों को भी दें शुभकामनाएं

Teacher's Day 2025: टीचर्स डे पर सिर्फ शिक्षकों को ही नहीं, इन लोगों को भी दें शुभकामनाएं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 05, 2025 06:30 am IST,  Updated : Sep 05, 2025 06:30 am IST

क्या आप भी टीचर्स डे के दिन हर बार सिर्फ अपने शिक्षकों को ही विश करते हैं? अगर हां, तो इस साल टीचर्स डे पर आपको अपनी लाइफ से जुड़े हुए इन खास लोगों को भी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देनी चाहिए।

हैप्पी टीचर्स डे 2025- India TV Hindi
हैप्पी टीचर्स डे 2025 Image Source : FREEPIK

5 सितंबर के दिन हर साल भारत में बड़े जोर-शोर के साथ शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस बात में कोई शक नहीं है कि एक अच्छा टीचर न जाने कितने बच्चों का भविष्य बना सकता है। इसलिए इस दिन ज्यादातर लोग अपने-अपने टीचर्स को शुभकामनाएं भेजते हैं। लेकिन अक्सर लोग उन लोगों को विश करना भूल जाते हैं, जो पेशे से भले ही शिक्षक नहीं हैं लेकिन हर बच्चे के जीवन में ये लोग गुरु की भूमिका ही निभाते हैं।

पैरेंट्स को विश करना न भूलें

हर बच्चे के जीवन में पहले गुरु उसके पैरेंट्स ही होते हैं। बच्चा अपने माता-पिता से काफी कुछ सीखता है। माता-पिता की परवरिश बच्चे को जीवन भर बहुत कुछ सिखाती है। अगर आपको भी यही लगता है कि आपकी पर्सनालिटी में मौजूद कई पॉजिटिव ट्रेट्स कहीं न कहीं आपके माता-पिता की देन हैं, तो आपको इस साल टीचर्स डे पर अपने माता पिता को जरूर विश करना चाहिए। 

दोस्तों को भी दे सकते हैं शुभकामनाएं

जरूरी नहीं है कि जो लोग भी आपको कोई सीख देते हैं, उनकी उम्र आपसे बड़ी हो। आपके बराबर के लोग या फिर उम्र में आपसे छोटे लोग भी आपको शिक्षा दे सकते हैं। अगर आपकी लाइफ में भी ऐसे कुछ दोस्त हैं, जिन्होंने आपको जिंदगी में कुछ न कुछ सिखाया है, तो आपको ऐसे दोस्तों को भी टीचर्स डे की बधाई जरूर देनी चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि वो आपके लिए कितने ज्यादा जरूरी हैं।

सीनियर्स को भी कर सकते हैं विश

टीचर्स डे पर ज्यादातर लोग अपने स्कूल या फिर कोचिंग या फिर कॉलेज के टीचर्स को शुभकामनाएं देते हैं। आप अपने ऑफिस के सीनियर्स को भी टीचर्स डे के दिन विश कर सकते हैं। ऑफिस में काम करने वाले सीनियर्स से आप काम से जुड़ी हुई काफी चीजें सीखते हैं, तो कहीं न कहीं वो भी आपके जीवन में एक शिक्षक की भूमिका निभाते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल