UKRAIN
-
नौकरी का वादा करके रूस ले जाए गए थे 12 भारतीय युवक, यूक्रेन के साथ युद्ध में लगा दी ड्यूटी, ओवैसी ने की ये अपील
भारत के 12 युवकों को रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर एजेंटों द्वारा धोखा देने का मामला सामने आया है। उन्हें कथित तौर पर यूक्रेन के साथ सीमा पर युद्ध क्षेत्र में भेज दिया गया।
राष्ट्रीय | Feb 21, 2024 11:08 pm IST -
रूस ने की यूक्रेन के अवदिवका पर कब्जे की पुष्टि, रक्षा मंत्रालय ने कहा-एक बड़े संयंत्र पर भी करने वाले हैं नियंत्रण
रूस के रक्षामंत्रालय ने यूक्रेन शहर अवदिवका पर कब्जे की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। एक दिन पहले ही रूसी सेना ने यूक्रेन के इस शहर पर कब्जा कर लिया। यूक्रेनी सेना को हथियारों और गोला-बारूद की कमी के चलते यहां से अपने कदम पीछे हटाने पड़े। इसे यूरोप और पश्चिमी देशों के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है।
यूरोप | Feb 18, 2024 11:43 am IST -
रूस-यूक्रेन युद्ध के मैदान से बड़ी खबर, रूसी सेना ने किया जेलेंस्की के एक और शहर पर कब्जा...पूरे यूरोप के लिए झटका
रूस-यूक्रेन युद्ध के मैदान से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। युद्ध के 2 वर्ष पूरे होने से पहले रूसी सेना ने यूक्रेन के एक और शहर पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन ने अवदिव्का से अपनी सेना को पीछे हटा लिया है। हथियारों और गोला-बारूद की कमी के चलते यूक्रेनी सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
यूरोप | Feb 17, 2024 11:32 am IST -
यूक्रेन ने रूस के इस शहर पर कर दिया अब तक का सबसे बड़ा हमला, इतने लोगों की मौत से बौखलाए पुतिन
यूक्रेनी सेना ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। यूक्रेनी सेना ने रॉकेट के जरिये सीमा से लगे रूस के बेलगोरोड शहर पर भीषण हवाई हमला किया। इसमें कम से कम 5 रूसी नागरिक मारे गए और 18 से ज्यादा घायल हैं। यूक्रेन के इस हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन बौखला गए हैं। वह यूक्रेन पर बड़े पलटवार की तैयारी में हैं।
यूरोप | Feb 15, 2024 05:09 pm IST -
ये कैसा वार! रूस ने यूक्रेनी सैनिकों को रोकने के लिए बनाई 30 किमी लंबी ट्रेन की दीवार
रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच रूस ने यूक्रेनी सैनिकों को रोकने के लिए नई रणनीति बनाई है। इसके तहत रूस 30 किलोमीटर लंबी ट्रेन की दीवार बना रहा है। इस तरह वह यूक्रेनी सैनिकों को रोकेगा। जानिए डिटेल।
यूरोप | Feb 15, 2024 01:51 pm IST -
यूक्रेन की सर्दियों में बर्फबारी के बीच यूरोपीय संघ ने की पैसों की बारिश, जेलेंस्की की सेना को दिया बड़ा पैकेज
रूस-यूक्रेन युद्ध के 2 वर्ष पूरे होने से पहले यूरोपीय संघ ने जेलेंस्की के लिए आखिरकार अपना खजाना खोल दिया है। रूसी सेना से जंग लड़ते अभावग्रस्त यूक्रेनी सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए यूरोपी संघ ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को 50 अरब यूरो का बड़ा रक्षा सहायता पैकेज दिया है। इसकी जेलेंस्की को बेहद जरूरत भी थी।
यूरोप | Feb 01, 2024 07:50 pm IST -
रूस के पड़ोसी और दोस्त बेलारूस में क्यों भड़क उठा है विद्रोह, उपद्रवियों के घर छापा मारकर हुई गिरफ्तारियां
बेलारूस में विद्रोह की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंकी की लगातार छाठवीं जीत के बाद से ही यह विद्रोह जारी है। वर्ष 2020 में अलेक्जेंडर पर चुनाव में धांधली का आरोप लगा था। अब विद्रोह तेज हो गया है। यह विद्रोह बेलारूस के पड़ोसी और मित्र देश रूस को भी परेशान कर रहा है।
यूरोप | Jan 26, 2024 01:18 pm IST -
NATO ने रूस की बढ़ाई टेंशन, यूक्रेन के लिए खोली तिजोरी, देगा 1.2 अरब डॉलर के हथियार
रूस और यूक्रेन की जंग में नाटो पूरी तरह से यूक्रेन की सहायता करके रूस के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। हालांकि रूस भी पीछे हटने वाला नहीं है। इसी बीच यूक्रेन के लिए नाटो 1.2 अरब डॉलर की मदद देने जा रहा है।
यूरोप | Jan 25, 2024 05:25 pm IST -
रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के बाजार पर मिसाइल हमला; 13 लोगों की मौत पर दोनों देशों ने कही अजीब बात
यूक्रेनी बाजार पर हमले के बाद रूस के दो टैंकरों पर यूक्रेन ने ड्रोन हमला किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने अपनी दैनिक ब्रीफिंग में किंगिसेप क्षेत्र में किसी भी ड्रोन गतिविधि की सूचना नहीं दी। इसमें कहा गया है कि रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में चार यूक्रेनी ड्रोन मार कर गिरा दिए गए थे।
यूरोप | Jan 21, 2024 04:23 pm IST -
भारत पर प्रेशर बनाने के लिए मालदीव इस्तेमाल करेगा यूक्रेन वाले घातक ड्रोन! तुर्की से की बड़ी डील
मालदीव के राष्ट्रपति लगातार भारत विरोधी काम कर रहे हैं। उन्होंने तुर्की से किलर ड्रोन के लिए बड़ी डील की है। ये वही ड्रोन हैं, जिनका उपयोग यूक्रेन ने रूस से जंग में किया है। पाकिस्तान भी इन ड्रोन का इस्तेमाल करता है।
एशिया | Jan 16, 2024 05:11 pm IST -
यूक्रेन के हाथ मजबूत करेगा ब्रिटेन, जेलेंस्की से मिले ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, आर्थिक मदद का किया ऐलान
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच यूक्रेन में मुलाकात हुई। इसी बीच रक्षा सौदे के साथ यूक्रेन को 2.5 बिलियन पाउंड देने का ब्रिटेन ने ऐलान किया है।
यूरोप | Jan 12, 2024 06:14 pm IST -
रूस से जंग के बीच यूक्रेन के विदेशमंत्री कुलेबा से मिले जयशंकर, जानिए किन अहम मुद्दों पर हुई बातचीत?
विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने बुधवार को अपने यूक्रेन के समकक्ष दिमित्रो कुलेबा के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तौर-तरीकों पर “उपयोगी” बातचीत की और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
यूरोप | Jan 03, 2024 08:57 pm IST -
30 मौतों का बदला लेने के लिए यूक्रेन ने मास्को की ओर छोड़े 32 ड्रोन, मगर रूस की सेना ने ज्यादातर को कर दिया धराशाई
रूस और यूक्रेन के बीच जंग और तेज हो गई है। दो दिन पहले रूस ने 18 घंटे तक लगातार यूक्रेन के विभिन्न इलाकों में बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करके 30 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। यह रूस की ओर से यूक्रेन पर किया सबसे बड़ा हमला था। अब यूक्रेन भी रूस से बदला लेना चाहता है।
यूरोप | Dec 30, 2023 05:29 pm IST -
रूस ने यूक्रेन पर किया वर्ष का सबसे बड़ा हमला, एक साथ कई ठिकानों पर बरसीं 110 मिसाइलें; इतने लोग मरे
रूस ने यूक्रेन पर वर्ष 2023 का सबसे बड़ा हमला किया है। रूसी सेना ने यूक्रेन के अलग-अलग ठिकानों पर भीषण ड्रोन और मिसाइल हमला किया। इस दौरान एक साथ 110 मिसाइलों से किए गए हमले में कम से कम 7 लोग मारे गए हैं। काफी संख्या में लोग अभी भी मलबे में दबे बताए जा रहे हैं।
यूरोप | Dec 29, 2023 03:46 pm IST -
युद्ध के मैदान में मूर्छित यूक्रेन के लिए अमेरिका फिर बना हनुमान, जेलेंस्की को दी रक्षा पैकेज की आखिरी संजीवनी
एक बार यूक्रेन की और अधिक सहायता से इनकार के बाद अमेरिका ने फिर से जेलेंस्की को बड़ा रक्षा पैकेज दिया है। अमेरिका ने यूक्रेन को आखिरी मदद के तौर पर 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर का सैन्य सहायता पैकेज दिया है। ताकि यूक्रेन अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा कर सके। इससे रूस के खिलाफ यूक्रेन फिर से उठ खड़ा होगा।
अमेरिका | Dec 28, 2023 02:16 pm IST -
'रूसी सैनिकों को चूहों से फैली नई बीमारी, आंखों से आ रहा खून', यूक्रेनी खुफिया एजेंसी का दावा
चूहों से फैली बीमारी से रूसी सैनिकों की हालत खराब हो रही है। यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि एक बीमारी की वजह से रूसी सैनिकों में लड़ने की कैपिसिटी खत्म हो रही है।
यूरोप | Dec 21, 2023 12:09 pm IST -
लंबी जंग से यूक्रेन में सैनिकों की कमी, 5 लाख जवानों की जरूरत, आर्मी ने जेलेंस्की को दिया प्रस्ताव
रूस और यूक्रेन की जंग के बीच यूक्रेन में सैनिकों की कमी का संकट खड़ा हो गया है। यही कारण है कि यूक्रेनी सेना ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को प्रस्ताव दिया है कि कम से कम 5 लाख सैनिकों की भर्ती की जाना जरूरी है।
यूरोप | Dec 20, 2023 09:03 am IST -
जेलेंस्की को सताने लगा हार का डरावना सपना, यूरोप के बाद अमेरिका ने भी आखिरी वक्त में दिखाया यूक्रेन को ठेंगा
युद्ध के भवंरजाल में बुरी तरह फंस चुके यूक्रेन का खेल अब खत्म होने वाला है। 22 महीने की जंग के बाद यूक्रेन के पास अब हथियार और गोला-बारूद की भारी कमी हो गई है। यूरोपीय संघ और अमेरिका ने उसे अब आगे मदद देने में असमर्थता जाहिर कर दी है। ऐसे में पुतिन की सेना अब यूक्रेन को जल्द अपने चंगुल में ले सकती है।
यूरोप | Dec 15, 2023 05:47 pm IST -
यूक्रेन में क्या है रूस का टारगेट...जिसके हासिल होने तक पुतिन ने कहा-"कीव में कायम नहीं होगी शांति"
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन से जंग के 22 महीने बीत जाने पर कहा है कि कीव में तब तक शांति नहीं कायम होगी, जब तक मास्को अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर लेता। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को नाटो में शामिल नहीं होना चाहिए और उसे तटस्थ रहना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता तो यूक्रेन में शांति नहीं आएगी।
यूरोप | Dec 14, 2023 05:37 pm IST -
मदद न मिलने से असहाय हुआ यूक्रेन, रूस ने कर दिया कीव पर बड़ा मिसाइल हमला; 50 से अधिक लोग घायल
यूरोपीय और नाटो देशों से मदद नहीं मिलने से यूक्रेन बेसहारा हो गया है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर हमलों को तेज कर दिया है। बुधवार की रात रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। इसमें 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। दर्जनों इमारतें धराशाई हो गई हैं।
यूरोप | Dec 13, 2023 08:56 pm IST