UKRAIN
-
हमास-इजरायल युद्ध के बीच जेलेंस्की का आया बयान, अमेरिका समेत पश्चिमी देशों को दी सलाह
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, तब पश्चिम के देश यूक्रेन के साथ खड़े हुए थे। उसी तरह अब उन्हें इजरायल के साथ खड़े होना चाहिए।
अन्य देश | Oct 12, 2023 10:24 am IST -
24 घंटे में रूस का यूक्रेन पर दूसरा बड़ा हमला, मिसाइल की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत
रूस ने पूर्वी यूक्रेन में फिर जबरदस्त मिसाइल हमला किया है। इसमें 10 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई है। दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान यूक्रेन पर रूस का यह दूसरा बड़ा और घातक हमला है। एक दिन पहले भी रूस ने इसी इलाके में ड्रोन हमला किया था, जिसमें 51 लोग मारे गए थे।
यूरोप | Oct 06, 2023 04:41 pm IST -
यूक्रेन ने रूस पर कर दिया अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, फिर क्या हुआ...सुनिए मास्को की जुबानी
यूक्रेन ने पश्चिमी देशों से फिर हथियार हासिल करने के बाद हमलावर हो गया है। रूसी दावे के अनुसार यूक्रेन ने सीमा क्षेत्रों में अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। हालांकि रूसी सेना का दावा है कि उसने यूक्रेन के 31 ड्रोनों को मार गिराया है।
यूरोप | Oct 04, 2023 08:34 pm IST -
दो महीने में हजारों यूक्रेनी सैनिक कर चुके आत्मसमर्पण, जानिए क्यों कर रहे सरेंडर, क्या है इसका कोड वर्ड?
रूस और यूक्रेन की जंग में यूक्रेन जहां पलटवार कर रहा है, वहीं सैनिकों की कमी की वजह से वह युवाओं को सेना में भर्ती कर रहा है। इन युवाओं को जंग लड़ने का अनुभव नहीं है। ऐसे में एक कोडवर्ड के माध्यम से ये युवा सैनिक सरेंडर कर रहे हैं। जानिए पूरा मामला।
यूरोप | Oct 03, 2023 01:45 pm IST -
यूक्रेन पर रात भर ड्रोन से हमले करके पुतिन ने मनाई सालगिरह, खेरसॉन-दोनेत्स्क-लुहांस्क और जापोरिज्जिया पर नया दावा
रूस-यूक्रेन युद्ध के 18 महीने से अधिक हो चुके हैं। मगर शनिवार को रूस ने यूक्रेन के 4 क्षेत्रों को अपने देश का हिस्सा बनाने को लेकर सालगिरह मनाई। इसके लिए पुतिन की सेना ने यूक्रेन पर रात भर ड्रोन से हमले किए। पुतिन ने कहा कि लुहांस्क, दोनेत्स्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया के लोग रूस के साथ रहना चाहते हैं।
यूरोप | Sep 30, 2023 05:53 pm IST -
भीषण जंग के बीच रूस ने किया बड़ा दावा, कहा 'यूक्रेन ने पश्चिमी देशों के साथ मिलकर...'
