UKRAINE
-
रूस की हार! यूक्रेन में क्या खत्म होने वाली है 9 महीने से जारी जंग? जेलेंस्की ने दिया बड़ा बयान
Russia Ukraine War: रूस की सेना यूक्रेन के खेरसॉन से पीछे हट गई है। उसने यहां कब्जा किया हुआ था। जिसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने खेरसॉन का दौरा किया है। उनके यहां आने के बाद रूस की तरफ से भी बयान दिया गया है।
यूरोप | Nov 14, 2022 10:23 pm IST -
यूक्रेन के खेरसॉन में जश्न का माहौल, कब्जे के बाद खुद पीछे हटी रूसी सेना, देखें VIDEO
Russia Ukraine Kherson: रूस ने यूक्रेन के खेरसॉन पर कब्जा कर लिया था लेकिन यहां से वो खुद ही पीछे हट गया है। इसके पीछे की वजह में कहा जा रहा है कि उसे यहां हार का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद उसने ऐसा किया है।
यूरोप | Nov 13, 2022 11:26 pm IST -
Advertisement
-
खेरसोन गया अब दोनेत्स्क को बचाना रूस के लिए चुनौती, ब्लैक सी में उतरा यूक्रेन का जंगी जहाज
Russia-Ukraine War Update:रूस-यूक्रेन युद्ध में लगातार बहुत कुछ अप्रत्याशित देखने को मिल रहा है। खेरसोन से अपने सैनिकों को रूस द्वारा वापस बुलाए जाने के बाद अब यूक्रेन ने पूरी तरह इस शहर पर कब्जा कर लिया है। खेरसोन से रूसी सैनिकों को वापस बुलाए जाने की क्या मजबूरी थी, यह तो सिर्फ राष्ट्रपति पुतिन ही बता सकते हैं।
यूरोप | Nov 13, 2022 01:44 pm IST -
रूस के साथ कैसे खत्म हो जंग? यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमित्री कलेवा ने एस.जयशंकर से की चर्चा
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसी बीच आसियान सम्मेलन में यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमित्री कलेवा ने भारत के विदेशमंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान जंग कैसे खत्म की जाए, इस पर यूक्रेन ने अपनी चिंता भारत के साथ जताई। साथ ही अन्य मुद्दों पर भी विमर्श हुआ।
एशिया | Nov 12, 2022 10:05 pm IST -
Advertisement
-
पुतिन के सैनिकों का हौसला टूटा, रूसी सेना ने खेरसॉन शहर को खाली किया, यूक्रेन ने फहरा दिया झंडा
युद्ध के बीच रूस ने कहा है कि उसने अपने सैनिकों को खेरसॉन से वापस बुला लिया है। रूस ने खेरसॉन में भारी तबाही मचाई है। सैनिकों की गोलाबारी से सड़क के दोनों ओर के घर और इमारतें तबाह हो गई हैं।
यूरोप | Nov 12, 2022 11:44 am IST -
युद्ध ने यूक्रेन की GDP में कर दी इतनी बड़ी ऐतिहासिक गिरावट, अब जल्द उबर पाना होगा मुश्किल
Ukraine's GDP fell sharply deu to War:रूस के साथ चल रहे युद्ध ने नौ महीने में यूक्रेन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में अब तक इतनी बड़ी गिरावट कर दी है कि उसका जल्द उबर पाना अब मुश्किल लग रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार यूक्रेन को युद्ध के चलते भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
यूरोप | Nov 11, 2022 03:02 pm IST -
Advertisement
-
यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीय मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, रूस ने सामने से दिया यह ऑफर
रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध की वजह से हजारों भारतीय छात्रों को पढ़ाई में काफी नुकसान हुआ है। अब उन छात्रों के लिए जो यूक्रेन छोड़कर अपने देश वापस आ गए थे उनके लिए एक अच्छी खबर है। रूस ने उन छात्रों को अपने यहां अच्छा ऑफर दे रहा है।
यूरोप | Nov 11, 2022 09:59 am IST -
‘दुश्मन के पास और कोई ऑप्शन नहीं था’, खेरसॉन से रूसी सैनिकों के पीछे हटने पर दहाड़ा यूक्रेन
यूक्रेन ने कहा है कि उसने रूसी सेना की सप्लाई लाइन को काट दिया था जिसके बाद उनको खेरसॉन से पीछे हटना ही था। हालांकि यूक्रेन ने कहा है कि रूस की बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता और उसकी सेना के पीछे हटने के बाद ही कुछ कहा जाना ठीक होगा।
यूरोप | Nov 11, 2022 09:18 am IST -
Advertisement
-
रूस के फाइनल हमले का प्लान लीक होने से यूक्रेन में खलबली, जेलेंस्की ने नागरिकों को दी तत्काल कीव छोड़ने की सलाह
Russia-Ukraine War Update:रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भीषण युद्ध को आठ महीने से अधिक वक्त बीत गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका है। इसलिए रूस अब इसे और अधिक लंबा खींचने के मूड में नहीं है। रूस अब यूक्रेन पर फाइनल जंग की तैयारी कर चुका है। इस प्लान के तहत यूक्रेन पर बड़ा और घातक हमला कर सकता है।
यूरोप | Nov 07, 2022 09:01 am IST -
रूसी सैनिकों के हमले से यूक्रेन हुआ तबाह, देश के कई हिस्सों में छाया अंधेरा
यूक्रेन के सरकारी बिजली ऑपरेटर ने ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर रूस के भीषण हमलों के बाद शनिवार को कीव और सात अन्य क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिजली आपूर्ति रोकने का ऐलान किया है। यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है, जब रूसी सेना ने मिसाइल और ड्रोन के साथ यूक्रेन के शहरों और गांवों पर बमबारी को जारी रखा है।
यूरोप | Nov 05, 2022 10:20 pm IST -
Advertisement
-
पुतिन ने जारी किया आदेश, जंग से पीछे हटने वाले सैनिकों को मारो सीधे गोली!
