1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज, पत्नी से की मारपीट; झगड़े का VIDEO आया सामने

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज, पत्नी से की मारपीट; झगड़े का VIDEO आया सामने

 Reported By: Sanjay Sah, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Dec 23, 2023 07:17 am IST,  Updated : Dec 23, 2023 07:17 am IST

जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की है। इसको लेकर बिंद्रा के खिलाफ नोएडा पुलिस ने FIR भी दर्ज की है। विवेक बिंद्रा का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है।

vivek bindra- India TV Hindi
विवेक बिंद्रा का पत्नी से झगड़े का वीडियो आया सामने Image Source : VIDEO GRAB

उत्तर प्रदेश के नोएडा में मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। विवेक बिंद्रा पर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की है। मामूली विवाद में पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। 

विवेक बिंद्रा के झगड़े का वीडियो आया सामने 

पुलिस के मुताबिक, पिटाई के बाद महिला का कई दिन तक दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चलता रहा। आरोप है कि महिला के साथ इस कदर मारपीट की गई है कि उनके कान का पर्दा तक फट गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इसी संबंधित विवेक बिंद्रा का पत्नी से झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है वह अपनी सोसाइटी के मेन गेट पर अपनी पत्नी के साथ जबदस्ती कर रहे हैं।

FIR में विवेक विंद्रा पर लगे ये आरोप 

पीड़ित पत्नी के भाई वैभव क्वात्रा ने पुलिस में जो शिकायत दी है उसमें उसने बताया, मेरी बहन की शादी 6/12/2023 को ललित मानगर होटल मे विवेक बिन्द्रा से हुई थी। जो नोएडा में सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेन्सी, फ्लैट- 4209, सेक्टर 94 में रहते हैं। 7/12/2023 की सुबह 2.30 से 3.00 बजे के बीच मेरे जीजा विवेक बिन्द्रा अपनी मां प्रभा जी से बहस बाजी कर रहे थे। इस बात को लेकर मेरी बहन यानिका ने बीच बचाव किया तो मेरे जीजा ने मेरी बहन के साथ कमरा बन्द करके गाली-गलौज करते हुए खूब मारपीट की, जिसकी वजह से उसके पूरे शरीर पर घाव हैं। कान से सुनाई भीं नही दे रहा। बाल भी खूब नोचे और सर के घाव की वजह से चक्कर भी आ रहे हैं। जिसका इलाज कडकड़डुमा दिल्ली स्थित कैलाश दीपक हॉस्पिटल में हो रहा है। 

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।