भीषण जंग के बीच रूस ने पश्चिमी देशों पर बड़ा आरोप लगाया है। रूस ने कहा कि यूक्रेन ने काला सागर में जो हमला किया था, उसमें पश्चिमी देशों का भी हाथ है। खबर है कि हमले में ब्रिटेन और फ्रांस द्वारा यूक्रेन को दी गई स्टॉर्म शैडो मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया था।
यूरोप | Sep 27, 2023 11:14 pm IST -
दहल गया रूस, यूक्रेन ने किया बड़ा मिसाइल हमला, कमांडर सहित 34 सैनिकों की गई जान, यूक्रेनी सेना का बड़ा दावा
यूक्रेन ने रूस पर पलटवार किया है। जोरदार हमला करते हुए रूसी बेड़े पर यूक्रेन ने बड़ा मिसाइल हमला किया है। इस हमले में 34 सैनिकों की मौत की खबर है। यह बड़ा दावा यूक्रेनी सेना ने किया है। इस मामले में अभी तक रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
यूरोप | Sep 26, 2023 06:15 pm IST -
जंग होगी और भीषण! अत्याधुनिक ड्रोन आर्मी तैयार कर रहा यूक्रेन, रूस के उड़ेंगे होश
यूक्रेन नए नए तरीके और प्लान के साथ रूस पर हमले की योजना बना रहा है। इसके लिए वह भारी भरकम राशि भी खर्च करेगा। इसके साथ ही यूक्रेन अत्याधुनिक ड्रोन आर्मी तैयार कर रहा है। इसके बाद से जंग और भीषण हो सकती है।
यूरोप | Sep 25, 2023 03:51 pm IST -
यूक्रेन ने रूस पर किया पलटवार, रूसी बेड़े पर मिसाइलों से जोरदार प्रहार, उठा धुएं का बड़ा गुबार
रूस और यूक्रेन की जंग के बीच यूक्रेन ने रूस पर ताजा हमले किए हैं। ब्लैक सी में रूसी बेड़े पर मिसाइलों से भीषण हमला किया है। इन हमलों से धुएं का बड़ा गुबार उठा। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमले में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दी और धुआं भी उठा।
यूरोप | Sep 22, 2023 07:34 pm IST -
UNSC के ओपन डिबेट में Ukraine War पर भारत का बड़ा बयान, तत्काल रूप से यह कदम उठाने की मांग
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र के खुले मंच पर भारत ने फिर दोनों देशों को बातचीत और कूटनीति से युद्ध का समाधान खोजने की अपील की है। दोनों देशों के बीच करीब 18 महीने से भीषण युद्ध चल रहा है। मगर अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।
अमेरिका | Sep 22, 2023 12:58 pm IST -
रूस के मिसाइल हमले से तबाह हुई यूक्रेन की कृषि सुविधाएं, ईरानी शहीद ड्रोन और क्रूज ने बरपाया कहर
रूस और यूक्रेन में भीषण जंग जारी है। रविवार को रूस ने ईरान के 6 शहीद ड्रोनों और 10 क्रूज मिसाइलों से यूक्रेन पर एक साथ हमला बोला। इससे उसकी कृषि सुविधाएं तहस-नहस हो गईं। अन्य किसी तरह के नुकसान की तात्कालिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यूक्रेन के अनुसार इमरजेंसी सुविधाएं जारी थीं।
यूरोप | Sep 17, 2023 12:38 pm IST -
G-20 में यूक्रेन मुद्दे पर भारत की कूटनीति पर फिदा हुआ रूस, रक्षामंत्री लावरोव ने ये कहकर की तारीफ
नई दिल्ली के जी-20 सम्मेलन में सर्वसहमति से घोषणापत्र जारी करने के लिए रूस ने भारत की अध्यक्षता की तारीफ की है। रूस ने भारतीय कूटनीति की जबरदस्त सराहना करते हुए कहा है कि यूक्रेन युद्ध पर पश्चिमी देशों के एजेंडे को भारत ने लागू नहीं होने दिया।
राष्ट्रीय | Sep 10, 2023 03:45 pm IST -
यूक्रेन संघर्ष पर G-20 के घोषणा पत्र को PM मोदी ने कर दिया मुमकिन, अधिकारियों ने सहमति के लिए 200 घंटे तक की वार्ता
यूक्रेन संघर्ष पर जी-20 के घोषणा पत्र पर आम सहमति बना पाना भारत के लिए नाक का सवाल बन चुका है। चीन और रूस अपनी जिद पर अड़े थे और दूसरे तरफ यूरोप व पश्चिमी देश अपनी जिद पर। दोनों की जिद के बीच सहमति का रास्ता निकालना आसान नहीं था। मगर आखिरी वक्त में भारत ने ये कर दिखाया। इससे दुनिया में भारत का सिर ऊंचा हो गया।