रूस-यूक्रेन के बीच पिछले 9 महीने जंग चल रहा है। पुतिन इस युद्ध में पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं तो जेलेंस्की भी कम नहीं है। दोनों देशों के बीच हर दिन बमबारी जारी है।
यूरोप | Nov 05, 2022 09:45 pm IST -
रूस-यूक्रेन में भीषण युद्ध के बीच कीव पहुंचे अमेरिकी NSA, जानें क्या है प्लान
Zelensky meets US NSA in Kyiv:रूस और यूक्रेन के बीच आठ माह से भीषण युद्ध जारी है। अभी तक इस युद्ध का कोई अंत होता नहीं दिखाई दे रहा है। रूस और यूक्रेन में लगातार शाह और मात का खेल चल रहा है। कभी रूस यूक्रेन पर भारी पड़ रहा है तो कभी यूक्रेन रूस पर।
यूरोप | Nov 05, 2022 12:52 pm IST -
Advertisement
-
यूक्रेन ने बनाया किलर AI ड्रोन, इंसानी नियंत्रण के बिना दुश्मन को ट्रैक और तबाह करने में माहिर
Ukraine Killer Drone: यूक्रेन के साथ जारी जंग में रूस की सेना कमजोर पड़ रही है। वहीं अब यूक्रेन ने एक किलर ड्रोन तैयार कर लिया है, जो इंसान के नियंत्रण के बिना इस्तेमाल हो सकता है और दुश्मन को तबाह करने में सक्षम है।
यूरोप | Nov 03, 2022 11:42 am IST -
रूस को चोरी-चुपके गोला-बारूद भेज रहा है ये छोटा सा देश, यूक्रेन युद्ध में कर रहा पूरी मदद, अमेरिका ने किया खुलासा
North Korea-Russia: उत्तर कोरिया रूस को चोरी-चुपके गोला बारूद की सप्लाई कर रहा है। ऐसा करके वह यूक्रेन के साथ जारी जंग में अपने सहयोगी रूस को मदद दे रहा है। इस बात की जानकारी अमेरिका ने दी है। वह खेप के बारे में जानकारी जुटा रहा है।
अमेरिका | Nov 03, 2022 10:56 am IST -
Advertisement
-
अब पाकिस्तान को खदेड़ेगा रूस! रूसी सांसद ने किए सनसनीखेज खुलासे, यूक्रेन की मदद कर रहा है पड़ोसी मुल्क
Pakistan Helping Ukraine in War: रूस के सांसद इगोर मोरोजोव ने दावा किया है कि पाकिस्तान यूक्रेन की काफी मदद कर रहा है। वह इस देश को परमाणु बम बनाने में मदद दे रहा है। इसे लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत हुई है।
एशिया | Nov 02, 2022 02:47 pm IST -
लड़ाई को फ्रंटलाइन से आगे लेकर जा रहा रूस, यूक्रेन के प्रमुख शहरों के जरूरी बुनियादी ढांचों पर किए ताबड़तोड़ हमले
Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई शहरों के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए वहां तोबड़तोड़ हमले किए हैं। जिससे वहां पानी और बिजली का संकट खड़ा हो गया है। लोगों से पानी का स्टॉक जमा करने को कहा गया है।
यूरोप | Nov 01, 2022 12:57 pm IST -
Advertisement
-
धमाकों की तेज आवाज से दहल गई यूक्रेन की राजधानी कीव, बिजली-पानी की किल्लत संग फैली हाहाकारी दहशत
Russia-Ukraine War Update: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। सोमवार को हुए कई बड़े धमाकों से राजधानी कीव दहल उठी। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। इन हमलों के कारण यूक्रेन के इन शहरों में पानी और बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है।
यूरोप | Oct 31, 2022 06:59 pm IST -
दुनिया में फिर बढ़ेगा खाद्य संकट? रूस के इस एक फैसले से संयुक्त राष्ट्र की सारी मेहनत हो जाएगी फेल
Ukraine Crop Deal: रूस के इस कदम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है। यूरोपीय संघ विदेश नीति के प्रमुख जोसेफ बोरेल ने रविवार को एक ट्वीट में रूस से उसके फैसले को बदलने को कहा है।
यूरोप | Oct 31, 2022 02:23 pm IST -
यूक्रेन के साथ UN की मध्यस्थता वाली डील रोकेगा रूस, क्या फिर बढ़ेगा खाद्य संकट? जानिए कौन सी वजह बताई
UN Grain Deal: यूक्रेन से निर्यात होने वाले अनाज पर रूस ने जो रोक लगाई थी, वह यूएन की इस डील के बाद हट गई थी। लेकिन रूस ने कहा है कि वह एक बार फिर इस डील को निलंबित कर रहा है।
यूरोप | Oct 30, 2022 03:05 pm IST -
पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ, बताया बड़ा देशभक्त, जानिए और क्या कहा?
Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी को देशभक्त बताया और कहा कि भारत का भविष्य स्वर्णिम है। उन्होंने दोनों देशों के अच्छे संबंधों के इतिहास पर भी अपनी बात रखी। साथ ही यूक्रेन पर न्यूक्लियर अटैक से इनकार किया।
यूरोप | Oct 28, 2022 07:04 am IST