1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट से थे MLA

भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट से थे MLA

 Published : Jan 05, 2024 03:51 pm IST,  Updated : Jan 05, 2024 03:51 pm IST

भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। 70 साल के बीजेपी विधायक लीवर की लंबी बीमारी से ग्रसित थे और उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। मानवेंद्र सिंह शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट से विधायक थे।

BJP MLA Manvendra Singh- India TV Hindi
भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह Image Source : FILE PHOTO

भारतीय जनता पार्टी के विधायक मानवेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। मानवेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक थे। बताया जा रहा है कि मानवेंद्र सिंह लंबी बीमारी से ग्रसित थे। इसी क्रम में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह दिल्ली के अस्पताल में उनका निधन हो गया। विधायक मानवेंद्र सिंह के बेटे ने इसकी जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

लंबे समय से थी लीवर की बीमारी

बता दें कि मानवेंद्र सिंह शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे। मानवेंद्र के बेटे अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उनके पिता का आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। मानवेंद्र सिंह ने 70 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह लीवर की समस्या से लंबे समय से पीड़ित थे। 

भाजपा से पहले लंबे समय तक रहे कांग्रेसी

गौरतलब है कि मानवेंद्र सिंह लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और 2017 में भाजपा में आए और विधानसभा का चुनाव लड़ा। इसके बाद साल 2022 में भी भाजपा की टिकट पर उन्होंने ददरौल विधानसभा से चुनाव लड़ा और दूसरी बार भी विजय हासिल की। विधायक मानवेंद्र के देहांत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुये ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, "उत्तर प्रदेश के ददरौल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मानवेंद्र सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति!" 

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।