1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुस्लिम युवक ने मंदिर में की शादी, 2 दिन बाद बोला- ये तो मजाक था, ज्यादा बोली तो टुकड़े करके फ्रीज में भर दूंगा

मुस्लिम युवक ने मंदिर में की शादी, 2 दिन बाद बोला- ये तो मजाक था, ज्यादा बोली तो टुकड़े करके फ्रीज में भर दूंगा

 Published : May 22, 2026 10:50 pm IST,  Updated : May 22, 2026 10:50 pm IST

बरेली में लव जिहाद का सबसे शॉकिंग केस सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी। बाद में पता चला कि युवक राज गुप्ता नहीं, बल्कि कय्यूम है।

कय्यूम ने राज गुप्ता...- India TV Hindi
कय्यूम ने राज गुप्ता बनकर शादी की थी। Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के बरेली में हिंदू नाम बताकर युवती से शादी करने और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता शुक्रवार को SSP कार्यालय पहुंची और आरोपी युवक व उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने पहले खुद को हिंदू बताकर उससे प्रेम संबंध बनाए और बाद में उसकी असली पहचान सामने आई।

जानें पूरा मामला

पीड़िता का आरोप है कि 2023 में वह गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती थी। वहीं उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम राज गुप्ता बताया। युवती का आरोप है कि युवक खुद को इंजीनियर बताता था और हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करता। उसका माथे पर तिलक लगाना, हाथ में कलावा पहनना और मंदिर जाना जैसी बातों से उसे भरोसा हो गया कि युवक हिंदू है। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

प्रेग्नेंट होने पर की शादी

कुछ समय बाद युवती नौकरी छोड़कर बरेली लौट आई, लेकिन दोनों के बीच बातचीत जारी रही। आरोप है कि मार्च 2024 में युवक बरेली आया और शादी का झांसा देकर उसे रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि वह गर्भवती हो गई तो आरोपी उसे गुरुग्राम ले गया और गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।

युवती से बोला कय्यूम- सिर्फ मजाक थी शादी

शादी में दोनों पक्षों के कुछ लोग शामिल हुए और वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाले गए। लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी का भाई दोनों को गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित फ्लैट में ले गया, जहां युवती को बताया गया कि शादी केवल मजाक थी। युवती ने आरोपी के भाई पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

मुस्लिम धर्म अपनाने का बनाया दबाव  

इसी दौरान युवती को पता चला कि जिस युवक को वह राज गुप्ता समझ रही थी, उसका असली नाम कय्यूम है। पीड़िता का आरोप है कि फरवरी 2025 में बेटी के जन्म के बाद आरोपी और उसके परिवार ने उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे अलग रहने के लिए मजबूर कर दिया गया।

विरोध पर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी

युवती का कहना है कि आरोपी कई बार उसके कमरे पर पहुंचकर मारपीट कर चुका है और जान से मारने की धमकी भी देता रहा। कय्यूम ने उससे कहा कि अगर ज्यादा बोली तो टुकड़े करके फ्रीज में भर दूंगा। पीड़िता ने बताया कि स्थानीय पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

इस मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा है कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और सीबीगंज पुलिस को जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

(रिपोर्ट- विकास साहनी)

यह भी पढ़ें-

मेरठ कचहरी में मारपीट का चौंकाने वाला VIDEO वायरल, वकीलों ने 3 क्लाइंट्स को चेंबर में बंद कर बेरहमी से पीटा

लखनऊ में 12वीं की छात्रा से दरिंदगी, इलाज के दौरान डॉक्टर ने किया रेप; डिप्टी सीएम ने दिया अस्पताल सील करने का आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।