1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नसीम बेग को मिला 'जय श्रीराम' नाम की भगवा टोपी बनाने का बड़ा ऑर्डर, 22 जनवरी को अयोध्या में पहनेंगे रामभक्त

नसीम बेग को मिला 'जय श्रीराम' नाम की भगवा टोपी बनाने का बड़ा ऑर्डर, 22 जनवरी को अयोध्या में पहनेंगे रामभक्त

 Published : Jan 09, 2024 01:44 pm IST,  Updated : Jan 09, 2024 01:44 pm IST

श्रीराम नाम की टोपियों को तैयार करने में नसीम बेग का पूरा परिवार लगा हुआ है। नसीम बताते हैं कि होली का काम छोड़कर वह भगवान श्रीराम का काम कर रहे हैं। तैयार की गई सभी टोपियां अयोध्या जाएगी जिन्हें राम के मंदिर के उद्घाटन वाले दिन भक्त पहनेंगे।

अयोध्या में राम भक्त...- India TV Hindi
अयोध्या में राम भक्त पहनेंगे अमरोहा के नसीम बेग की बनी भगवा टोपियां Image Source : INDIA TV

22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राममंदिर के गर्भ गृह में रामलला विराजेंगे जिसका राम भक्तों को बेसब्री से इंतजार है। इस दिन भगवान श्री राम की मनमोहक मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है उससे पहले पूरे देश में जश्न की तैयारी चल रही है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित होने वाले राम भक्त 'जय श्री राम' लिखी भगवा रंग की टोपियां पहनेंगे। इसके लिए भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से जिला अमरोहा के टोपी बनाने वाले नसीम बेग को बड़ा ऑर्डर मिला है। उन्हें ये भगवा रंग की टोपियां बनाकर अयोध्या भेजनी है।

टोपियां बनाने में लगा पूरा परिवार

अमरोहा के मशहूर टोपी कारीगर नसीम बेग ने बताया कि उन्हें 40 हजार टोपियां भगवान श्री राम के चित्र के साथ जय श्रीराम लिखकर बनाने का ऑर्डर मिला है। बीस हजार टोपियां बनाकर वो भेज चुके हैं और बाकी तैयार हो रही हैं। इन टोपियों को तैयार करने में उनका पूरा परिवार लगा हुआ है। नसीम बेग बताते हैं कि होली का काम छोड़कर वह भगवान श्रीराम का काम कर रहे हैं। तैयार की गई सभी टोपियां अयोध्या जाएगी जिन्हें भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन वाले दिन भक्त पहनेंगे।

'अयोध्या की आवाम के सर पर सजेगी अमरोहा में बनी टोपियां'

नसीम बेग ने कहा, ''यह बहुत ही खुशी की बात है कि अयोध्या में जाने वाली भगवान जय श्रीराम नाम की टोपी अमरोहा में बनाने का ऑर्डर मिला है। इससे एक महीने का बहुत बड़ा रोजगार मिला है जिसको लेकर हम बहुत खुश हैं। अमरोहा में बन रही टोपियां अयोध्या की आवाम के सर पर सजेगी।''

(रिपोर्ट- राजीव शर्मा)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।