TRAIN
-
बिहार में 320 ट्रेनों से करीब 5 लाख 20 हजार प्रवासी पहुंचे, 26 मई तक 8 लाख लोग और आएंगे
बिहार में 320 ट्रेनों से कल रविवार तक करीब 5 लाख 20 हजार प्रवासी पहुंच चुके हैं। इन 320 ट्रेनों के अलावा अगले कुछ दिनों में 26 मई तक 505 और ट्रेनें आएंगी जिससे करीब 8 लाख लोग और वापस आएंगे।
बिहार | May 18, 2020 05:17 pm IST -
Lockdown 4.0 : कर्नाटक में ट्रेन सेवाओं को मंजूरी, बसें और टैक्सियां भी चलेंगी
कर्नाटक के डिप्टी सीएम Dr Ashwath Narayan ने बताया कि राज्य में अंदर लॉकडाउन 4.0 में ट्रेन सेवाओं को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा लॉक डाउन 4 में अलग-अलग जिलों में जाने के लिए बस सेवा और नगरीय बस सेवा कल से शुरू होगी।
राष्ट्रीय | May 18, 2020 01:30 pm IST -
Advertisement
-
शिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, इंदौर में फंसे लोगों के लिए केंद्र से बात करने को कहा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर इंदौर में फंसे पश्चिम बंगाल के भाई बहनों के लिए ट्रेन चलाने की स्थिति से अवगत कराया है।
मध्य-प्रदेश | May 18, 2020 09:02 am IST -
लॉकडाउन 4 की गाइडलाइन आने के बाद भी खिलाड़ियों की ट्रेनिंग को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं : BCCI
BCCI ने दोहराया कि उसके खिलाड़ियों और सहायक कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई सर्वोपरि है और ऐसे किसी भी निर्णय में जल्दबाजी नहीं की जाएगी जिससे वायरस को फैलने से रोकने में भारत के प्रयासों को खतरे में डालता हो।
क्रिकेट | May 18, 2020 09:12 am IST -
Advertisement
-
लॉकडाउन: रेलवे ने 1,074 श्रमिक ट्रेन चलाईं, 14 लाख प्रवासियों को मंजिल तक पहुंचाया
भारतीय रेलवे ने एक मई से अब तक 1,074 श्रमिक विशेष ट्रेनों का परिचालन किया। इनसे लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे 14 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य पहुंचाया गया है।
राष्ट्रीय | May 16, 2020 06:59 pm IST -
10 लाख श्रमिकों को 800 रेलगाड़ियों से उनके गृह राज्य पहुंचाया: भारतीय रेलवे
भारतीय रेलवे ने 1 मई 2020 से 10 लाख श्रमिकों को 800 रेलगाड़ियों के द्वारा उनके गृह राज्य पहुंचाया है। यह जानकारी गुरुवार को भारतीय रेलवे ने दी।
राष्ट्रीय | May 14, 2020 06:10 pm IST -
Advertisement
-
IRCTC ने अब गंतव्य स्थल का पता बताना किया अनिवार्य, अगले 7 दिन के लिए 2.34 लाख यात्रियों ने बुक कराए टिकट
अभी तक कुल 2.34 लाख यात्रियों ने अगले सात दिनों में चलने वाली स्पेशल ट्रेन में यात्रा के लिए टिकट बुक कराए हैं। इससे रेलवे को 45.30 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।
बिज़नेस | May 14, 2020 01:09 pm IST -
रेल यात्रियों को गंतव्य स्थान का देना होगा पूरा पता, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए IRCTC ने उठाया कदम
भारतीय रेलवे के मुताबिक, IRCTC ने 13 मई से ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले सभी यात्रियों का गंतव्य पता लेना शुरू कर दिया है। इससे हमें बाद में जरूरत पड़ने पर संपर्क करने में मदद मिलेगी।
राष्ट्रीय | May 14, 2020 12:49 pm IST -
Advertisement
-
रेलवे ने रद्द किए 30 जून तक के सभी बुक हुए टिकट, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
भारतीय रेल में जिन लोगों ने 30 जून तक के अपने ट्रेन के टिकट बुक करवाए थे, वह टिकट अब औटोमैटिक केन्सल हो जाएंगे और यात्रियों को उनका पूरा रिफंड मिलेगा।
राष्ट्रीय | May 14, 2020 10:22 am IST -
भारतीय रेलवे 22 मई से स्पेशल ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट शुरू करेगी और ट्रेनें चलने की संभावना
कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने के बाद अब रेलवे जल्द ही स्पेशल मेल ट्रेनें भी चला सकता है। स्पेशल ट्रेनों में जहां सिर्फ एसी कोच हैं वहीं इन स्पेशल मेल ट्रेनों में स्लीपर कोच भी होंगे।
महाराष्ट्र | May 14, 2020 12:22 am IST -
Advertisement
-
Coronavirus Lockdown: पहली ट्रेन दिल्ली पहुंची, यात्रियों के सामने आगे की यात्रा के लिए वाहन मिलने का संकट
देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को लाने के लिए आंशिक रूप से रेल सेवा शुरू होने के बाद बुधवार को नयी दिल्ली पहुंची पहली ट्रेन से गुजरात और राजस्थान से सैकड़ों यात्री यहां पहुंचे और आगे की यात्रा के लिए स्टेशन के बाहर परिवहन के साधन तलाशते नजर आए।
दिल्ली | May 13, 2020 02:18 pm IST -
यात्री ट्रेनों के फिर शुरू होने से लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों को मिली राहत
भारतीय रेल ने करीब 50 दिन बाद मंगलवार को अपनी यात्री सेवाओं को फिर से शुरू किया और तीन रेलगाड़ियां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से निर्धारित समय पर रवाना हुईं।
राष्ट्रीय | May 12, 2020 11:26 pm IST -
Advertisement
-
Special trains live : शाम से चलेंगी ट्रेनें, घंटों पहले दिल्ली और मुंबई के स्टेशनों पर पहुंचे यात्री
आइए जानते हैं आज शुरू होने वाली इन ट्रेनों से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स..
राष्ट्रीय | May 13, 2020 07:41 am IST -
रेलयात्रा के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य, 7 दिन के लिए बुक हुए 45 हजार से ज्यादा टिकट
आरोग्य सेतु एप को अब तक 9.8 करोड़ स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा चुका है। इसका इस्तेमाल सरकार द्वारा संक्रमण के मामलों में संपर्क का पता लगाने और उपयोगकर्ताओं को चिकित्सीय सलाह देने में किया जा रहा है।
फायदे की खबर | May 12, 2020 12:40 pm IST -
Advertisement
-
रेलवे ने कुछ ही घंटों के भीतर बेचे 16 करोड़ रुपए से ज्यादा के टिकट, 82000 से ज्यादा लोगों की हुई बुकिंग
रेलवे की तरफ से जानकारी दी गई है कि अभी तक रेलवे ने 16 करोड़ रुपए से ज्यादा के टिकट बेच दिए हैं।
राष्ट्रीय | May 12, 2020 12:18 pm IST -
कुछ स्टेशनों पर खुलेंगे टिकट रिजर्वेशन काउंटर, रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश
रेलवे बोर्ड ने फिर से शुरू हो रही स्पेशल ट्रेनों के लिए कुछ टिकट रिजर्वेशन काउंटर खोलने का फैसला लिया है। ये रिजर्वेशन काउंटर उन स्टेशनों पर होंगे जहां से ट्रेन बनकर चलेगी और जिन स्टेशनों पर रुकेगी।
राष्ट्रीय | May 11, 2020 10:44 pm IST -
Advertisement
-
IRCTC पर बुकिंग शुरू होते ही 10 मिनट में बिक गए इस ट्रेन के सारे टिकट
IRCTC वेबसाइट पर कल रवाना होने वाली ट्रेनों की बुकिंग शाम 6 बजे शुरू हुई। बुकिंग शुरू होते ही 10 मिनट के अंदर हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी की सारी टिकटें बुक हो गईं।
राष्ट्रीय | May 11, 2020 07:48 pm IST -
New Delhi से स्पेशल ट्रेन में करने जा रहे हैं सफर, ध्यान रखें रेलवे स्टेशन पर पहाड़गंज साइड से होगी एंट्री
जिन यात्रियों ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सफर करने के लिए विभिन्न ट्रेनों में टिकट बुक करवाया है, वो इस बात का खास ख्याल रखें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहाड़गंज साइड से ही एंट्री मिलेगी।
दिल्ली | May 11, 2020 07:03 pm IST -
कल से शुरू होने वाली स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग, देखिए- पूरी लिस्ट
मंगलवार से देश में आंशिक तौर पर रेल सेवा शुरू हो रही है। शुरुआत में दिल्ली को 15 जगहों से जोड़ा गया है। ये जगहें- डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंद्रबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी हैं।
राष्ट्रीय | May 11, 2020 06:55 pm IST -
तय समय पर शुरू नहीं हो पाई स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग, रेल मंत्रालय ने दी सफाई
रेल मंत्रालय की ओर से ट्वीट किया गया, "विशेष ट्रेनों से संबंधित डेटा आईआरसीटीसी की वेबसाइट में फीड किया जा रहा है। ट्रेन टिकट बुकिंग थोड़ी देर में शुरू होगी। कृपया प्रतीक्षा कीजिए। असुविधा के लिए खेद है।"
राष्ट्रीय | May 11, 2020 04:53 pm IST