राष्ट्रीय | Sep 10, 2023 01:04 pm IST -
'पुतिन ने मारा वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन को', यूक्रेनी प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने किया बड़ा दावा
रूस के दुश्मन नंबर 1 यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी बड़ा दावा कर दिया है कि पुतिन ने वैगनर चीफ येवेगनी प्रिगोझिन को मारा है।' हालांकि उन्होंने अपने दावे को लेकर कोई सबूत नहीं दिया।
यूरोप | Sep 08, 2023 11:11 pm IST -
रूस फिर अपने कब्जे वाले इन 4 यूक्रेनी इलाकों में करा रहा रेफ्रेंडम, अमेरिका समेत यूरोपीय देशों ने किया कड़ा विरोध
रूस ने अपने कब्जे वाले जापोरिज्जिया, लुहांस्क, खेरसॉन और दोनेत्सक में चुनाव आरंभ करवा दिया है। यह शुक्रवार से रविवार तक चलेगा। पुतिन की मंशा इन 4 क्षेत्रों पर अपना पूर्ण नियंत्रण स्थापित करके युद्ध विराम की घोषणा करना हो सकता है। पुतिन ने जोहॉन्सबर्ग के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में युद्ध खत्म करने का ऐलान भी किया था।
यूरोप | Sep 08, 2023 03:01 pm IST -
यूक्रेन युद्ध जीतने के लिए पुतिन की राह में सबसे बड़ा रोड़ा है अमेरिका, फिर दिया 60 करोड़ डॉलर का नया रक्षा पैकेज
रूस ने भले ही यूक्रेन को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मगर अमेरिकी यूक्रेन युद्ध जीतने के लिए पुतिन की राह का बड़ा रोड़ा बनकर खड़ा है। युद्ध के आरंभ से ही अमेरिका यूक्रेन को लगातार रक्षा पैकेज देता आ रहा है। जो बाइडेन ने फिर यूक्रेन को 60 करोड़ डॉलर का नया रक्षा पैकेज दिया है।
अमेरिका | Sep 08, 2023 01:53 pm IST -
कीव दौरे पर थे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, उसी वक्त रूस ने कर दिया यूक्रेन पर घातक हमला; 16 लोगों की मौत
रूस ने यूक्रेन पर बड़ा भीषण हमला किया है। इसमें करीब 16 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए हैं। यह हमला उस वक्त हुआ, जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन यूक्रेन को 1 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त रक्षा सहायता देने के लिए कीव में थे।
यूरोप | Sep 06, 2023 07:45 pm IST -
क्लस्टर बमों ने फैलाया तबाही का मंजर, यूक्रेन में इतनी जनहानि हुई कि सीरिया भी रह गया पीछे
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस द्वारा बड़े पैमाने पर क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन ने सीमित स्तर पर ही क्लस्टर बम का इस्तेमाल किया।
यूरोप | Sep 06, 2023 11:54 am IST -
यूक्रेन से बड़ी खबर, रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव को जेलेंस्की ने किया बर्खास्त, इस शख्स को मिली नई जिम्मेदारी
यूक्रेन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव को बर्खास्त कर दिया है और नए रक्षा मंत्री को जिम्मेदारी सौंपी है।
यूरोप | Sep 04, 2023 07:11 am IST -
रूस ने यूक्रेन के डैन्यूब पोर्ट पर किया एक साथ 25 ड्रोन से भीषण हवाई हमला, बंदरगाह तबाह
रूस ने यूक्रेन के डैन्यूब पोर्ट पर भीषण हवाई हमला किया है। यूक्रेन ने रूस के इस हमले को आतंकवादी हमला करार दिया है। रूस की सेना ने यूक्रेन के इस पोर्ट पर एक साथ 25 घातक शहीद ड्रोनों के जरिये हमला बोला। इससे पोर्ट में आग लग गई और दो कर्मचारी घायल हो गए।
यूरोप | Sep 03, 2023 06:01 pm IST