1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. यूक्रेन युद्ध जीतने के लिए पुतिन की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बना अमेरिका, फिर जेलेंस्की को दिया 60 करोड़ डॉलर का नया रक्षा पैकेज

यूक्रेन युद्ध जीतने के लिए पुतिन की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बना अमेरिका, फिर जेलेंस्की को दिया 60 करोड़ डॉलर का नया रक्षा पैकेज

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Sep 08, 2023 01:53 pm IST,  Updated : Sep 08, 2023 01:53 pm IST

रूस ने भले ही यूक्रेन को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मगर अमेरिकी यूक्रेन युद्ध जीतने के लिए पुतिन की राह का बड़ा रोड़ा बनकर खड़ा है। युद्ध के आरंभ से ही अमेरिका यूक्रेन को लगातार रक्षा पैकेज देता आ रहा है। जो बाइडेन ने फिर यूक्रेन को 60 करोड़ डॉलर का नया रक्षा पैकेज दिया है।

रूसी मिसाइल से यूक्रेन पर हमले का एक दृश्य।- India TV Hindi
रूसी मिसाइल से यूक्रेन पर हमले का एक दृश्य। Image Source : AP

यूक्रेन पर जीत हासिल करने की पुतिन की मंशा पर अमेरिका लगातार पानी फेर रहा है। वैसे तो सभी यूरोपीय देश यूक्रेन की हथियारों से लेकर समस्त युद्धक सामग्रियों की आपूर्ति करते आ रहे हैं। मगर उनमें से अमेरिका ऐसा देश है, जो यूक्रेन को दिल खोलकर मदद कर रहा है। इससे रूस को आसान सी लगने वाली जीत बेहद मुश्किल हो चुकी है। यही वजह है कि युद्ध लड़ते-लड़ते रूस अब थकावट महसूस करने लगा है। लिहाजा वह युद्ध विराम के लिए भी तैयार है। मगर यूक्रेन अपना कब्जा किया हुआ हिस्सा रूस से वापस लिए बगैर समझौते को तैयार नहीं है। अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन को बड़ी रक्षा सहायता देने का ऐलान किया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के यूक्रेन दौरे के ठीक एक दिन बाद पेंटागन ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन के लिए दीर्घकालिक सहायता के तौर पर 60 करोड़ डॉलर के नए सहयता पैकेज की घोषणा की। विदेश मंत्री ने यात्रा के दौरान नई सैन्य एवं मानवीय सहायता के लिए एक अरब डॉलर देने का वादा भी किया गया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि नया पैकेज यूक्रेन सुरक्षा सहायता पहल के माध्यम से दिया जाएगा। इस सहायता में यूक्रेन की हवाई रक्षा प्रणालियों को बनाए रखने और एकीकृत करने के लिए उपकरण, हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (एचआईएमएआरएस) के लिए गोला-बारूद, इलेक्ट्रॉनिक हथियारों से लड़े जाने वाला युद्ध और इसका सामना करने के लिए उपकरण,खदान-समाशोधन उपकरण के साथ प्रशिक्षण एवं रखरखाव आदि शामिल है।

यूक्रेन को रक्षा सहायता की अमेरिका ने लगा दी झड़ी

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से बाइडन प्रशासन लगातार देश को सहयोग दे रहा है और इसके बीच इतनी बड़ी सहायता राशि की घोषणा की गई है। ब्लिंकन ने बुधवार को कीव की यात्रा के दौरान घोषणा की थी कि पेंटागन उन हथियारों के लिए लगभग 17.5 करोड़ डॉलर प्रदान करेगा जिन्हें पेंटागन के भंडार से दिया जाएगा। इसके साथ ही यूक्रेन को हथियार एवं उपकरण खरीदने के लिए अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर का अनुदान दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री ने इसके अलावा घोषणा की कि अमेरिका यूक्रेन को गैर हथियार संबंधित सहायता के लिए लगभग 80.5 करोड़ डॉलर देगा। (भाषा)

यह भी पढ़ें

G-20 में अफ्रीकी संघ के शामिल होने से चीन को लगा झटका, पीएम मोदी ने की थी पैरवी; यूरोपीय यूनियन ने कही ये बात

नई दिल्ली में G-20 बैठक शुरू होने से पहले भारत पर क्या बोले संयुक्त राष्ट्र महासचिव, पढ़ें एंटोनियो गुटेरेस का पूरा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश