1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 5 साल की बच्ची ने योगी को गिफ्ट में दिया 'बुलडोजर', जानें फिर सीएम ने उससे क्या कहा

5 साल की बच्ची ने योगी को गिफ्ट में दिया 'बुलडोजर', जानें फिर सीएम ने उससे क्या कहा

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Mar 27, 2026 02:38 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 02:45 pm IST

उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर में 5 साल की बच्ची ने बुलडोजर का खिलौना गिफ्ट किया। गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन के दौरान सीएम ने बच्ची को पढ़ाई करने और खेलने की सलाह दी।

Yogi Adityanath bulldozer gift, Gorakhpur news today, Gorakhnath temple event- India TV Hindi
सीएम योगी आदित्यनाथ को बच्ची ने खिलौना गिफ्ट किया। Image Source : REPORTER INPUT

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान एक बच्ची ने बुलडोजर का खिलौना गिफ्ट किया। कानपुर की 5 साल की बालिका यशस्विनी के द्वारा दिए गए इस गिफ्ट को देखकर सबके चेहरे पर मुस्कान आ गई। बच्ची ने बताया कि बुलडोजर योगी आदित्यनाथ का पसंदीदा है, इसलिए वह उन्हें ये गिफ्ट करना चाहती थी। बता दें कि यह घटना चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन हुई, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन किया।

'मैं नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं'

राम नवमी के मौके पर सीएम योगी ने राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और नवरात्रि के नौवें दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। सीएम योगी ने कहा,'देवी दुर्गा को समर्पित 9 दिनों के अनुष्ठान का समापन आज हो रहा है। नवरात्रि का नौवां दिन शुभ अवसर है जो सभी प्रकार की आध्यात्मिक उपलब्धियां प्रदान करता है, सुख-समृद्धि लाता है और समग्र कल्याण देता है। इस अवसर पर मैं राज्य की जनता को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं और प्रार्थना करता हूं कि मां दुर्गा की कृपा सदा उनके जीवन पर बनी रहे और उनका जीवन आनंद और समृद्धि से भरा रहे।'

'उन्होंने मुझसे कहा कि बुलडोजर से खेलो'

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'यह दिन भगवान श्री राम के पवित्र जन्मदिन यानी राम नवमी के रूप में भी मनाया जा रहा है। भगवान राम हर भारतीय के लिए प्रेरणा के अनंत स्रोत रहे हैं और भारत के सनातन धर्म की परंपरा में भारतीय जीवन शैली के सर्वोच्च आदर्श के रूप में खड़े हैं।' कन्या पूजन के दौरान यशस्विनी ने मुख्यमंत्री को बुलडोजर का खिलौना भेंट किया। बच्ची ने गिफ्ट के बारे में बताते हुए कहा, 'मैंने उन्हें बुलडोजर दिया। उन्होंने मुझसे कहा कि बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो। मैंने उन्हें बुलडोजर इसलिए दिया क्योंकि यह उनका पसंदीदा है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।