1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में 320 ट्रेनों से करीब 5 लाख 20 हजार प्रवासी पहुंचे, 26 मई तक 8 लाख लोग और आएंगे

बिहार में 320 ट्रेनों से करीब 5 लाख 20 हजार प्रवासी पहुंचे, 26 मई तक 8 लाख लोग और आएंगे

 Reported By: Nitish Chandra
 Published : May 18, 2020 05:17 pm IST,  Updated : May 18, 2020 05:17 pm IST

बिहार में 320 ट्रेनों से कल रविवार तक करीब 5 लाख 20 हजार प्रवासी पहुंच चुके हैं। इन 320 ट्रेनों के अलावा अगले कुछ दिनों में 26 मई तक 505 और ट्रेनें आएंगी जिससे करीब 8 लाख लोग और वापस आएंगे। 

बिहार में 320 ट्रेनों से करीब 5 लाख 20 हजार प्रवासी पहुंचे, 26 मई तक 8 लाख लोग और आएंगे- India TV Hindi
बिहार में 320 ट्रेनों से करीब 5 लाख 20 हजार प्रवासी पहुंचे, 26 मई तक 8 लाख लोग और आएंगे Image Source : PTI

पटना: बिहार में 320 ट्रेनों से कल रविवार तक करीब 5 लाख 20 हजार प्रवासी पहुंच चुके हैं। इन 320 ट्रेनों के अलावा अगले कुछ दिनों में 26 मई तक 505 और ट्रेनें आएंगी जिससे करीब 8 लाख लोग और वापस आएंगे। यह जानकारी बिहार के परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने दी है।

उन्होंने बताया कि आज 47 ट्रेन से 75 हजार लोग आ रहे हैं। कल (मंगलवार) भी 50 ट्रेन आएगी। उन्होंने कहा कि अब हर दिन लगभग 50 से 60 ट्रेनें आएंगी। ये ट्रेनें लगभग सभी जिलों, जहां तक रेलवे की पहुंच है, वहां तक आएंगी। 

उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरों को ट्रेन से उतरने के बाद उनके गृह जिले तक पहुंचाने के लिये 4500 बसें लगाई गई हैं। बॉर्डर के जिलों में 800 बसों का इस्तेमाल हो रहा है। बॉर्डर के जिलों से कुल 11 ट्रेनें बिहार के अंदर भी चल रही हैं ताकि मजदूरों को पैदल नहीं चलना पड़े।

परिवहन सचिव ने बताया कि ट्रेन से बाहर से आ रहे लोग ओला, उबर जैसी कंपनियों से ऑनलाइन बुकिंग के जरिये एक जिले से दूसरे जिले में जा सकेंगे। इन कंपनियों के अधिकारियों से मीटिंग करके हमलोगों ने एडवांस बुकिंग की शुरुआत करने को भी कहा है।

उन्होंने बताया कि केंद्र को पत्र लिखकर हम लोगों ने कहा है कि ऐसा सिस्टम हो जिससे कि मजदूरों को यह पहले ही पता चल सके कि उसकी ट्रेन किस दिन और कब खुलने वाली है।

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।