पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस पार्टी का नाम जनता उन्नयन पार्टी रखा है। पार्टी का नाम और झंडा तय करने के साथ ही हुमायूं कबीर ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवार भी तय कर लिए हैं। उन्होंने खुद दो सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं, दो अन्य सीटों पर हुमायूं कबीर नाम के दो अलग-अलग लोगों को टिकट दिया है।
नई पार्टी के नाम का ऐलान करने के बाद हुमायूं कबीर ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के रेजी नगर विधानसभा और भरतपुर विधानसभा से वह खुद चुनावी में मैदान में होंगे। वह नई पार्टी के चेयरमैन भी हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ग्रामीण खड़गपुर विधानसभा से हाजी इमरान हुसैन चुनाव मैदान पर रहेंगे। भगवांगोला विधान सभा से हुमायूं कबीर को टिकट दिया गया है। यह व्यक्ति अलग है, लेकिन नाम वही है। रानी नगर विधानसभा सीट से डॉक्टर हुमायूं कबीर को टिकट मिला है। यह व्यक्ति भी अलग है। कुल मिलाकर जनता उन्नयन पार्टी ने चार सीटों पर हुमायूं कबीर नाम के व्यक्ति को टिकट दिया है।
जनता उन्नयन पार्टी के अन्य उम्मीदवार
- साउथ दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर विधानसभा वाहिदुर रहमान।
- मुर्शिदाबाद विधानसभा से मनीषा पांडे चुनाव में उम्मीदवार बनेगी।
- मुश्केरा बीबी बोइसनोब नगर से चुनाव में उम्मीदवार बनेगी।
ओवैसी के साथ गठबंधन का प्लान
हुमायूं कबीर पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ गठबंधन करेंगे। कबीर इससे पहले टीएमसी के टिकट पर विधायक बने थे। हालांकि, बाबरी मस्जिद की नींव रखने का ऐलान करने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने नई पार्टी बनाई है। वह टीएमसी से पहले कांग्रेस और बीजेपी का भी हिस्सा रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले वह सिविल सर्विस में थे।
यह भी पढ़ें-
क्या होगा नाम और चुनाव चिह्न? ममता को टक्कर देंगे हुमायूं कबीर, आज करेंगे नई पार्टी ऐलान
बंगाल में मुसलमानों के हीरो बने हुमायूं कबीर? ममता के लिए खतरे की घंटी, मुर्शिदाबाद में दिखी झलक