1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज में टायर फटने से पलटी कार, तीन छात्राओं की मौत, 11 लोग घायल

महाराजगंज में टायर फटने से पलटी कार, तीन छात्राओं की मौत, 11 लोग घायल

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Mar 04, 2025 11:34 am IST,  Updated : Mar 04, 2025 11:34 am IST

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में घटी एक घटना में आज तीन छात्राओं की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। बता दें कि टायर के फटने के कारण कार पलट गई, जिसके बाद यह घटना घटी।

Car overturned due to tyre burst in Maharajganj three girl students died 11 people injured- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

महराजगंज जिले में मंगलवार सुबह सिकंदराजीतपुर में धानी-फरेंदा मार्ग पर टायर फटने के कारण एक कार के पलटने की घटना में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई तथा 11 अन्य छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायलों में से छह की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग विद्यालयों की 14 छात्राएं सुबह कार से बोर्ड परीक्षा देने जा रही थीं। जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर में धानी-फरेंदा मार्ग के पास उनकी कार का टायर 

अचानक फट गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गयी। 

3 छात्राओं की मौत, 11 घायल

उन्होंने बताया कि इस घटना में कार सवार चांदनी पटेल (15), गायत्री गौड़ (17) और प्रीति (16) की मौत हो गयी। घटना में वाहन चालक और 11 अन्य छात्राएं घायल हो गईं। सभी को धानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनमें से छह गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने बताया कि मृत छात्राओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं। वहीं एक दूसरे मामले में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के पास एक बड़ा हादसा आज टल गया। दरअसल जंक्शन से चलने के बाद थोड़ी ही दूर जाकर एक ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। 

दो हिस्सों में बंट गई ट्रेने

बताया जा रहा है कि कपलिंग टूटने की वजह से यह घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार से ओडिशा के पुरी जा रही थी। इसी दौरान 12876 नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर S4 बोगी की कपलिंग टूट गई। वहीं कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इस दौरान ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों में हड़कंप मंच गया। घटना के बाद से यात्री सहमे हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन पहले से ही तीन घंटे से अधिक समय की देरी से चल रही थी। बता दें कि डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक से सोमवार कि रात लगभग 21:30 पर ट्रेन खुली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।